Good Daily News...


शनिवार, 5 सितंबर 2026

जन्माष्टमी पर जमुनहा टोला में युवाओं ने बनाया मानव पिरामिड, फोड़ा मटका



 

रुद्रपुर देवरिया। लुवठही विकास खंड गौरी बाजार के न्याय पंचायत रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत लुवटही के जमुनहा टोला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शनिवार को युवाओं ने मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को लेकर गांव में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। दोपहर करीब 1:30 बजे युवाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से प्रेरित होकर मानव पिरामिड बनाकर मटका फोड़ने का रोमांचक प्रदर्शन किया।

मटका फोड़ कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे। युवाओं की टोली ने एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर कई स्तरों का पिरामिड बनाया। काफी प्रयास के बाद युवाओं ने ऊपर पहुंचकर मटके को फोड़ दिया। मटका टूटते ही वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीकृष्ण और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम में युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। मटका फोड़ने के दौरान ग्रामीणों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए तालियां बजाईं। आयोजन में राजकुमार गौड़, राहुल राजभर, पवन राजभर, भरत गौड़, महेंद्र सिंह और राहुल गौड़ सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ग्रामीणों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर इस तरह के पारंपरिक कार्यक्रमों के आयोजन से गांव में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। युवाओं में भी अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ती है। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हुए पर्व की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। गांव में देर तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जन्माष्टमी पर जमुनहा टोला में युवाओं ने बनाया मानव पिरामिड, फोड़ा मटका

  रुद्रपुर देवरिया। लुवठही विकास खंड गौरी बाजार के न्याय पंचायत रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत लुवटही के जमुनहा टोला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789