*खोरमा, कन्हौली, हरैया, सिंहपुर से जुटे किसान।
*फसल के उत्पादन में बीज का महत्वपूर्ण योगदान- हरिशंकर
रुद्रपुर देवरिया। क्षेत्र के कन्हौली हरैया सीमा पर फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बापना सीड की ओर से अनिमेष प्रताप सिंह खेत में लगे गेहूं की फसल को किसानों को दिखाया गया। बताया गया कि बापना 44 बीज का बुवाई किया गया था। किसान फसल को देखकर मोहित हो गए। बापना 44 की गेहूं की बड़ी-बड़ी बालियां किसानों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इस इलाके में बापना सीड को दर्जनों किसानों ने अपने खेत में बुवाई किया है। कार्यक्रम में उपस्थित कंपनी के ओरिजिनल मैनेजर हरिशंकर द्विवेदी ने बताया कि कंपनी के जितने भी बीज है वह किसानों की पसंद हैं। कंपनी पूर्णतः भारतीय है। कंपनी की बहुत सारे प्रोडक्ट हैं। जो किसान प्रयोग मे ला रहे हैं। जिससे उनकी उत्पादकता बढ़ रही है। फसल के उत्पादन में बीज का महत्वपूर्ण योगदान है ।कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अंतरयामी सिंह ने कंपनी के बीज जैविक और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की गुणवत्ता को देखते हुए सराहना किया।
इस अवसर पर कंपनी के टेरिटरी मैनेजर विनोद मिश्रा वितरक ओम प्रकाश पाठक अनिमेष प्रताप सिंह डिंपुलसिह, रामप्रताप सिंह, शिरोमणि त्रिपाठी, जनार्दन त्रिपाठी, आत्मदेव सिंह, चंद्रिका चौधरी, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें