गौरी बाजार , देवरिया ।
डा.बी.आर.ए. एण्ड डी. पी. एस. के. गायत्री वंशम विद्यालय शिवपुर गौरी बाजार, देवरिया में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया*
*जहां पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, और नाटकों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संविधान के महत्व को प्रस्तुत किया।*
*वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा ,दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों का*
*इस ऐतिहासिक पर्व पर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर क्षेत्र के सम्मानित सपा के युवा नेता प्रदेश सचिव युवाजन सभा रुपी के अशोक कृष्ण यादव एवं विद्यालय के प्रबंधक सविता यादव प्रिंसिपल अनिता यादव डायरेक्टर कमलेश यादव व संस्थापक रमानन्द भारती द्वारा को भी द्वारा राष्ट्र ध्वजा फहराकर*
जिसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से भर गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम के रंग में डूबा नजर आया
जहां पर छात्र/छात्राओं द्वारा एक मजबूत, समृद्ध और एक जुट भारत के निर्माण से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए
*साथ -साथ विद्यालय के डायरेक्टर कमलेश यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित समानता और न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।*
*यही ही नहीं युवाओं से आह्वान किया कि यदि वे परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपना लें, तो देश को प्रगति के पथ पर बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।*
जहां पर मुख्य रूप से अनुभवी अध्यापक व साथ-साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक व सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद पूर्व प्रधान रामानन्द भारती, वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि राजमंगल यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमजान अली,कुशहर यादव,गया प्रसाद,राजेंद्र यादव, पप्पू यादव, रामवृक्ष राजभर सोनू प्रदीप सहित भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी रहे मौजूद
*जहां पर राजन भारती सर बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि "मंजिल तुम्हारा पहाड़ है तो तुम्हें मांझी बनना होगा ऐसी स्थिति में तुम्हारी मदद डा.बी. आर.ए. एण्ड डी. पी. एस. के. गायत्री वंशम विद्यालय करेगा।*
*साथ -साथ पत्रकार रमेश यादव ने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उत्तम अनुशासन एवं बेहतर शिक्षा के दम पर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने का कार्य किया है और इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद और सहयोग की जरूरत है।*
वहीं कार्यक्रम के समापन पर प्रिंसिपल अनिता यादव व डायरेक्टर कमलेश यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों,अभिभावकों और विद्यार्थियों को 🇮🇳 🙏 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें