Good Daily News...


शनिवार, 31 जनवरी 2026

पुलिस के ‘हाफ-एनकाउंटर’ के तरीके पर HC सख्त

 ब्रेकिंग




प्रयागराज।

पुलिस मुठभेड़ पर इलाहाबाद HC का फैसला।


पुलिस के ‘हाफ-एनकाउंटर’ तरीके पर HC सख्त


गैर-जरूरी फायरिंग पर पुलिस को फटकार


अपराधी को सजा देना कोर्ट का काम


सजा देना पुलिस का काम नहीं है


प्रमोशन, सोशल मीडिया फेम के लिए फायरिंग गलत


गैर-जरूरी हिस्से पर गोली मारना अस्वीकार्य


एनकाउंटर में गंभीर चोट पर सख्त नियम लागू


पुलिस के लिए 6 प्वाइंट गाइडलाइंस जारी


निर्देशों का पालन न हुआ तो SP, SSP जिम्मेदार


व्यक्तिगत अवमानना की कार्रवाई होगी 


मौत या गंभीर चोट पर तुरंत हो FIR।

Share:

बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने योगी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिला को रोका,जमकर हुई बहस

 





 महोबा । बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने रोका योगी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला, जमकर हुई बहस,मौके पर मौजूद सीओ सदर और कोतवाल ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन समर्थकों की नाराजगी बढ़ती गई. कुछ देर के लिए वहां धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

*विधायक बृजभूषण राजपूत ने स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोका-

उत्तर प्रदेश के महोबा में शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को उस समय राजनीतिक हलचल मच गई।जब कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ऊर्फ गुड्डू भैया ने रोक लिया. यह घटना रामश्री महाविद्यालय के पास की बताई जा रही है, जहां मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ‘युवा उद्घोष कार्यक्रम’ में शामिल होकर लौट रहे थे। इस कार्यक्रम में करीब 100 ग्राम प्रधान भी मौजूद थे।इसी दौरान बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री का काफिला रुकवा दिया और विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जताई।

बताया जा रहा है कि जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया, लेकिन मरम्मत ठीक से नहीं कराई गई। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी मुद्दे को लेकर विधायक और उनके समर्थक आक्रोशित थे. उन्होंने मंत्री के सामने विरोध दर्ज कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की. स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब विधायक समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

*धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का भी बना माहौल-

वहीं मौके पर मौजूद सीओ सदर और कोतवाल ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन समर्थकों की नाराजगी बढ़ती गई. कुछ देर के लिए वहां धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहां पर मौजूद लोगों के मुताबिक इस दौरान कैबिनेट मंत्री और विधायक के बीच भी कहासुनी हुई. हालांकि बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति संभाली और मंत्री का काफिला आगे बढ़ सका.

*कौन हैं बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत-

बता दें कि बृजभूषण राजपूत ऊर्फ गुड्डू भैया उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की चरखारी विधानसभा से बीजेपी के विधायक हैं. उन्होंने साल 2017 और 2012 का विधानसभा चुनाव जीता था।  


Share:

यूपी 2027 चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां

 लखनऊ।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर 

यूपी 2027 चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां।

भाजपा विधायकों की परफॉर्मेंस पर दूसरा चरण का सर्वे जल्द।

फरवरी के दूसरे–तीसरे हफ्ते से शुरू होगा नया सर्वे।

दूसरे चरण का सर्वे अलग एजेंसी से कराने का फैसला।

पहले चरण की सर्वे रिपोर्ट पहले ही पार्टी के पास।

403 विधानसभा सीटों पर सर्वे कराएगी भाजपा।

सहयोगी दलों की सीटें भी सर्वे में होंगी शामिल।

रालोद, सुभासपा, अपना दल (एस), निषाद पार्टी की सीटों पर भी नजर।

दो एजेंसियों की रिपोर्ट का किया जाएगा मिलान।

पक्षपात से बचने के लिए दोहरा सर्वे मॉडल अपनाया गया।

भाजपा जिलों में छोटे पदाधिकारियों से भी लेगी फीडबैक।

आरएसएस कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे सर्वेयर।

सार्वजनिक स्थानों पर आम जनता से होगा संवाद।

विधायक और संभावित प्रत्याशियों की छवि का होगा आकलन।

युवा, महिलाएं, व्यापारी, डॉक्टर और शिक्षक देंगे फीडबैक।


Share:

आज का राशिफल


      


 *31 जनवरी 2026 , शनिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति मत बनने दें । घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद पर विचार विमर्श होगा। नींद भरपूर आ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । मनोरंजन के साधन बनेंगे ।आज किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखें, इससे लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन होने से बचें बस। अनजान से व्यवहार न करें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप व्यस्त रह सकते हैं । आज कार्य की व्यस्तता रहेगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीक की जानकारी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। संतुष्ट रहें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा । भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार करके ही काम करें, लाभ मिलेगा। आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी।  जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के भरपूर योग हैं। स्वास्थ्य लाम मिलेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन सामान्य रहेगा । साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करने में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी निर्णय लें, भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान की संभावना है। मनोरंजन के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के सितारे आपके पक्ष में हैं । आज आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो आज प्रयास कीजिए। सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा । आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। 


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन बेहतर रहेगा। बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । धार्मिक कार्यो का अवसर प्राप्त होगा । नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।रोजगार के योग बनेंगे। आज ग्रहों की चाल से आपको लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी, बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। आज आप चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज मन उपलब्धि पाकर खुशी महसूस करेगा ।लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें।  आर्थिक मसलों में सोच-समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।


        

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 

          ॐ श्रीगणेशाय नम:

        🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     *31 जनवरी 2026*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 08:28 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी - 29:55 तक

*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु - 25:35 तक

*🌠पश्चात्-* पुष्य

*💫करण-* तैतिल - 08:28 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* विश्कुम्भ - 13:33 तक

*✨पश्चात्-* प्रीति 

*🌅सूर्योदय-* 07:10

*🌄सूर्यास्त-* 17:59

*🌙चन्द्रोदय-* 16:17

*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - 20:02 तक

*🌛पश्चात्-* कर्क

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:13 से 12:56

*🤖राहुकाल-* 09:52 से 11:13

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


 *_🔅आज शनिवार को 👉 माघ सुदी त्रयोदशी 08:28 तक पश्चात् चतुर्दशी 29:55 तक (यानी रविवार सुबह सूर्योदय से पहले 05:55 तक) , चतुर्दशी तिथि का क्षय (टूटी) , सर्वदोषनाशक रवियोग 25:34 तक , शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में 17:38 पर , दसलक्षण व्रत पूर्ण (जैन) , पारशी शेहेर मासारंभ , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मेला श्री जैसलमेर शुरू (राज.) , गुरु श्री हरिराय जयन्ती (प्राचीनमतानुसार) , श्री जिनेन्द्र रथयात्रा (जैन) , भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती (माघ शुक्ल त्रयोदशी) , श्री नित्यानन्द प्रभु आविर्भाव दिवस (माघ शुक्ल त्रयोदशी) , गुरु श्री गोरखनाथ जयन्ती (माघ शुक्ल चतुर्दशी , मतभेद) , स्वामी श्री रामचरण प्रभु जयंती (रामस्नेही संप्रदाय ,माघ शुक्ल चतुर्दशी) , एक रहस्यवादी सिद्धपुरुष अवतार श्री मेहर बाबा अमर तिथि , मेजर सोमनाथ शर्मा जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री कृष्ण सिंह स्मृति दिवस , श्री होकिशे सेमा स्मृति दिवस , "मी-दम-मी-फी" (असम और अरुणाचल प्रदेश में ताई-अहोम समुदायों का त्योहार , 31 जनवरी) , अंतर्राष्ट्रीय जेबरा दिवस व राष्ट्रीय महिला आयोग स्थापना दिवस भारत (34वाँ) ।_*

*_🔅 कल रविवार को 👉 माघ सुदी पूर्णिमा 27:41 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , व्रतादि की माघी पूर्णिमा।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*न  वृद्धिर्बहु   मन्तव्या*

    *या  वृद्धिः क्षयमावहेत्।*

*क्षयोऽपि बहु मन्तव्यो*

    *यः क्षयो वृद्धिमावहेत्।।* 

       ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-६

 *अर्थात्👉* 

     _जो वृद्धि भविष्य में नाश का कारण बने, उसे अधिक महत्व नहीं देना चाहिए और उस क्षय का भी बहुत आदर करना चाहिए, जो आगे चलकर अभ्युदय का कारण हो।_

1947

*31 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1561 - मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।

1606 - ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले गाइफ़ाक्स को मौत के घाट उतार दिया।

1865 - अमेरिका में 'दासता उन्मूलन' संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ।

1884 - रूसी फ़ौजों ने अफ़ग़ानिस्तान के अमीर के मर्व छीन लिया। 

1893 - ट्रेडमार्क ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।

1915 - 'प्रथम विश्व युद्ध' के दौरान जर्मनी ने रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1946 - तत्कालीन सोवियत संघ के माॅडल के आधार पर यूगाेस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया) ।

1953 - आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।

1957 - अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ।

1958 - अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

1962 - अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।

1966 - सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की।

1968 - प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।

1971 - पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।

1974 - पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गये।

1979 - चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।

1984 - विश्व के नौ ग़रीब देशों ने लुसाका बैठक में दक्षिण अफ़्रीका से व्यापार संबंध तोड़ लेने की घोषणा की।

1985 - दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा ने भी मंजूरी दी।

1988 - पोलैंड में सालिडैरिटी के समर्थकों ने सरकार द्वारा मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।

1989 - कोलंबियाई विमान का अपहरण कर 122 लोगों सहित अपहृत कर कोस्टारिका ले जाया गया।

1992 - राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) भारत सरकार का वैधानिक निकाय की स्थापना राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत की गई।

1992 - 28 देशों द्वारा क्रोएशिया एवं स्लोवानिया को मान्यता ।

1992 - न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद का पहला शिखर सम्मेलन।

1995 - इस्रायल एवं जार्डन के मध्य हुई शांति संधि के परिणामस्वरूप इस्रायल ने अधिकृत सीमावर्ती क्षेत्र जार्डन के सुपुर्द किया।

1996 - श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।

1998 - मार्टिना हिंगिस ने कोंचिता मार्टिनेज को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती।

1999 - अर्मिनिया की सुंदरी गोहर अरुथ्यूनियम मिस कॉमनवेल्थ 1999 चुनी गईं ।

1999 - येवगेनी काफ़ेलनिकोव (रूस) ने पुरुषों का आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।

2000 - हवाला केस के सभी आरोपी बरी।

2002 - झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफ़ा दिया।

2004 - पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डाक्टर अब्दुल कादिर ख़ान प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार पद से बर्खास्त।

2005 - जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने।

2005 - बंग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती।

2007 - भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी।

2008 - उत्तर प्रदेश को पाँच वर्ष के भीतर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने 6168 करोड़ रुपये की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 

2008 - केन्द्र सरकार ने 'भारतीय स्टेट बैंक' के राइट इश्यू के ज़रिये लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपये जुटाने की मंज़ूरी दी।

2008 - पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

2010 - हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।

2019 - हैमिल्‍टन में चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में न्‍यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया।

2019 - महाराजा रेस्तरां में  डॉन रवि पुजारी पकड़ा गया, 22 जनवरी को सेनेगल में गिरफ्तार हुआ था।

2019 - भारती एयरटेल ने दिसंबर में 5.7 करोड़ मोबाइल ग्राहक खोये।

2020 - टिड्डी दल द्वारा फसलों को नष्ट किये जाने के बाद पाकिस्तान ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया।

2020 - 26 साल पहले शुरु हुई देश की पहली रेल बस बंद , जिसने 31 जनवरी 2020 को अपना आखिरी फेरा पूरा कर लिया।

2020 - भारतीय वायुसेना के ए.एन. 32 विमान में पहली बार स्वदेशी जेट जैव इन्धन का उपयोग किया गया, यह एक परीक्षण उड़ान थी।

2020 - ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ की सदस्‍यता छोड़ दी।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद द्वारा शुरू की गई रामकृष्ण परंपरा की मासिक पत्रिका, ‘प्रबुद्ध भारत’ के 125वें वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया।

2021 - केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने 8वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय सिल्क मेले का उद्घाटन किया।

2022 - भारत के प्रसिद्ध हॉकी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को वर्ष 2021 में उनके प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित वर्ल्‍ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर चुना गया।

2022 - पुर्तगाल संसद चुनाव में सत्‍तारूढ़ सोशलिस्‍ट पार्टी के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री अंतोनियों कोस्‍टा को पूर्ण बहुमत मिला।

2022 - उत्तरी यूरोप में एक शक्तिशाली शीतकालीन तूफान से कई लोगों की मौत हुई व अनेक घर और वाहन को नष्ट हुए। वहीं ब्राजील के साओ पाउलो में मूसलाधार बारिश , भूस्‍खलन से लगभग 18 लोगों की मृत्‍यु , 9 घायल , लगभग पांच सौ परिवार बेघर व कई सडकें एवं राजमार्ग बंद हुए।

2023 - राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुला।

2023 - आई.आई.टी. मद्रास में जी-20 शिक्षा कार्य समूह की पहली बैठक शुरू हुई व स्टार्टअप-20 की उद्घाटन बैठक हैदराबाद में शानदार सफलता के साथ संपन्न हुई।

2023 - झारखंड के धनबाद आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग से 14 लोगों की मौत व 12 से अधिक घायल हुए।

2023 - एयर मार्शल संदीप सिंह वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए।

2023 - खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भोपाल में हुआ शुभारंभ हुआ।

2024 - रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरमाने ने मस्कट में 12वीं भारत-ओमान संयुक्त सैन्य सहयोग समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता की।

2024 - झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2025 - फिरोजपुर में कैंटर-पिकअप की टक्कर से 9 की मौत, 11 लोग घायल हुए।

2025 - फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में गाड़ी गिरने  से 12 लोग बहे।

 

*31 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1923 - सोमनाथ शर्मा - 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।

1934 - कुमुदबेन मणिशंकर जोशी - आंध्र प्रदेश की 14वीं राज्यपाल रही।

1949 - राजेश विवेक - भारतीय नाटक अभिनेता।

1960 - लोपामुद्रा भट्टाचार्जी, भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

1975 - भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा ।

1981 - अमृता अरोरा हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं।


*31 जनवरी को हुए निधन👉*


1961- श्रीकृष्ण सिंह, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।

1968 - पद्मनारायण राय - हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार।

1969 - एक रहस्यवादी सिद्धपुरुष अवतार श्री मेहर बाबा ने मेहराबाद में अपनी देह छोड़ी।

1987 - मिनजुर भक्तवत्सलम - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

1988 - अकिलन, तमिल भाषा के साहित्यकार ।

2000 - के. एन. सिंह - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।

2004- सुर सम्राज्ञी सुरैया का मुंबई में निधन।

2007 - होकिशे सेमा - भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री थे।

2008 - भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट क़ानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी ने हाइड का निधन। 

2012 - मनीराम बागड़ी - समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।

2020 - सबसे अधिक बिकने वाली किताब ‘क्वीन ऑफ सस्पेंस’ की लेखिका मेरी हिग्निस क्लार्क (92) का  निधन हुआ।

2020 - पद्मश्री से सम्मानित और प्रख्यात पंजाबी उपन्यासकार दलीप कौर तिवाना (84) का निधन हुआ।

2023 - पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण का 97 की उम्र में निधन हुआ।

2024 - महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य शिवसेना विधायक अनिल बाबर (74) का निधन हुआ।


*31 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 मेला श्री जैसलमेर शुरू (राज.)।

🌟 गुरु श्री हरिराय जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।

🌟 श्री जिनेन्द्र रथयात्रा (जैन)।

🌟 भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती (माघ शुक्ल त्रयोदशी)।

🌟 श्री नित्यानन्द प्रभु आविर्भाव दिवस (माघ शुक्ल त्रयोदशी)।

🌟 गुरु श्री गोरखनाथ जयन्ती (माघ शुक्ल चतुर्दशी , मतभेद)।

🌟 स्वामी श्री रामचरण प्रभु जयंती (रामस्नेही संप्रदाय ,माघ शुक्ल चतुर्दशी)।

🌟 एक रहस्यवादी सिद्धपुरुष अवतार श्री मेहर बाबा अमर तिथि।

🌟 मेजर सोमनाथ शर्मा जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।

🌟 श्री कृष्ण सिंह स्मृति दिवस।

🌟 श्री होकिशे सेमा स्मृति दिवस।

🌟 "मी-दम-मी-फी" (असम और अरुणाचल प्रदेश में ताई-अहोम समुदायों का त्योहार , 31 जनवरी)।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय जेबरा दिवस।

🌟 राष्ट्रीय महिला आयोग स्थापना दिवस भारत (34वाँ)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻


Share:

शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

पीड़िताओं के सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाए - शैलजा मिश्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सी0डी0

 




       आज दिनांक 30.01.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में  माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वन स्टाप सेण्टर में पीड़िताओं के सुरक्षा व उनके अधिकारों हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सी0डी0 शैलजा मिश्रा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि पीड़िताओं के सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाना चाहियें। समाज को उनके सुरक्षा एवं अधिकारो कें प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के बारें में विस्तार से बताया। निरीक्षण के दौरान  न्यायाधीश ने वन स्टाप सेण्टर पर साफ-सफाई, सुरक्षा व आमजनमानस को विधिक साक्षरता हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने वन स्टाप सेण्टर के केन्द्र प्रबन्धक नीतु भारती को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें, ताकि  उनकों विधिक सहायता दी जा सकें। उनके द्वारा वन स्टाप सेण्टर के प्रपत्रों को समय से व्यवस्थित करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिया गया 


Share:

आज का राशिफल


      


 *30 जनवरी 2026 , शुक्रवार*


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर पर या काम पर आपसे की गयी मांगो को लेकर थकावट महसूस कर सकते हैं। खरीददारी  कर सकते हैं। आज आप में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इससे आप आशावादी रहेंगे एवं संसाधनों तथा उनके उपयोग में आपका विश्वास बना रहेगा। आप अपनी भावनाएं स्पष्ट रुप से व्यक्त कर पाएंगे। काम के लिये योजना बनानी होगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा व सहयोग करोगे। स्वाथ्य में सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपका आविष्कारक तथा रचनात्मक दिमाग आपको कुछ नया खोजने में मदद करेगा। आपकी रचनात्मक खोज आपको प्रशंसा तथा पहचान दिलायेगी।

यद्यपि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के साथ को पसंद कर सकते हैं, आज आप स्वयं के स्वप्न संसार में हो सकते हैं। आप अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं और स्वयं से खुश रह सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें।

परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे आपके स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएँ उनके समय पर माँग द्वारा बहुत थकान अनुभव करेंगीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आपके अनुसार होगा । रोजगार में वृद्धि होगी। आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।

आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी। धर्म में रूचि बढ़ेगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन बढ़िया रहेगा ।योजना सफल व फलीभूत होंगी।आप उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जो रचनात्मक विचारों के प्रति खुले हैं और उनका स्वागत करते हैं। यह आपको ऐसे लोगों के माध्यम से कोई नया कार्य प्राप्त करने के लिए सहायता करेगा। यह आपका स्थिर भविष्य सुनिश्चित करेगा।आप अपने रिश्तेदारी में वफ़ादार एवं प्रतिबद्ध होने के कारण दूसरे लोग आप पर निर्भर रहते है और आपसे मदद की अपेक्षा रखते है। ऐसा करते वक्त आप अपने विवेक में रहते है।थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा । व्यवसाय में लाभ होगा । बच्चों को समय देने व सकारात्मक सोचने पर बल दें। भावनात्मक रुप से आपका समय सही होने मे  थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। विश्राम को बढ़ावा दें। बाहर का खाना कम खाएँ।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ रहेगा । शुभ समाचार प्राप्त होगा । नैतिक कार्यों में ऊर्जा का संचार और बढ़ेगा ।आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। धर्म के कार्यों को बढ़ावा दें लाभ निश्चित है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपको अपने प्रेमी से प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए  और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलेगा। थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आज आपके तार्किक विचार मार्गदर्शक साबित होंगे। उन पर पूरी तरह से विश्वास करें क्योंकि वे कभी गलत नही हो सकते। और आज इससे आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आँखे बंद करके सब पर विश्वास न करें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मनो अनुकूल रहेगा ।बुद्धि जीवी होने के साथ साथ आप फैसला जल्दी लेने मे सक्षम हैं ।आपकी विश्लेषण एवं नयी कल्पनाये अमल में लाने की क्षमता आपको काफी मदद करेगी। आप अपनी परियोजनायें समय से पूर्व खत्म करने में कामयाब होंगे।आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होगा । कभी भी देरी नहीं है। व्यस्तता के चक्कर में धार्मिक कार्यों को अनदेखा न करें । समय निकालकर प्रभु ध्यान लगाएं लाभ निश्चित है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मानसिक उलझन से बाहर निकले तो सकारात्मकता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा करता है। कोई उचित और सूचित निर्णय करने में घर वालों पर भरोसा रखें।आज आप अपने निकट के किसी व्यक्ति कि गलती को माफ करने का हक अपने पास रखते हैं । इससे आप उनके और निकट हो जाएँगे। जीवनसाथी की महत्ता को समझे और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। आपके प्रेम संबंधों को गलतफहमी से दूर रखें । आप अपने प्रेमी को कुछ भी बोलें उसके प्रति बहुत सकारात्मक रहें। अनजान पर जल्दी विश्वास न करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सब कुछ मनोरंजन नहीं है इसको जाने। यद्यपि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के साथ को पसंद कर सकते हैं, आज आप स्वयं के स्वप्न संसार में हो सकते हैं। आप अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं और स्वयं से खुश रह सकते हैं। व्यस्त कार्य सूची पिताओं को उनके परिवार और उनके प्रति उत्तरदायित्वों से दूर रख सकती हैं। परिवार को समय दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏


 



     *आज दिनांक 👉*

     * 30 जनवरी 2026*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* द्वादशी - 11:11 तक

*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी 

*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा - 27:28 तक

*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु 

*💫करण-* बालव - 11:11 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* वैधृति - 16:58 तक

*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ 

*🌅सूर्योदय-* 07:10

*🌄सूर्यास्त-* 17:58

*🌙चन्द्रोदय-* 15:07

*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:12 से 12:56

*🤖राहुकाल-* 11:13 से 12:34

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 माघ सुदी द्वादशी 11:11 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी , तिलोत्पत्ति , भीष्म द्वादशी (भीष्मोद्देश्य से तर्पण) , प्रदोष व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:28 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:28 से , कल्पादि , बुध धनिष्ठा नक्षत्र में 27:24 पर , वक्री गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में 11:54 पर , वैधृति पुण्यम् , रत्नत्रय व्रत प्रारम्भ  (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें ,भक्त पुण्डरीक उत्सव (पंढरपुर) , मेला श्री अस्तुआणां प्रारम्भ (पं.) , श्री अभिनन्दन नाथ जी जन्म - तप (जैन , माघ शुक्ल द्वादशी) , श्री धर्मनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल त्रयोदशी) , गुरु श्री गोरखनाथ जयन्ती (माघ शुक्ल त्रयोदशी अन्य मत में , एकमत में बैशाख पूर्णिमा को भी आती है) , श्री विश्वकर्मा जयन्ती (माघ शुक्ल त्रयोदशी)  मरूस्थल मेला जैसलमेर (3 दिन , राज.) , श्री राणा संग्राम सिंह स्मृति दिवस , श्री महात्मा गांधी 78वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस , शहीद दिवस , मौन दिवस , सर्वोदय दिवस , हुतात्मा दिवस , नशा मुक्ति संकल्प और शपथ दिवस) , राष्ट्रीय कुष्ठरोग उन्मूलन दिवस (भारत , महात्मा गाँधी पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को) , आयरलैंड: ब्लडी संडे (Bloody Sunday , 30 जनवरी 1972 , रविवार अनुसार) की 54वीं वर्षगांठ व विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस (विश्व NTD दिवस)।_*

 *नोट :- त्रयोदशी तिथि वाले उत्सव कुछ पंचांग में कल भी दे रखें हैं।* 

 *_🔅कल शनिवार को 👉 माघ सुदी त्रयोदशी 08:28 तक पश्चात् चतुर्दशी 29:55 तक (यानी रविवार सुबह सूर्योदय से पहले 05:55 तक) , चतुर्दशी तिथि का क्षय (टूटी)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*स्युर्लघुबिन्दवो वृष्टे-* 

    *र्वर्षणेन जले प्लवः।* 

*तथैव    लघुभिर्यत्नैः* 

    *जायते परिवर्तनम्।।* 

*अर्थात् 👉* 

      _बारिश की बूँदें भले ही छोटी हों, लेकिन उनका लगातार बरसना बडी़-बडी़ नदियों  में बाढ़ आ जाती है। ऐसे ही हमारे छोटे-छोटे प्रयास यदि लगातार हों तो निश्चित ही ज़िन्दगी में बडा़ परिवर्तन लाने में सक्षम रहते हैं।_


*30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1522 - ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।

1641 - पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी।

1648 - स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।

1649 - इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई।

1788 - ब्रिटेन के राजकुमार' चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट' की रोम में मौत हो गयी।

1790 - लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण।

1902 - चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली 'आंग्ल-जापानी संधि' पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।

1903 - लॉर्ड कर्ज़न ने मेटकाफ़ हॉल में 'इंपीरियल लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया।

1911 - 'कैनेडियन नेवल सर्विस' का नाम बदलकर 'रॉयल कैनेडियन नेवी' किया गया।

1913 - 'हाउस आफ़ लॉर्ड्स' ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।

1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।

1943 - स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हारी।

1948 - महात्मा गांधी की हत्या हुई। 

1949 - रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।

1957 - राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।

1964 - दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।

1971 - इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।

1972 - आयरलैंड- ब्रिटिश सैनिकों ने निहत्थे नागरिकों के एक समूह को मार डाला (इस घटना को ब्लडी संडे (Bloody Sunday) कहा जाता है)।

1972 - पाकिस्तान ने 'राष्ट्रमंडल' से अपना नाम वापस लिया।

1974 - इंडियन एयरलाइंस के 'फोकर फ़्रेंडशिप विमान' का अपहरण हुआ।

1979 - रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।

1988 - कंबोडिया में 'नरोत्तम सिंहानुक' ने इस्तीफ़ा दिया।

1989 - अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।

1991 - इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा कर लिया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।

1997 - सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित।

2001 - गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय। भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची।

2003 - एरियल शेरोन ने अराफ़ात का शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया।

2005 - वियतनाम में बर्ड फ़्लू से 12 लोग मरे।

2005 - इराक में सम्पन्न चुनाव में 72 प्रतिशत मतदान। 

2005 - रूस के मरात साफिन ने आस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता।

2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीन में हमास की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई।

2007 - टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।

2008 - चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।

2008 - फीजी में आये उच्च उष्ण कटिबन्धीय तूफान ने भारी तबाही मचायी।

2009- आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।

2010 - विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर, नंबर एक महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर तथा लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमशः पुरुष एकल, महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।

2013 - दक्षिण कोरिया ने अपना पहला कैरियर रॉकेट नारो-1 प्रक्षेपित किया।

2019 - अमरीका और चीन के बीच बढ़ते व्‍यापार तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों ने वाशिंगटन में बैठक की।

2019 - भारत में हुई शादी पर तलाक का निर्णय नहीं कर सकतीं विदेशी अदालतें: बॉम्बे हाई कोर्ट।

2019 - चीन में 17 हजार से अधिक लोगों के गाड़ी चलाने पर आजीवन प्रतिबंध।

2020 - नोवल कोरोनावायरस का मामला केरल में सामने आया , मरीज एक छात्र है जो चीन के वुहान यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था।

2020 - चीन में कोरोना वायरस संक्रमण को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित किया।

2020 - भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बनी और प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीता।

2021 - भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को सर्वसम्मति से एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष चुना गया।

2021 - दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘महात्मा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

2021 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में पांच वर्ष से कम आयु के बच्‍चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्‍स पोलियो अभियान 2021 की देश में शुरूआत की।

2022 - उत्तर कोरिया ने अपनी ह्वासोंग-12 इंटरमीडिएट - रेंज बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की।

2022 - कानपुर में ई बस हादसे में छह लोगों की मौत व नौ घायल हुए।

2022 - पुर्तगाल में तीसरे पुर्तगाली गणराज्य के 15वें विधानमंडल के लिए प्रारंभिक विधायी चुनाव आयोजित किए गए।

2023 - पाकिस्तान के पेशावर मस्जिद में हुए बम धमाके से 100 से ज्यादा की मौत व 150 से अधिक घायल हुए।

2023 - जी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय वित्‍तीय संरचना कार्यसमूह की पहली बैठक का उद्घाटन हुआ।

2023 - राष्ट्रपति ने आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार प्रदान किये।

2023 - गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड में भाग लेने वालों में उत्तराखंड की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी चुना गया।

2024 - पाकिस्तान के पूर्व  पीएम इमरान खान को गोपनीय सूचना के उल्‍लंघन के मामले में 10 वर्ष की सजा सुनाई गई।

2024 - अमेरिका में एलन मस्क की कंपनी Neuralink ने पहली बार इंसान के दिमाग में चिप लगाई।

2024 - उत्तरी मेक्सिको में बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत व 18 घायल हुए।

2024 - यूक्रेन का ल्वीव सोवियत युग के सभी स्मारकों को हटाने वाला पहला क्षेत्र बना।

2024 - पूर्वी कांगो में गोलीबारी से 12 लोगों की मौत हुई।

2024 - केरल में भाजपा नेता की हत्या के मामले में PFI से जुड़े 15 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई।

2024 - छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में CRPF के 3 जवान शहीद, 14 घायल हुए।

2025 - पन्ना (मध्य प्रदेश) में जेके सीमेंट प्लांट में छत की स्लैब गिरने से 5 मजदूरों की मौत , जबकि करीब 50 मजदूर घायल हुए।


*30 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1890 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार, प्रमुख रचनाएँ- कामायनी, चन्द्रगुप्त आदि।

1910 - सी. सुब्रह्मण्यम - भारत में "हरित क्रांति के पिता"।

1913 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार।

1925 - कैलाश सांखला एक भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी थे।

1927 - स्वेन ओलोफ जोआचिम पाल्मे एक स्वीडिश राजनीतिज्ञ थे।

1929 - रमेश देव हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

1951 - प्रकाश जावड़ेकर भाजपा के नेता और मंत्री बने।

1980 - गुरदीप कोहली - एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री।


*30 जनवरी को हुए निधन👉*


1530 - राणा संग्राम सिंह - मेवाड़।

1948 - महात्मा गाँधी - भारत के राष्ट्रपिता।

1960 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।

1960 - जे.सी. कुमारप्पा - भारत के एक अर्थशास्त्री थे।

1968 - माखन लाल चतुर्वेदी - हिन्दी साहित्यकार ।

2016 - के. वी. कृष्ण राव - भूतपूर्व भारतीय थल सेना प्रमुख थे।

2020 - वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार विद्या बाल का निधन।

2020 - केरल की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम कलाम (93 वर्ष) का केरल के कोझिकोड में निधन हुआ।

2022 - तमिलनाडु में, पूर्व कांग्रेस सांसद एस.के.परमशिवन (103 वर्ष ) का तिरुचेंगोडे में निधन हुआ।

2023 - कनाडाई हॉकी खिलाड़ी बॉबी हुल्ल (84) का निधन हुआ।

2024 - इंग्लिश रग्बी लीग प्लेयर अबे टेरी (89) का निधन हुआ।

2024 - जर्मन अभिनेता और थिएटर निर्देशक अचिम बेनिंग (89) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी अभिनेत्री चिता रिवेरा (91) का निधन हुआ।


*30 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भक्त पुण्डरीक उत्सव (पंढरपुर)।

🌟 मेला श्री अस्तुआणां प्रारम्भ (पं.)।

🌟 श्री अभिनन्दन नाथ जी जन्म - तप (जैन , माघ शुक्ल द्वादशी)।

🌟 श्री धर्मनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल त्रयोदशी)।

🌟 गुरु श्री गोरखनाथ जयन्ती (माघ शुक्ल त्रयोदशी अन्य मत में , एकमत में बैशाख पूर्णिमा को भी आती है)।

🌟 श्री विश्वकर्मा जयन्ती (माघ शुक्ल त्रयोदशी)।

🌟 मरूस्थल मेला जैसलमेर (3 दिन , राज.)।

🌟 श्री राणा संग्राम सिंह स्मृति दिवस।

🌟 श्री महात्मा गांधी 78वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस , शहीद दिवस , मौन दिवस , सर्वोदय दिवस , हुतात्मा दिवस , नशा मुक्ति संकल्प और शपथ दिवस)।

🌟 राष्ट्रीय कुष्ठरोग उन्मूलन दिवस (भारत , महात्मा गाँधी पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को)।

🌟 आयरलैंड: ब्लडी संडे (Bloody Sunday , 30 जनवरी 1972 , रविवार अनुसार) की 54वीं वर्षगांठ।

🌟 विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस (विश्व NTD दिवस)।


 *नोट :- त्रयोदशी तिथि वाले उत्सव कुछ पंचांग में कल भी दे रखें हैं।* 


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻


Share:

गुरुवार, 29 जनवरी 2026

शत प्रतिशत खिलाई जाए कृमि नाशक दवा: सीएमओ

 



-10 फरवरी को चलेगा एनडीडी अभियान व 16 फरवरी से चलेगा एमआर अभियान


देवरिया, 29 जनवरी, 2026।

सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में गुरुवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में नगरीय ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक की गईं। बैठक में सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग 10 फरवरी को चलने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) अभियान व बच्चों के टीकाकरण एमआर अभियान की सफलता को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाए।


सीएमओ डॉ गुप्ता ने कहा कि 10 फरवरी को एनडीडी का आयोजन होगा। जिसके तहत एक से 19 साल आयु के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एनडीडी साल में एक बार आयोजित होता है। एक से छह साल तक की आयु के सभी पंजीकृत, गैर पंजीकृत बच्चों तथा छह से 19 वर्ष तक के स्कूल न जाने वाले बच्चों, ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिक एवं घुमंतू लाभार्थियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से दवा खिलाई जाएगी। छह से 19 वर्ष तक के सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, प्राइवेट स्कूलों, मदरसों में शिक्षकों के माध्यम से एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। एक से दो साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की 400 मिलीग्राम की आधी गोली तथा दो से 19 वर्ष के बच्चों को 400 मिलीग्राम की पूरी गोली खिलाई जानी है। गोली को चबाकर अथवा पीसकर पानी के साथ खिलाना है। दवा खाली पेट नहीं खानी है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या शिक्षक के सामने ही खानी है बाद में खाने के लिए नहीं देनी है। जो बच्चे किसी कारण वश दवा खाने से रह जाते हैं उन्हें 13 फरवरी तक माप अप राउंड के तहत दवा खिलाई जाएगी। कृमि संक्रमण से कई लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं जैसे दस्त पेट में दर्द कमजोरी उल्टी और भूख ना लगना, बच्चों में कीड़े की मात्रा जितनी अधिक होगी लक्षण उतने ही अधिक होंगे। हल्के संक्रमण वाले बच्चों में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं दिखते हैं। एमआर टीकाकरण अभियान से सम्बंधित उन्होंने कहा कि 16 से 27 फरवरी तक समस्त सरकारी व निजी विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा।

बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा, अरबन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एआरओ राकेश चंद, डीएचईओ एलबी चौधरी, सीफार के जिला प्रतिनिधि नीरज, जेएसआई के जिला प्रतिनिधि अभिनय कुशवाहा सहित स्टॉफ नर्स, एएनएम मौजूद रहीं।

Share:

31 जनवरी को बरहज में लगेगा मत्स्य पालकों का वृहद पंजीकरण शिविर



*प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत एनएफडीपी पोर्टल पर निःशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन*


 देवरिया, 29 जनवरी।प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना (पीएमएमकेएसएसवाई) के अंतर्गत जनपद के मछुआरों, नाविकों एवं मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े सभी लाभार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण हेतु विकास खंड बरहज में वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने बताया कि निदेशक मत्स्य, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार एनएफडीपी पोर्टल पर अधिक से अधिक मत्स्य पालकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर 31 जनवरी 2026 को विकासखंड बरहज सभागार में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

          उन्होंने बताया कि शिविर में मछुआरे, नाविक, मछली पालन करने वाले, मछली विक्रेता, मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के सदस्य तथा मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित सभी लाभार्थियों का निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।

           इच्छुक लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लेकर शिविर स्थल पर उपस्थित हों, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सरल एवं सुगम रूप से पूर्ण की जा सके।अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9026704674, 9839367476 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share:

दहेज प्रथा केस से नाम हटाने का रेट 50 हजार, दारोगा-सिपाही 20 हजार लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

 



वाराणसी।देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में पुलिस वाले किस तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं,इसका जीता जागता उदाहरण बुधवार को देखने को मिला है।पीड़ित अपने साथ हुए अपराध के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए चप्पलें घिस रहे हैं और पुलिस वाले केस से नाम हटाने का रेट फिक्स करके बैठे हैं।दहेज प्रथा के केस से नाम हटाने के एवज में चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा ने 50 हजार रुपए का रेट फिक्स कर रखा था। 20 हजार रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार करके उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।चौकी इंचार्ज के साथ ही उसका सहयोग कर रहा सिपाही गौरव द्विवेदी भी रंगे हाथ पकड़ा गया है।

एंटी करप्शन की टीम ने दोनों को काशी के सबसे पॉश कहे जाने वाले सिगरा थाने के काशी विद्यापीठ चौकी से पकड़ा है। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर धारा बढ़ाकर जेल भेजने की धमकी दी थी।चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा और सिपाही गौरव द्विवेदी के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

सिगरा थाने में चंदुआ (छित्तूपुर) के हरिनगर की ममता गुप्ता ने बीते साल छह अगस्त को पति प्रह्लाद गुप्ता समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पूर्व में चोलापुर थाने में दर्ज दहेज प्रथा के मामले में उसका पति एक साल तक जेल में रहा।रिहा होने पर मुकदमा उठाने के लिए पति और अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर धमकी दी थी। इस केस की विवेचना काशी विद्यापीठ के चौकी प्रभारी शिवाकर मिश्रा कर रहे थे।

केस के आरोपी पति प्रह्लाद गुप्ता ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन के कार्यालय में शिकायत की थी।आरोप था कि विवेचक शिवाकर मिश्रा ने प्रह्लाद गुप्ता को विवेचना के क्रम में चौकी पर बुलवाया था।कहा कि केस खत्म करने के लिए 50 हजार रुपये देने होंगे। रुपये न देने पर धाराएं बढ़ाकर जेल भेजने की धमकी दी थी। पहले 20 हजार रुपये देने के लिए कहा। कहा था कि वह चौकी पर तैनात गौरव द्विवेदी से बात कर उनको ही पैसा दे दें।

शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम बुधवार को निरीक्षक सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में काशी विद्यापीठ पुलिस चौकी पर पहुंची। साथ में शिकायतकर्ता भी था। शिकायकर्ता प्रह्लाद चौकी प्रभारी शिवाकर मिश्रा से मिला। उन्होंने पैसे की मांग की। प्रह्लाद गुप्ता ने 20 हजार रुपये निकालकर चौकी प्रभारी को देना चाहा तो उन्होंने वहां मौजूद गौरव द्विवेदी को देने के लिए कहा।

प्रह्लाद गुप्ता के दिये रुपये सिपाही गौरव द्विवेदी ने अपनी जैकेट की जेब में रख लिया। इस आधार पर सिपाही और चौकी प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया गया।शिकायकर्ता प्रह्लाद गुप्ता मूल रूप से चंदौली के अलीनगर के मूगलचक का रहने वाला है।वर्तमान में चोलापुर के गोसाईपुर मोहांव में रहता है।

रिश्वत लेने के आरोप में काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी शिवाकर मिश्रा और सिपाही गौरव द्विवेदी की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही सिगरा थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने पहले विद्यापीठ चौकी फिर लालपुर- पांडेयपुर थाने पर हंगामा किया।एंटी करप्शन की टीम से कहासुनी और धक्कामुक्की तक की। इस दौरान हंगामे की स्थिति रही।

गिरफ्तारी की सूचना पर सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा पहले चौकी पहुंचे। वहां भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम से जमकर बहस हुई। वहां से लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी के साथ सिगरा थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। साथी पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए हंगामा शुरू हो गया। रात तक कई अधिवक्ता और बार पदाधिकारी भी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। स्थिति नियंत्रित करने के लिए कैंट पुलिस बुलाई गई।

सिगरा थाने के पुलिसकर्मियों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी इकाई की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहासुनी शुरू कर दी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ,जिसमें आरोपी सिपाही अपनी जैकेट की जेब से रुपये निकाल कर फेंकते हुए दिख रहा है। हालांकि भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी इकाई ने किसी की नहीं सुनी। बताया कि उनके पास वीडियो, तस्वीरें आदि सभी तरह के साक्ष्य हैं।

रिश्वतखोरी में पकड़े गए दारोगा शिवाकर मिश्रा की पत्नी लखनऊ निवासी शिवानी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके पति को फंसाया गया है। बताया कि बीते दिनों वाराणसी में तब पति ने बताया था कि एंटी करप्शन टीम के एक सदस्य ने किसी एक मुकदमे का मामला रफा दफा करने को कहा था। बात न मानने पर फर्जी तरीके से ट्रैप टीम ने पति को फंसाया हैं। शिवानी ने मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त से मदद की गुहार लगाई है।

बताया जाता है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर शिवाकर मिश्रा यूपी के बस्ती जिले का 2019 बैच का दारोगा है,वहीं सिपाही गौरव द्विवेदी मूल रूप से गोरखपुर का निवासी है।

Share:

अयोध्या जिला जेल से दो बड़े कैदी फरार

 


अयोध्या जिला जेल से दो खतरनाक कैदियों के फरार होने से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना सामने आते ही बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा सस्पेंड, साथ ही जेलर जे.के. यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी, हेड वार्डर और 3 जेल वार्डर भी निलंबित कर दिए गए हैं।यह कार्रवाई डीजी जेल पीसी मीणा के निर्देश पर हुई।पूरे जिले में नाकाबंदी, पुलिस और एसटीएफ अलर्ट पर।सवाल बड़ा है अयोध्या जेल से कैदी आखिर


कैसे फरार हुए।क्या यह अंदरूनी मिलीभगत का मामला है।फरार कैदियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी।

जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने का मामला, जांच करने पहुंचे डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रीए का बयान, विशेष चार नंबर बैरक में बंद थे दोनों कैदी, रोशनदान की ईंट तोड़कर बाहर निकले थे दोनी कैदी, मौके से 25 फीट का बांस, 30 फुट की सरिया व कंबल बरामद, कंबल की रस्सी बनाकर बाउंड्री वालों कूदे थे दोनों कैदी.

Share:

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है




सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए भेदभाव-विरोधी नियमों को लागू करने पर रोक लगा दी है. गुरुवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि गाइडलाइंस में "अस्पष्टता" है. अदालत ने चिंता जताई की गाइडलाइंस का गलत इस्तेमाल हो सकता है. 

कोर्ट ने सरकार और UGC को एक औपचारिक नोटिस जारी किया और साफ किया कि ये विवादित नियम अगले आदेश तक लागू नहीं होंगे। इसके स्थान पर अब 2012 में यूजीसी की ओर जारी गाइडलाइंस ही लागू रहेंगे। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। इसी के साथ अब एक प्रश्न खड़ा हो गया है कि यूजीपी के नए गाइडलाइंस का क्या होगा? क्या नए नियम अब कभी प्रभावी नहीं हो पाएंगे।

Share:

देवरिया पुलिस ने एक होटल व तीन स्पा सेंटर पर छापा मारा



 



*बैतालपुर के शिवांश होटल से सात जोड़े पकड़े गए।

*दो स्पा सेंटरों से 12 संदिग्ध हिरासत में लिए गए।

 देवरिया। देह व्यापार की शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को एक होटल व तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। बैतालपुर के एक होटल में जहां सात जोड़े रंगरेलियां मनाते पकड़े गए।

वहीं शहर के दो स्पा सेंटरों में 12 संदिग्ध युवक व युवतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छापेमारी के दौरान एक स्पा सेंटर में ताला लटका मिला। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में चर्चाओं का बाजार गरम रहा।

गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर स्थित बैतालपुर में शिवांश होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। इस पर नायब तहसीलदार गंगा राम, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरीराम यादव के नेतृत्व में सुरौली थाना पुलिस, महिला थाना टीम और चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से होटल पर छापेमारी

इस दौरान होटल के कमरों से पुलिस ने सात जोड़ों को हिरासत में लिया। सभी लोगों को थाने लाकर उनके पहचान पत्र आइडी दस्तावेजों की जांच की गई। इसके साथ ही होटल के रजिस्टर, सीसी कैमरे की फुटेज और अन्य अभिलेखों की भी रात तक पुलिस जांच करती रही।

रुद्रपुर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बैतालपुर के शिवांश होटल में छापेमारी की गई है। होटल से सात जोड़े पकड़े गए हैं। जांच की जा रही है।

उधर, इसी क्रम में रात में शहर के तीन स्पा सेंटरों पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पुरवा के समीप चल रहा स्पा सेंटर बंद मिला। एसएसबीएल इंटर कालेज के समीप स्पा सेंटर से छह लोगों को हिरासत में लिया गया।

इसके बाद कोआपरेटिव बैंक तिराहा के समीप चल रहे स्पा सेंटर से छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी को पुलिस कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीन स्पा सेंटरों पर रात में छापेमारी की गई, जिसमें एक बंद मिला और दो स्पा सेंटरों से 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share:

आज का राशिफल


      


 *29 जनवरी 2026 , बृहस्पतिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो) 

आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। आज आप एक बार फिर पुराने प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।  शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें।  जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



   

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


       ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

     *आज दिनांक 👉*

     * 29 जनवरी 2026*

           *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947


*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 13:57 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* रोहिणी - 07:32 तक

*🌠पश्चात्-* मृगशिरा 

*💫करण-* विष्टि - 13:57 तक

*💫पश्चात्-* बव

*✨योग-* एन्द्र - 20:27 तक

*✨पश्चात्-* वैधृति 

*🌅सूर्योदय-* 07:11

*🌄सूर्यास्त-* 17:57

*🌙चन्द्रोदय-* 14:01

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - 18:32 तक

*🌛पश्चात्-* मिथुन 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:12 से 12:55

*🤖राहुकाल-* 13:55 से 15:16

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 माघ सुदी एकादशी 13:57 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , भीष्म / जया / अजा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , भैमी एकादशी (बंगाल) , श्री श्यामबाबा जागरण , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:32 तक , विघ्नकारक भद्रा 03:16 से 13:56 तक , भीष्म द्वादशी (भीष्मोद्देश्य से तर्पण , पंचांगभेद से कल भी) , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन , पंचांगभेद से आज भी) ,"शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मेला श्री वेणेश्वर धाम प्रारम्भ (डुंगरपुर) , भक्त पुण्डरीक उत्सव (पंढरपुर , पंचांगभेद) , स्वामी श्री प्रणबानन्द जयन्ती , श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म दिवस , भारतीय समाचार पत्र दिवस व बीटिंग द रिट्रीट (भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 माघ सुदी द्वादशी 11:11 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी , तिलोत्पत्ति , भीष्म द्वादशी (भीष्मोद्देश्य से तर्पण) , प्रदोष व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*सत्येन   रक्ष्यते   धर्मो*

      *विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते।*

*मृज्यया  रक्ष्यते   रूपं*

      *कुलं    वृत्तेन  रक्ष्यते ।।*

*भावार्थ👉*

           _धर्म का रक्षण सत्य से , विद्या का अभ्यास से , रूप का सफाई से और कुल का रक्षण सदाचरण करने से होता है ।_


*29 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1528 - मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।

1676 - 'थियोडोर तृतीय' रूस के ज़ार बने।

1728 - लंदन में जॉन गेम्स ''बेगर्स ओपेरा'' का उद्घाटन किया गया।

1730 - अन्ना इवानोवाना (रूस के अन्ना) अपने चचेरे भाई, सम्राट पीटर द्वितीय की मृत्यु के बाद महारानी बनायीं गयी।

1753 - एक महीने की अनुपस्थिति के बाद, एलिजाबेथ कैनिंग लंदन में अपनी मां के घर वापस आयी और बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया था।

1780 - भारत का पहला समाचार पत्र अंग्रेज़ी में 'हिकीज बंगाल गजट' के नाम से प्रकाशित हुआ। इस समाचार पत्र के संपादक 'जेम्स ऑगस्टस हिक्की' थे।

1889 - आस्ट्रिया हंगरी के युवराज 'आर्कड्यूक रूडोल्फ़' ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।

1916 - 'प्रथम विश्व युद्ध' में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया।

1919 - चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।

1939 - रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।

1947 - अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।

1949 - ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1953 - संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।

1963 - फ़्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।

1973 - अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।

1976 - सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।

1979 - भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।

1986 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।

1989 - सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

1990 - पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता 'एरिक होनेकर' को गिरफ़्तार किया गया।

1992 - भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

1993 - किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।

1994 - भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।

1996 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।

2002 - श्रीनगर में दो उग्रवादी मारे गये।

2003 - इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी।

2003 - हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।

2005 - नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बच गये।

2005 - सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।

2007 - अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में 'बिग ब्रदर' चैम्पियन बनीं।

2008 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।

2008 - आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।

2009 - फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे।

2009 - कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।

2010 - भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।

2019 - केन्‍द्र ने अयोध्‍या में रामजन्‍म भूमि-बाबरी मस्जिद विवादित स्‍थल के आसपास की अधिग्रहि‍त 67 एकड़ जमीन इसके मूल स्‍वामियों को लौटाने की अनुमति के लिए उच्‍चतम न्‍यायालय में याचिका दायर की।

2020 - केंद्रीय कैबिनेट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (अमेंडमेंट) बिल, 2020 में संशोधन को मंजूरी  दी। अब कानूनन 24वें हफ्ते में भी गर्भपात करा सकेंगी महिलाएँ।

2020 - पहली बार मिली सूर्य की स्पष्ट तस्वीर इन्हें हवाई के नैशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) के डेनियल के इनौय टेलिस्कोप (डीकेआईएसटी) से लिया गया ।

2021 - बीटिंग द रिट्रीट - नई दिल्ली के ऐतिहासिक विजय चौक में आयोजित किया गया।

2021 - सीएसआईआर ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के साथ विज्ञान और प्रद्यौगिकी आधारित विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2022 - विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार महिला एकल का खिताब जीता।

2023 - पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कई शहरों में 6.3 की तीव्रता का भूकम्प आया।

2023 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।

2023 - भारत की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने टी-ट्वेंटी विश्‍व कप का खिताब जीता।

2023 - 15वें हॉकी विश्व कप का खिताब जर्मनी ने अपने नाम किया।

2024 - भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सुमित्रा अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील पश्चिम में सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछुआरों को बचाया।

2024 - भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक' राजस्थान में प्रारंभ हुआ।

2025 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपना ऐतिहासिक 100वां सफल प्रक्षेपण किया।


*29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1693 - जॉन फिलिप रैमो नामक फ़्रांसीसी संगीतकार का डिजोन नगर में जन्म हुआ। इन्हें पश्चिम के शास्त्रीय संगीत के जन्मदाताओं में गिना जाता है।

1896 - स्वामी प्रणबानंद महाराज - भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक।

1904 - जोगेन्द्र नाथ मंडल - पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री और श्रमिक के रूप में सेवा करने वाले विधायक थे (जन्मस्थान पश्चिम बंगाल)।

1912 - अजीत नाथ राय भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

1947 - भारतीय लेखक अशोक गुप्ता।

1970 - राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता।


*29 जनवरी को हुए निधन👉*


1983 - पीलू मोदी - स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।

2002 - सरला ग्रेवाल - 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।

2010 - राम निवास मिर्धा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

2018 - मोहम्मद अल्वी - उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।

2019 - पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नान्‍डीज़ का नई दिल्‍ली में निधन। 

2020 - जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, शिक्षाविद् और लेखक तुषार कांजीलाल का निधन। 

2021 - अरविंद जोशी - जानेमाने भारतीय अभिनेता थे।

2021 - 1960 के दशक में ब्रिटेन में पॉप संगीत में तहलका मचाने वाले द एनिमल्स बैंड के गिटार वादक हिल्टन वेलेंटाइन (77) का निधन हुआ।

2022 - पद्म श्री से सम्मानित इकबाल सिंह किंगरा (95) सिख समुदाय के एक भारतीय सामाजिक - आध्यात्मिक नेता और एक शिक्षाविद थे।

2023 - ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (61) की हत्या, गोली लगने के बाद इलाज के दौरान निधन हुआ।

2024 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पी नरसा रेड्डी का निधन हुआ।

2025 - दक्षिण अफ्रीका के जैज़ और मलम्बो वादक (पेडक्सुलू) और गायक थाबांग तबान (46) का निधन हुआ।


*29 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 मेला श्री वेणेश्वर धाम प्रारम्भ (डुंगरपुर)।

🌟 भक्त पुण्डरीक उत्सव (पंढरपुर , पंचांगभेद)।

🌟 स्वामी श्री प्रणबानन्द जयन्ती।

🌟 श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म दिवस।

🌟 भारतीय समाचार पत्र दिवस।

🌟 बीटिंग द रिट्रीट (भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻


Share:

बुधवार, 28 जनवरी 2026

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

 



 देवरिया, 28 जनवरी।विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आज जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यक्रमों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए योजनाओं की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने तथा शत-प्रतिशत कार्य संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

       जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।

         उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विभागों की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है, इसलिए सभी विभाग अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं आंकड़े समय से अपलोड करना सुनिश्चित करें, जिससे वास्तविक स्थिति परिलक्षित हो सके और जनपद की रैंकिंग में सुधार हो।

         जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share:

न्यायाधीशगणों ने किया राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण,

 



      देवरिया।आज दिनांक  28.01.2026 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री रवि यादव, सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक) श्रीमती मंजू कुमारी,  सदस्य,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया शैलजा मिश्रा,तथा सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/सिविल जज(जू0डी0), कुमारी मृणालिनी श्रीवास्तव द्वारा राजकीय बाल गृह, देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री रवि यादव द्वारा बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों का अवलोकन कर अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिया गया। सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक श्रीमती मंजू कुमारी द्वारा बाल गृह के सुरक्षा हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया,सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया शैलजा मिश्रा द्वारा  बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े व साफ-सफाई पर विशेष दिशा-निर्देश दिया गया।  बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनकी नियमित जॉच व उनके सुरक्षा हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/सिविल जज(जू0डी0), कुमारी मृणालिनी श्रीवास्तव द्वारा राजकीय बाल गृह के परिसर, भण्डार कक्ष व अध्ययन कक्ष की साफ-सफाई और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का विशेष दिशा निर्देश दिया गया। 

  इस निरीक्षण में मुख्य रूप से  राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक  उपस्थित रहें।


Share:

सरोजनी नगर में चाय की दुकान में लगी भीषण आग

 




लखनऊ।

सरोजनी नगर में चाय की दुकान में लगी भीषण आग


आग ने देखते ही देखते विकराल रूप लिया


आग की चपेट में आसपास की कई दुकानें आई


इंद्रासन टी स्टॉल और पंडित जी चाय की दुकान जलकर राख


पंक्चर की दुकान और ऑटो गैरेज भी आग की चपेट में आया


ऑटो गैरेज में खड़ी एक डीसीएम पूरी तरह जलकर राख


सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं


दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया


राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई

Share:

समरसता, समानता और सबका सम्मान ही गणतंत्र के आदर्श - डा. सौरभ मालवीय

 

*गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया में आयोजित हुआ शारीरिक प्रदर्शन, 



  देवरिया।भारतीय संविधान को लागू करने और वास्तविक रूप से अपने सुराज की स्थापना का दिवस ही गणतंत्र दिवस हैं।आज के दिन ही भारत में भारतीयों के द्वारा बनाया गया संविधान लागू हुआ था।इसके पूर्व 25 जनवरी 1950 तक प्रीवी कौंसिल के कानून प्रभावी थे। भारतीय संविधान सभी के प्रति सम्मान, समानता और समरसता के भाव को व्यक्त करता है।यही कारण है कि भारत का संविधान समावेशी और जीवंत दस्तावेज कहा जाता है। उक्त बातें सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास के विशाल प्रांगण में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए डा.सौरभ मालवीय जी(लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष, मंत्री ,विद्या भारती पूर्वी क्षेत्र )ने कही।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मालवीय जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष होने के नाते भी हम सभी का दायित्व है कि जिन आदर्शों और उद्देश्य के लिए परमपूज्य केशव जी संघ के बट वृक्ष का रोपण किया था,उसके मूल्य और आदर्श भी संविधान के प्राणतत्व हैं।सभी के प्रति मानवीय मूल्य‌ युक्त व्यवहार,सभी को सम्मान,समानता और गरिमा प्रदान करना, भेदभाव, छुआछूत, संकीर्ण सोच को दूर करते हुए "राम को भजे सो राम का होई" के आदर्श को समाज में उतारने की जिम्मेदारी हम सभी की है।इसी सामाजिक संकल्पना के लिए अमर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।आज हमारे सामने चुनौती है कि हम अपने सभी बंधु बांधवों को साथ लेकर चलें जिससे एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण का लक्ष्य पुरा हो।

कार्यक्रम में आए अतिथियों को श्रीफल और अंग वस्त्र देकर विद्यालय के अध्यक्ष श्री मुन्नीलाल शर्मा जी और प्रधानाचार्य श्री अनिरुद्ध सिंह जी ने सम्मानित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि डा.सौरभ मालवीय जी ने  राष्ट्रीय ध्वज का झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर अतिथि गण द्वारा शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गयी।विद्यालय के विशाल प्रांगण में उपस्थित हजारों छात्रों ने समवेत स्वर में राष्ट्रगान गाकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के छात्रों ने अपने शारीरिक प्रदर्शन के करतब दिखा कर वाहवाही लूटी।समता,योगचाप, सूर्य नमस्कार,के साथ संयम और संतुलन के तमाम करतब दर्शकों को दंग करने वाले थे। पिरामिड निर्माण औरअग्निचक्र में से उछाल लगा कर निकलने का प्रर्दशन सबसे ज्यादा रोमांचक था। सांस्कृतिक टीम ने विभिन्न गीतों पर काव्य -नृत्य की मनोरम प्रस्तुति से मन मोहा। संबोधन की कड़ी में प्रदेश निरीक्षक आदरणीय श्रीराम सिंह ने 

उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में व्यक्तिगत सफलता महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ ही साथ यह

भी महत्वपूर्ण है कि आपके जीवन ने सामाजिक समरसता और समाज की उन्नति मे कितना योगदान दिया है।केवल अपने लिए जीना ही जीवन नहीं है बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए जीवन महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स  का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।यह इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जनपद भर में अनूठा और खेल जगत के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उद्घाटन के अवसर पर संबोधित करते हुए डा.मालवीय जी ने कहा कि विद्या भारती के सर्वांगीण विकास के लक्ष्यों मे एक खेल विधा में पारंगत करना भी है।और उम्मीद है कि विभिन्न खेलों में और अच्छे प्रदर्शन करने में इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सहायक होगा।इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स  में टेबलटेनिस, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, शतरंज,खेल से संबंधित उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष श्री मुन्नीलाल शर्मा जी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।और आने वाली परीक्षाओं में सफलता की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत के मंत्री आदरणीय प्रोफेसर शैलेश सिंह जी(विधि विभाग गोरखपुर विश्वविद्यालय) प्रबंधक श्री बैकुंठनाथ कुशवाहा जी, कोषाध्यक्ष श्री संतोष गोड़ जी,शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी, राजेश गोयल जी, उपप्रधानाचार्य श्री अखिलेश दीक्षित जी,कौशल सिंह जी, जितेन्द्र मिश्र जी, अमरेन्द्र उपाध्याय जी, अरविंद मोहन मिश्र जी, यजुवेंद्र पति जी,हृदयलाल सिंह जी,अभिराम गुप्ता जी आदि समस्त आचार्य मौजूद रहे।

Share:

लखनऊ उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के दौरान लखनऊ में मतदान के दौरान हंगामा

 






