ब्रेकिंग।
*17 मई अंतिम तिथि, प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित*
प्रयागराज।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (समीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थी 17 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
स्क्रूटनी के लिए प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अलग-अलग देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पहले निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर उसका प्रिंटआउट लेना अनिवार्य है। प्रिंटआउट के साथ मूल शुल्क चालान संलग्न कर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 17 मई 2026 तक भेजना होगा।
परिषद ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन या सीधे/कोरियर से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
यूपी बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें