Good Daily News...


शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


                   ॐ श्रीगणेशाय नम:

                🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



 *आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 


     *आज दिनांक 👉*

     * 04 सितम्बर 2026*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी - 24:15 तक

*🗒पश्चात्-* नवमी 

*🌠नक्षत्र-* रोहिणी - 23:04 तक

*🌠पश्चात्-* मृगशिरा 

*💫करण-* बालव - 13:22 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* हर्शण - 15:43 तक

*✨पश्चात्-* वज्र 

*🌅सूर्योदय-* 06:00

*🌄सूर्यास्त-* 18:39

*🌙चन्द्रोदय-* 11:38

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:54 से 12:45

*🤖राहुकाल-* 10:45 से 12:20

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी अष्टमी 24:15 तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , श्री दूर्वाष्टमी अष्टमी , श्री कालाष्टमी , श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत (सभी के लिए) , रोहिणी नक्षत्रयुता श्रीकृष्ण जन्मोत्सव , श्रीकृष्ण जयन्ती योग , गोकुलाष्टमी , नन्दोत्सव (कल भी) , दशाफल व्रत , अगस्त्य उदय,  मंत्रादि , यमघण्टयोग सूर्योदय से 23:05 तक , जरा - जीवंतिका पूजन , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , रोहिणी नक्षत्रयुता श्रीकृष्ण जन्मोत्सव , श्री ज्ञानेश्वर महाराज जयंती - अपेगांव (औरंगाबाद , भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) , गुरू श्री जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) , श्री महाकाली जयन्ती (श्रावण कृष्ण अष्टमी को व पंचांगभेद से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को भी) , माँ विंध्यवासिनी जयंती (जन्माष्टमी , मतभेद) , महर्षि नवल जयन्ती , श्री दादाभाई नौरोजी जयन्ती , श्री सुशील कुमार शिंदे जन्म दिवस , श्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्मृति दिवस , श्री विल्फ़्रेड डिसूजा स्मृति दिवस , साहित्यकार श्री धर्मवीर भारती जी पुण्यतिथि व राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस (National Wildlife Day , साल दो बार - 22 फरवरी और 4 सितंबर)।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 भाद्रपद बदी नवमी 19:26 तक पश्चात् दशमी शुरु , शिक्षक दिवस , श्रीगोगाजी नवमी (मुख्य मेला गोगा मेड़ी , राज.)।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


*वसुदेवसुतं  देवं* 

   *कंस - चाणूर - मर्दनम्।* 

*देवकीपरमानन्दं* 

   *कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥* 

*भावार्थ 👉* 

       _मैं वसुदेव पुत्र, देवकी के परमानन्द, कंस और चाणूर जैसे दैत्यों का वध करने वाले , समस्त संसार के गुरू भगवान श्रीकृष्ण को वन्दन करता हूँ।_


*4 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1665 - मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1781 - स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।

1888 - गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।

1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।

1946 - भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

1967 - 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में अाया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।

1985 - 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

1998: लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पी.एच.डी करने के दौरान गूगल को विकसित किया था।आज ही इन दोनों ने कंपनी के रूप में इसे रजिस्टर्ड किया और इसके लिए एक बैंक अकाउंट खोला।

1999 - ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।

2000 - श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।

2001 - श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।

2005 - लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।

2007 - ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।

2008 - मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।

2008 - केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

2009 - गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।

2009 - कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।

2012- पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।

2019 - कतर में 2022 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए आधिकारिक लोगो को जारी कर दिया गया ,डिजाइन की प्रेरणा कतर के पारंपरिक ऊनी शॉल से ली गई।

2019 - भारत और पाकिस्‍तान करतारपुर साहिब गलियारे के उपयोग के लिए भारतीय तीर्थ यात्रियों की वीज़ा मुक्‍त यात्रा पर सहमती बनी।

2019 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने व्‍लादिवोस्‍ताक में शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता की।

2019 - पंजाब के बटाला में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके के कारण 21 लोगों की मौत।

2019 - एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण का कार्यक्रम ब्रिटेन में जारी।

2020 - यूरोपीय संघ के अध्यक्ष और यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी ने इंडो-पैसिफिक रणनीति लांच की। इसे भारत के साथ लॉन्च किया गया।

2020 - बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में स्थित एक मस्जिद में लगे छह एयरकंडीशन के फटने से एक बच्चे सहित 17 नमाजियों की मौत हुई।

