रुद्रपुर देवरिया। रामलक्षन चौराहा पर बुधवार, 26 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे श्याम मेडिकल एंड चाइल्ड केयर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन बीएसएफ के सेवानिवृत्त लांस नायक रामगति यादव ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। लोगों ने नए मेडिकल प्रतिष्ठान के खुलने पर संचालक को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि इससे आसपास के ग्रामीणों को दवाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर योगेन्द्र यादव, राम आसरे निषाद, प्रेम सागर, रामजी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उद्घाटन के बाद लोगों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और संचालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रामलक्षन चौराहा क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से आसपास के गांवों के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। समारोह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें