Good Daily News...


बुधवार, 11 मार्च 2026

संजीव सिंह आर्चरी इंस्टिट्यूट ट्रस्ट कन्हौली और एम3एम फाउंडेशन की ऐतिहासिक साझेदारी


*प्रतिभाओं को ओलंपिक के लिए सशक्त बनाने हेतु कदमताल करने को तैयार। 


 देवरिया |संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट ट्रस्ट  और एम3एम फाउंडेशन के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली खेल प्रतिभाओं को छात्रवृत्ति और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस साझेदारी का उद्देश्य ग्रामीण और वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले युवा खिलाड़ियों को पहचानना, उन्हें सशक्त बनाना और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।विशेषकर ओलंपिक 2036, जिसकी मेजबानी के लिए भारत गुजरात में बोली लगा रहा है।

इस पहल के अंतर्गत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निम्नलिखित सहायता प्रदान की जाएगी:

• शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति

• अंतरराष्ट्रीय स्तर के आर्चरी उपकरण

• संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट ट्रस्ट के विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं में पेशेवर कोचिंग।


यह पहल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के विकसित भारत 2047 के विज़न तथा 2036 ओलंपिक तक भारत को शीर्ष 10 खेल राष्ट्रों में शामिल करने के लक्ष्य के अनुरूप है।

इस ऐतिहासिक साझेदारी के उपलक्ष्य में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टिट्यूट में छात्रवृत्ति वितरण समारोह14 मार्च 2026 आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 20 प्रतिभाशाली ग्रामीण तीरंदाजों (10 बालक और 10 बालिकाएँ, आयु 6–15 वर्ष) को खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही 20 सेट आर्चरी उपकरण भी संजिवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट ट्रस्ट को प्रशिक्षण के लिए प्रदान किए जाएंगे।

साझेदारी पर बोलते हुए, डॉ. पायल बंसल कनोडिया, चेयरपर्सन M3M फाउंडेशन, ने कहा कि फाउंडेशन देश में ग्रामीण और वंचित वर्ग के बच्चों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि 6 से 12 वर्ष की आयु खिलाड़ियों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जब उन्हें प्रशिक्षण, शिक्षा और उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।

श्री ऐश्वर्य महाजन, अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी, M3M फाउंडेशन, ने कहा कि फाउंडेशन भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न खेल हस्तियों और संस्थानों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। 

एम3एम फाउंडेशन जो अपने लक्ष्य कार्यक्रम के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाले खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण संसाधन, उपकरण और मार्गदर्शन प्रदान करता

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गोरखपुर आशीष गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को पुलिस ने जेल भेजा

गोरखपुर आशीष गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ईरान युद्ध के चलते उन्होने आपदा में अवसर देखा, आरोप है कि ऐजेंसी के ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789