Good Daily News...


मंगलवार, 27 जनवरी 2026

सर्मपण व सत्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान कर, जनपद न्यायाधीश के द्वारा किया गया झंडारोहण

 


भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय देवरिया के परिसर में श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा जनपद न्यायालय के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण की उपस्थिति में झण्डारोहण किया गया एवं उपस्थित सभी द्वारा संविधान के प्रस्तावना का पाठ और राष्ट्रगान गाया गया। 

         जनपद न्यायाधीश के द्वारा न्यायालय परिसर में झंडारोहण। के साथ समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं न्यायालय स्टाफ को राष्ट्र के प्रति सर्मपण के साथ सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सर्मपण व सत्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होने देश की एकता अखण्डता बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र दुनियां के सभी देशों से वृहद, मजबूत विभिन्नता में एकता स्थापित करने वाला है। जिसे अक्षुण्य बनाये रखने की हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति की जिम्मेदारियों पर उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं देशवासियों का कर्तव्य है। हमारा संविधान यह सुनिश्चित करने के लिए न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका की परिकल्पना करता है कि शासन की संस्थाएं परिभाषित संवैधानिक सीमाओं के भीतर कार्य करें।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन, पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन व अधिवक्तागण कर्मचारीगण ,सुरक्षाकर्मी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789