Good Daily News...


शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

डायग्नोस्टिक सेंटरों की जांच में एक केंद्र सील, दूसरे की अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त

 




 देवरिया ।जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जनपद के दो डायग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण कर जांच की। अनियमितता पाए जाने पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया, जबकि दूसरे सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त की गई।

          संयुक्त टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी यादव एवं नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौण्डिल्य सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने नगर के जायसवाल डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। निरीक्षण के दौरान बिना पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य संचालित किए जाने की बात सामने आई। इस पर टीम ने सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त कर ली।

        इसी क्रम में नगर के कशिश डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच में उसका संचालन संबंधी प्रमाण-पत्र/पंजीकरण की अवधि समाप्त पाई गई। साथ ही नवीनीकरण की प्रक्रिया भी नियमानुसार नहीं कराई गई थी। अनियमितता पाए जाने पर टीम ने उक्त डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया।

         जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी दशा में अवैध अथवा नियमों के विपरीत डायग्नोस्टिक सेंटरों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। जहां भी अनियमितता पाई जाएगी, संबंधित केंद्र को सील करने के साथ ही नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 18 मजिस्ट्रेट तैनात

   *संवेदनशील स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी, नई परंपरा व नए मार्ग की अनुमति नहीं*   देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि श्रीकृष्ण...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789