Good Daily News...


बुधवार, 15 जुलाई 2026

देवरिया में प्रशासनिक फेरबदल: तीन एसडीएम का तबादला, तीन नए अधिकारियों की तैनाती

 


 देवरिया।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रदेशभर के 183 उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले किए हैं। इस सूची में देवरिया जिले के तीन एसडीएम भी शामिल हैं। उनकी जगह उन्नाव, मऊ और रामपुर से नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

* सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव का स्थानांतरण अमेठी कर दिया गया है। वह फरवरी 2024 से देवरिया में कार्यरत थीं और अगस्त 2024 से सलेमपुर तहसील की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। मार्च 2025 में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान खुद ट्रैक्टर चलाने को लेकर वह प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी थीं।

* बरहज के एसडीएम हरिशंकर लाल का तबादला गौतमबुद्ध नगर कर दिया गया है। अक्टूबर 2023 में देवरिया आने के बाद उन्होंने पहले रुद्रपुर और बाद में बरहज तहसील की जिम्मेदारी संभाली।

* रुद्रपुर के एसडीएम अवधेश निगम को फिरोजाबाद भेजा गया है। जून 2021 से देवरिया में तैनात अवधेश निगम ने विभिन्न प्रशासनिक दायित्व निभाए और लंबे समय तक उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दीं।

* शासन ने रिक्त पदों पर उन्नाव से सिटी द्विवेदी, मऊ से अखिलेश सिंह यादव और रामपुर से विकास कुमार वर्मा की तैनाती की है। सभी नए अधिकारियों के जल्द कार्यभार संभालने की संभावना है। इस तबादले के बाद जिले के प्रशासनिक ढांचे में अहम बदलाव देखने को मिलेगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की

 लखनऊ में उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। DGP के साथ ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत वरिष्ठ अधिकारी र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789