Good Daily News...


बुधवार, 19 अगस्त 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


               ॐ श्रीगणेशाय नम:

              🙏शुभप्रभातम् जी🙏


 



     *आज दिनांक 👉*

     * 19 अगस्त 2026*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* श्रावण 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 19:21 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* स्वाति - 06:47 तक

*🌠पश्चात्-* विशाखा

*💫करण-* गर - 06:32 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* ब्रह्म - 27:44 तक

*✨पश्चात्-* एन्द्र 

*🌅सूर्योदय-* 05:52

*🌄सूर्यास्त-* 18:57

*🌙चन्द्रोदय-* 12:13

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - 26:31 तक

*🌛पश्चात्-* वृश्चिक 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:24 से 14:02

*🎑ऋतु-* वर्षा

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को👉 श्रावण सुदी सप्तमी 19:21 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री शीतला सप्तमी पूजन / व्रत (सिंध) , भानुसप्तमी , इन्द्र सप्तमी , आदित्य पूजन , वीरपुली , विघ्नकारक भद्रा 19:20 से , मोक्ष सप्तमी (जैन) ,  "HR दैनिक सूचना"  व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें , गोस्वामी श्री तुलसीदास जी जयन्ती (529वीं , श्रावण शुक्ल सप्तमी) , भगवान श्री पार्श्वनाथ मोक्ष (जैन , श्रावण शुक्ल सप्तमी) , श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती , आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जयन्ती , डॉ जगन्नाथ मिश्र - जयन्ती , राइफलमैन जसवंत सिंह रावत जयंती , बलिया बलिदान दिवस , अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस , अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस , विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस व विश्व मानवतावादी / मानवता दिवस (World Humanitarian Day)।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण सुदी अष्टमी 21:20 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 08:19 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 09:09 से।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*न कालो दण्डमुद्यम्य*

    *शिर: कृन्तति कस्यचित् ।*

*कालस्य बलमेतावत्*

    *विपरीतार्थ - दर्शनम् ।।*

*अर्थात्👉*

        _समय किसी का आयुध के द्वारा शिरच्छेद नहीं करता। वह तो मात्र उसकी विचार-क्षमता को नष्ट कर देता है और वह व्यक्ति कुपथगामी होकर अपना विनाश कर लेता है। अर्थात् मनुष्य 'विनाशकाले विपरीतबुद्धिः' हो जाता है।_


*19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1591 – फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।

1600 – मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1666 - शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।

1691 – स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया।

1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का कलकत्ता टकसाल में ढाला गया।

1796 - स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये। "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

1839 – फोटो तत्व की खोज को लेकर रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।

1895 – जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया।

1897 – लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।

1915 – नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।

1919 - अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।

1949 - भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।

1964 - संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।

1970 – दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला।

1973 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।

1977 - सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।

1978 - ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।

1998 - सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।

1999 - भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।

2000 - हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।

2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।

2004 - वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।

2004 – गूगल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए।

2005 - श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।

2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।

2007 - अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।

2008 - पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।

2009 - नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।

2009 - ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।

2010 – अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ आॅपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।

2019 - राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के जूलॉजी विभाग से मत्स्य और जलीय पारिस्थितिकी अनुसंधान दल ने अरुणाचल के विभिन्न जिलों से मछली की 5 प्रजातियों की खोज की ।

2019 - गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की रिटायरमेंट उम्र 60 साल करने का फैसला किया।

2019 - श्रीलंका के राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा को श्रीलंका सेना का 23 वां कमांडर नियुक्त किया ।

2019 - भारतीय पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया (32) ने अमेरिका में 42 किलोमीटर लंबे कैटलीना चैनल को 11 घंटे 33 मिनट के समय में पार कर नया इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वे एशिया के पहले दिव्यांग तैराक बने।

2020 -  कीथ किस्टोफर रोवले (Keith Christopher Rowley) लगातार दूसरी बार त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के प्रधानमंत्री बने।

2021 - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज का 5वां संस्करण शुरू किया।

2021 - भारत और एशियाई विकास बैंक ने बेंगलुरु मेट्रो के लिए 500 मिलियन डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2022 - राजस्थान के पाली रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत से लगभग 8 की मौत हुई 20 घायल।

2022 - ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में 19-08-2022 से 08-09-2022 तक होने वाले अभ्यास पिच ब्लैक 2022 में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना का एक दल ऑस्ट्रेलिया पहुंचा।

2023 - चंद्रमा पर उतरने से पहले रूस के लूना-25 को एक "आपातकालीन स्थिति" में पहुंचा।

2023 - लद्दाख के लेह में एक सैन्य वाहन गहरी खाई में गिरने से लगभग 9 सैनिक शहीद हुए।

2023 - चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्वी थिएटर कमांड ने नौसेना और वायु सेना की संयुक्त हवाई तथा समुद्री गश्त और सैन्य अभ्यास शुरू किया।ताइवान ने दावा किया ताइवान सीमा में चीन के 42 लड़ाकू विमान घुसे।

2023 - हवाई के जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 114 पहुंची, पीड़ितों की तलाश जारी रही।

2024 - जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में CRPF इंस्पेक्टर शहीद हुए।

2025 - कजाकिस्तान के शिमकेंट शहर में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने एक ही दिन में दो पदक अपने नाम किए।


*19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*


1887 - एस. सत्यमूर्ति - भारत के क्रांतिकारी नेता ।

1891 - हरिशंकर शर्मा - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।

1907 - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता।

1908 - अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।

1911 - आरसी प्रसाद सिंह - भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।

1918 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

1928 - शिवप्रसाद सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1941 - राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी भारतीय थलसेना में सेवारत एक भारतीय सेना के सैनिक थे।

1950 - सुधा मूर्ति - इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।

1967 - नंदना सेन - एक भारतीय अभिनेत्री ।

1982 - अरुंधति काटजू - भारतीय अधिवक्ता (वकील) जिन्होंने समलैंगिक संबंधों को अपराध मानने वाली धारा 377 खत्म करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

1985 - सूबेदार मेजर विजय कुमार ओलंपिक एथलीट।

1989 - रोहित खंडेलवाल एक भारतीय मॉडल, अभिनेता, और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं। 


*19 अगस्त को हुए निधन👉*


1909- बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता।

1927 - स्वामी सारदानन्द रामकृष्ण परमहंस के संन्यासी शिष्यों में से एक थे।

1987 - सचिन नाग एक भारतीय तैराक थे।

1987 - लक्ष्मीनारायण मिश्र, हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे।

1993 - उत्पल दत्त - हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।

2013 - रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर - शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान , अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।

2019 - मोहम्मद ज़हूर "खय्याम" हाशमी, जिन्हें "खय्याम" नाम से जाना जाता था, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

2019 - डॉ जगन्नाथ मिश्र- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

2020 - पूर्व भारतीय गोलकीपर भास्कर मैती का 67 साल की उम्र में निधन ।

2020 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंगन का निधन।

2021 - भारत की महान धाविका पीटी उषा के कोच ओ.एम. नांबियार (89) का निधन हो गया।

2023 - अमेरिकी अभिनेता रॉन सीफास जोन्स (66) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक जॉन वारनूक (82) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी संगीत रचयिता ग्लोरिया कोट्स (89) का निधन हुआ।

2023 - इतालवी फुटबॉल खिलाड़ी कार्लो मज़ोने (86) का निधन हुआ।

2024 - मारिया ब्रान्यास, दूसरी सबसे बुजुर्ग अमेरिकी - कैटलन सुपरसेंटेनेरियन (जन्म 1907) का 117 वर्ष, 168 दिन की आयु में निधन हुआ।


*19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟गोस्वामी श्री तुलसीदास जी जयन्ती (529वीं , श्रावण शुक्ल सप्तमी)।

🌟 भगवान श्री पार्श्वनाथ मोक्ष (जैन , श्रावण शुक्ल सप्तमी)।

🌟 श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती।

🌟 आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जयन्ती।

🌟 डॉ जगन्नाथ मिश्र - जयन्ती।

🌟 राइफलमैन जसवंत सिंह रावत जयंती।

🌟 बलिया बलिदान दिवस।

🌟 अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस।

🌟 विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस।

🌟 विश्व मानवतावादी / मानवता दिवस (World Humanitarian Day)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार शशि करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी 



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएम ने कराई सभी उप निबंधक कार्यालयों की औचक जांच

   *सभी उप जिलाधिकारियों ने अपने-अपने तहसीलों के उप निबंधक कार्यालयों का किया निरीक्षण*   *उपस्थिति पंजिका, अभिलेखों के रख-रखाव और साफ-सफाई ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789