*हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा
रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक्षा शुल्क जमा न होने के कारण प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा से वंचित रह गई थी। विश्वविद्यालय के सर्वर में तकनीकी खराबी और कॉलेज की लिपिक प्रभात कुमार द्वारा शुल्क लेकर फरार होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई लिपिक के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज है ।
शुल्क जमा न होने के कारण विश्वविद्यालय ने इन छात्राओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी थी, इसके बाद कॉलेज की छात्रा प्रियंका यादव और चार अन्य ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे एक रिट याचिका दाखिल की माननीय उच्च न्यायालय ने 25 फरवरी को अपने आदेश में विश्वविद्यालय को निर्देश दिया की वह इन 141 छात्राओं के लिए एक महीने के भीतर विशेष परीक्षा आयोजित करें।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें