अयोध्या जिला जेल से दो खतरनाक कैदियों के फरार होने से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना सामने आते ही बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा सस्पेंड, साथ ही जेलर जे.के. यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी, हेड वार्डर और 3 जेल वार्डर भी निलंबित कर दिए गए हैं।यह कार्रवाई डीजी जेल पीसी मीणा के निर्देश पर हुई।पूरे जिले में नाकाबंदी, पुलिस और एसटीएफ अलर्ट पर।सवाल बड़ा है अयोध्या जेल से कैदी आखिर
कैसे फरार हुए।क्या यह अंदरूनी मिलीभगत का मामला है।फरार कैदियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी।
जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने का मामला, जांच करने पहुंचे डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रीए का बयान, विशेष चार नंबर बैरक में बंद थे दोनों कैदी, रोशनदान की ईंट तोड़कर बाहर निकले थे दोनी कैदी, मौके से 25 फीट का बांस, 30 फुट की सरिया व कंबल बरामद, कंबल की रस्सी बनाकर बाउंड्री वालों कूदे थे दोनों कैदी.






.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें