Good Daily News...


मंगलवार, 24 मार्च 2026

आत्मनिर्भर भारत का आधार है पशुपालन: पवन मिश्रा

 



देवरिया। देवरिया सदर के पशु चिकित्सालय परिसर में एक दिवसीय पशुपालक प्रशिक्षण एवं प्रगतिशील कुक्कुट पालकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का आधार है पशुपालन क्योंकि किसान की आय दोगुनी तभी होगा जब कृषि के साथ पशुपालन वैज्ञानिक तरीकों से किया जाए। कार्यक्रम में अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम में चयनित पशुपालकों को ज्वार मिनी कीट का पैकेट भी नि:शुल्क वितरित किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी सभी पशुपालको को मिले,जिससे पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण में सभी पशुपालकों को पशुपालन प्रशिक्षिका बुकलेट वितरित किया जिसके सहयोग से पशुपालन के बारे सभी जानकारी आसानी से मिल पाएगा। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ ओमप्रकाश प्रजापति ने पशुओं के रख-रखाव एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी दिया। नंद बाबा योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना,गो संवर्धन योजना, मिनी नंदिनी एवं नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का लाभ पशुपालकों आन लाइन आवेदन पर मिल रहा है। जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि हो रही है। पशुधन प्रसार अधिकारी शिवराम पति त्रिपाठी,पियूष श्रीवास्तव एवं अर्पिता सिंह ने पशुपालकों का पंजीकरण किया। प्रशिक्षण में वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती सहित अनेक पशुपालक उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राष्ट्र के प्रति समर्पण ही सच्ची श्रद्धांजलि — मुकुल

  *शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने दिया देशभक्ति का संदेश* रुद्रपुर (देवरिया)। भगत सिंह के शहीद दिवस पर 23 मार्च, सोमवार को ग्राम र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789