Good Daily News...


शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का प्राचार्य व सीएमएस ने किया निरीक्षण

 







 *इमरजेंसी, ओपीडी एवं वार्डों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* 


 देवरिया, 03 जुलाई। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. रजनी पटेल एवं सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा ने आज मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी, एमसीएच, रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का निरीक्षण कर संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

          प्राचार्य ने कहा कि मरीजों का उपचार पारदर्शी, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल आने वाला प्रत्येक मरीज उपचार से संतुष्ट रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सकों को समय से अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर मरीजों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए।

           इसी क्रम में सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों के उपचार की जानकारी ली तथा मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर, वार्डों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इमरजेंसी एवं वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलकर उनके उपचार, दवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का प्राचार्य व सीएमएस ने किया निरीक्षण

   *इमरजेंसी, ओपीडी एवं वार्डों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   देवरिया, 03 जुला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789