Good Daily News...


बुधवार, 18 मार्च 2026

राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम

 




देवरिया 18मार्च। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में लंबित राजस्व वादों, उनके निस्तारण की प्रगति, लेखपाल स्तर पर लंबित आख्या तथा विभिन्न राजस्व कार्यों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वादों में लेखपाल स्तर पर लंबित आख्या को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रेषित किया जाए, ताकि वादों के निस्तारण में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

        डीएम दिव्या मित्तल ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी पत्रावलियों में आदेश निर्धारित समयसीमा के भीतर पारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पुराने लंबित प्रकरणों को विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित किया जाए।

जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

        बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर सहित सभी उपजिलाधिकारी गण आदि उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में राजस्व कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने दें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बापना सीड ने फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया

  *खोरमा, कन्हौली, हरैया, सिंहपुर से जुटे किसान। *फसल के उत्पादन में बीज का महत्वपूर्ण योगदान- हरिशंकर  रुद्रपुर देवरिया। क्षेत्र के कन्हौली...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789