 लखनऊ । उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के दौरान लखनऊ में मतदान के दौरान हंगामा हुआ। कुछ अधिवक्ताओं ने मतपत्र बाहर देखने का आरोप लगाया। हंगामे के चलते मतदान रोक दिया गया और चुनाव रद्द कर दिया गया। अब नई तारीखें तय की जाएंगी। चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रहे हैं।


उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उच्च न्यायालय परिसर में चल रहे मतदान के दौरान मंगलवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। कुछ अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मतपत्र बाहर देखे गए हैं। इसके विरोध में नारेबाजी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर करीब 4 बजे मतदान रोक दिया गया तथा बाद में लखनऊ का पूरा चुनाव रद्द करना पड़ा। बार काउंसिल के तीसरे चरण का मतदान लखनऊ, कानपुर और मेरठ मंडल समेत 18 जिलों में मंगलवार और बुधवार को होना तय था। लखनऊ में यह मतदान हाईकोर्ट परिसर में चल रहा था। इसमें अवध बार, सेंट्रल बार, लखनऊ बार समेत राजधानी की तमाम बार एसोसिएशनों के 25 हजार से अधिक अधिवक्ताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था।


सुबह मतदान प्रारम्भ होने के बाद से ही अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या के कारण सारी व्यवस्थाएं नाकाफी साबित होने लगीं। इस बीच दोपहर बाद मतदान केंद्र से बाहर कुछ मतपत्र देखे गए, जिससे कई अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद ही मतदान केंद्र में भी हंगामा होने लगा, जिसके बाद करीब चार बजे मतदान रुक गया। बार काउंसिल के वर्तमान सदस्यों व प्रत्याशियों प्रशांत सिंह अटल तथा अखिलेश अवस्थी ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ में हुआ मतदान रद्द कर दिया गया हैं। साथ ही 28 जनवरी को होने वाला मतदान भी टाल दिया गया है। अब लखनऊ में मतदान के लिए आगे की तिथि बाद में तय की जाएगी। उधर, चुनाव कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई हाई पॉवर इलेक्शन कमेटी के सदस्य सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एआर मसूदी ने वकीलों के बीच आकर कहा कि चुनाव मतदाताओं की भावनाओं के अनुरूप ही होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी तथ्यों का संज्ञान ले लिया गया है। बार काउंसिल चुनाव के रिटर्निंग अफसर न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी तथा पर्यवेक्षक न्यामूर्ति सुरेंद्र सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लखनऊ में चुनाव रद्द कर दिया गया है। मतदान की नई तारीखों की घोषणा हाईपावर कमेटी की मंजूरी के बाद की जाएगी। उल्लेखनीय है कि यूपी बार काउंसिल के चुनाव पांच साल में होते हैं। चुनावों में विलम्ब होने के कारण मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था जिसके बाद शीर्ष अदालत के आदेश पर हाई पॉवर इलेक्शन कमेटी की निगरानी में ये चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव चार चरणों में हो रहा है। इसमें प्रदेश के 2,49, 808 अधिवक्ता हिस्सा ले रहे हैं। बाहर देखने का आरोप लगाया। हंगामे के चलते मतदान रोक दिया गया और चुनाव रद्द कर दिया गया। अब नई तारीखें तय की जाएंगी। चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रहे हैं।


उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उच्च न्यायालय परिसर में चल रहे मतदान के दौरान मंगलवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। कुछ अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मतपत्र बाहर देखे गए हैं। इसके विरोध में नारेबाजी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर करीब 4 बजे मतदान रोक दिया गया तथा बाद में लखनऊ का पूरा चुनाव रद्द करना पड़ा। बार काउंसिल के तीसरे चरण का मतदान लखनऊ, कानपुर और मेरठ मंडल समेत 18 जिलों में मंगलवार और बुधवार को होना तय था। लखनऊ में यह मतदान हाईकोर्ट परिसर में चल रहा था। इसमें अवध बार, सेंट्रल बार, लखनऊ बार समेत राजधानी की तमाम बार एसोसिएशनों के 25 हजार से अधिक अधिवक्ताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था।


सुबह मतदान प्रारम्भ होने के बाद से ही अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या के कारण सारी व्यवस्थाएं नाकाफी साबित होने लगीं। इस बीच दोपहर बाद मतदान केंद्र से बाहर कुछ मतपत्र देखे गए, जिससे कई अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद ही मतदान केंद्र में भी हंगामा होने लगा, जिसके बाद करीब चार बजे मतदान रुक गया। बार काउंसिल के वर्तमान सदस्यों व प्रत्याशियों प्रशांत सिंह अटल तथा अखिलेश अवस्थी ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ में हुआ मतदान रद्द कर दिया गया हैं। साथ ही 28 जनवरी को होने वाला मतदान भी टाल दिया गया है। अब लखनऊ में मतदान के लिए आगे की तिथि बाद में तय की जाएगी। उधर, चुनाव कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई हाई पॉवर इलेक्शन कमेटी के सदस्य सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एआर मसूदी ने वकीलों के बीच आकर कहा कि चुनाव मतदाताओं की भावनाओं के अनुरूप ही होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी तथ्यों का संज्ञान ले लिया गया है। बार काउंसिल चुनाव के रिटर्निंग अफसर न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी तथा पर्यवेक्षक न्यामूर्ति सुरेंद्र सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लखनऊ में चुनाव रद्द कर दिया गया है। मतदान की नई तारीखों की घोषणा हाईपावर कमेटी की मंजूरी के बाद की जाएगी। उल्लेखनीय है कि यूपी बार काउंसिल के चुनाव पांच साल में होते हैं। चुनावों में विलम्ब होने के कारण मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था जिसके बाद शीर्ष अदालत के आदेश पर हाई पॉवर इलेक्शन कमेटी की निगरानी में ये चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव चार चरणों में हो रहा है। इसमें प्रदेश के 2,49, 808 अधिवक्ता हिस्सा ले रहे हैं।

Share:

गोरखपुर में किशारी से रेप और स्पा में बेचे जाने के मामले में सख्त ऐक्शन ,5 चौकी इंचार्ज सस्पेंड

 



किशोरी घर से भागने के बाद बेतियाहाता, करीमनगर और बड़हलगंज स्थित स्पा सेंटरों तक पहुंची थी। समय रहते कार्रवाई न होने और आवश्यक निगरानी में चूक पाए जाने पर एसएसपी ने संबंधित चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई की है। पांच चौकी इंचार्ज को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

गोरखपुर में एक किशोरी से दुष्कर्म कर उसे अलग-अलग स्थानों के स्पा सेंटर पर बेचे जाने के सनसनीखेज मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में पांच चौकी इंचार्ज को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी घर से भागने के बाद बेतियाहाता, करीमनगर और बड़हलगंज स्थित स्पा सेंटरों तक पहुंची थी। बावजूद इसके समय रहते कार्रवाई न होने और आवश्यक निगरानी में चूक पाए जाने पर एसएसपी ने संबंधित चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई की है। निलंबित किए गए चौकी इंचार्जों में बेतियाहाता, करीमनगर, बड़हलगंज कस्बा, उनवल और विकासनगर चौकी के प्रभारी शामिल हैं। बताया गया कि उनवल चौकी इंचार्ज पूर्व में बड़हलगंज कस्बा चौकी के प्रभारी रह चुके थे, इसी कारण उनके कार्यकाल से जुड़े मामले में भी उन पर कार्रवाई की गाज गिरी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय किशोरी का इंट्राग्राम के जरिए एक किशोर से दोस्ती से हो गई थी। उसके बहकावे में आकर किशोरी पांच जनवरी को घर से निकल गई थी। दोस्त उसे लेकर एक होटल में गया। वहां, उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। किशोरी के आगे पीछे कोई न होने और भागकर आने की जानकारी होने पर होटल मालिक धीरेंद्र उर्फ अभय सिंह ने उसे होटल में बंधक बना लिया। आरोप है कि तीन दिन तक अलग-अलग लोगों ने उससे दुष्कर्म किया और फिर बड़हलगंज के स्पा सेंटर में बेच दिया गया। वहां पर एक सप्ताह तक किशोरी को बंधक बनाकर रखने के बाद तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद उसे नौसड़ के एक होटल में पहुंचा दिया गया, जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी का बयान लिया गया तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक, मैनेजर और स्पा मैनेजर को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया। रविवार को पुलिस ने इंट्राग्राम दोस्त और स्पा नेटवर्क से जुड़े पिपराइच के आदित्य को गिरफ्तार किया। अब तक पांच आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Share:

डिप्टी CM अजीत पवार समेत चार का निधन, हमारे के बारामती में क्रैश हुआ विमान

 बड़ी खबर!!

 




महाराष्ट्र के बारामती हुए विमान क्रैश में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत चार के निधन की खबर है।


PTI के अनुसार बुधवार सुबह हुई विमान हादसे में अजीत पवार का निधन हो गया है।

Share:

Featured Post

कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; एक लापता

  कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी ला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789