Good Daily News...


रविवार, 30 अगस्त 2026

सरकारी क्वार्टर में थानेदार ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल स्टेटस से गहराया रहस्य

 


बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस विभाग में तैनात थानेदार सूर्य प्रकाश सिंह ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले सूर्य प्रकाश सिंह ने अपने मोबाइल फोन पर एक स्टेटस लगाया था। इसमें उन्होंने लिखा था— “धन सम्पदा भी आवश्यक है, परन्तु शांति और प्रेम से बढ़कर नहीं।” इस स्टेटस के सामने आने के बाद घटना को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पुलिस ने क्वार्टर की भी जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस परिजनों और सहकर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789