2021 - पंजशीर को लेकर तालिबान ने फिर मनाया जश्न, हवाई फायरिंग में 70 की मौत हुई।

2022 - पंजाब के मोहाली में (लंदन ब्रिज) मेले के दौरान ड्राप टावर झूला (लगभग 50 फुट ऊँचा) टूटने से लगभग 50 लोग घायल हुए।

2022 - थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दिन की यात्रा पर नेपाल पहुंचे।

2023 - पाकिस्तान नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत तीन लोगों की मौत हुई।

2023 - सेना हॉस्पिटल(आरएंडआर),दिल्ली में नेत्र विज्ञान पर दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - विशाखापत्तनम बंदरगाह के अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया गया।

2023 - नाइजीरिया में लागोस की पहली मेट्रो रेल सेवा, ब्लू लाइन शुरू हुई।

2024 - अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी से चार की मौत, नौ से अधिक घायल हुए।

2025 - अमेरिका-जापान व्यापार समझौता लागू हुआ , ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए; बेसलाइन टैरिफ 15% रखा।

2025 - नेपाल सरकार ने फेसबुक, एक्स, यूट्यूब और व्हाट्सएप सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध (बैन) लगाया।


*4 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1825 - दादा भाई नौरोजी - राजनीतिज्ञ ।

1880 - भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।

1894 - ज्ञानचंद्र घोष - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता।

1895 - सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1906 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।

1909 - ब्रज कुमार नेहरू - संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत व श्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र।

1924 - के. वी. रघुनाथ रेड्डी - पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।

1941 - सुशील कुमार शिंदे  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।

1952 - ऋषि कपूर, भारतीय अभिनेता।

1962 - किरण मोरे, भारतीय क्रिकेटर ।

1971 - लांस क्लूजनर दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर।


*4 सितंबर को हुए निधन👉*


1912 - मोहनलाल विष्णु पंड्या - भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक थे।

1969 - उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।

1975 - बलदेव प्रसाद मिश्र हिन्दी साहित्यकार, न्यायविद तथा लोकसेवक थे।

1997 - धर्मवीर भारती भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

2006 - सत्येंद्र नारायण सिन्हा - बिहार के 19वें मुख्यमंत्री।

2006 - आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली 'स्टिंगरे' के काटने से निधन।

2014 - जोन एलेक्जेंड्रा मोलिंस्की, एक अमेरिकी हास्य कलाकार, अभिनेत्री, लेखक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट थी।


2015 – विल्फ़्रेड डिसूजा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

2017 - सुल्तान अहमद भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में पर्यटन राज्यमंत्री थे।

2021 -  पूर्व राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन के पौत्र और पूर्व केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव केशव देसीराजू का निधन हुआ।

2022 - टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस पलोनजी मिस्त्री (54) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हुई।

2023 - अमेरिकी संगीतकार गैरी राइट (80) का निधन हुआ।

2023 - ट्यूनिशियाई फुटबॉल प्रबंधक Hameur Hizem (85) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी संगीतकार स्टीव हार्वेल (56) का निधन हुआ।

2024 - चिली के टेनिस खिलाड़ी लुइस अयाला (91) का निधन हुआ।

2025 - केरल की प्रसिद्ध फॉरेंसिक सर्जन डॉ. शेरली वासु (68) का निधन हुआ।

2025 - पश्चिम बंगाल (TMC) के विधायक जफिकुल इस्लाम (49) का निधन हुआ।

2025 - विख्यात इतालवी फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी (91) का निधन हुआ।


*4 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 रोहिणी नक्षत्रयुता श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।

🌟 श्री ज्ञानेश्वर महाराज जयंती - अपेगांव (औरंगाबाद , भाद्रपद कृष्ण अष्टमी)।

🌟 गुरू श्री जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी)।

🌟 श्री महाकाली जयन्ती (श्रावण कृष्ण अष्टमी को व पंचांगभेद से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को भी)।

🌟 माँ विंध्यवासिनी जयंती (जन्माष्टमी , मतभेद)।

🌟 महर्षि नवल जयन्ती।

🌟 श्री दादाभाई नौरोजी जयन्ती।

🌟 श्री सुशील कुमार शिंदे जन्म दिवस।

🌟 श्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्मृति दिवस।

🌟 श्री विल्फ़्रेड डिसूजा स्मृति दिवस।

🌟 साहित्यकार श्री धर्मवीर भारती जी पुण्यतिथि।

🌟 राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस (National Wildlife Day , साल दो बार - 22 फरवरी और 4 सितंबर)


           *आपका आज का दिन मंगलमय हो।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

     *04 सितंबर 2026 , शुक्रवार*   *श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 💐*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789