रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र मे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव गोर्रा नदी के किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।जानकारी के अनुसार भगवानपुर माझा निवासी गिरीश चंद्रपाल उम्र 40 वर्ष पुत्र बालेश्वर पाल सोमवार रात्री से लापता थे। मंगलवार सुबह बेलवा दुबौली स्थित गोर्रा नदी के पास खेत देखने गए लोगों ने उनका शव पेड़ से लटका देखा तो प्रधान जोखन यादव को सूचना दी। प्रधान ने एकौना पुलिस को घटना की जानकारी दी।
परिजनों के अनुसार गिरीश पाल सोमवार को ही घर से निकले थे लेकिन रात तक वापस नहीं आए, इसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। गिरीश पाल के दो लड़के व दो लड़कियां हैं, बताया जाता है कि कई वर्षों से वह बीमार थे जिनका दवा गोरखपुर चल रहा था।थानाध्यक्ष आनंद पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें