Good Daily News...


मंगलवार, 24 मार्च 2026

राष्ट्र के प्रति समर्पण ही सच्ची श्रद्धांजलि — मुकुल

 



*शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने दिया देशभक्ति का संदेश*


रुद्रपुर (देवरिया)। भगत सिंह के शहीद दिवस पर 23 मार्च, सोमवार को ग्राम रामचक में स्थित विद्यालय प्रत्युष विहार के प्रज्ञा सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर एवं कैंडिल जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अध्यक्षता कर रहे राणाप्रताप सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, उनका बलिदान देशभक्ति की सर्वोच्च मिसाल है। मुख्य अतिथि नवमनोनीत सभासद तेजप्रताप गुप्ता ने कहा कि हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। मुकुल सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और त्याग की भावना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। सभासद सत्येंद्र रावत ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती। रामप्रवेश भारती ने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। संजय कुमार यादव ने कहा कि देशहित सर्वोपरि है और हमें सदैव राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। इस दौरान आकाश पाण्डेय उर्फ गोलू, रोहित खरवार, संतोष यादव, चन्दन तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रशान्त सिंह, चन्दन विश्वकर्मा, हेमंत निगम, प्रतीक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राष्ट्र के प्रति समर्पण ही सच्ची श्रद्धांजलि — मुकुल

  *शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने दिया देशभक्ति का संदेश* रुद्रपुर (देवरिया)। भगत सिंह के शहीद दिवस पर 23 मार्च, सोमवार को ग्राम र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789