देवरिया! भाटपार रानी थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है । भरौली बाजार गांव निवासी 25 वर्षीय रानू गोड ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने तीन बच्चों को जहर मिला चाय पिलाई और स्वयं भी पीली इस घटना के बाद चारों की हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया ।रानू गोड का अपनी पत्नी रामवती से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था, रानू का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले 5 दिनों से ना तो खाना बना रही थी और ना ही घर का कामकाज कर रही थी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था ।
जिससे रानू मानसिक तनाव में था इसी तनाव के चलते रानू ने यह कदम उठाया उसने चाय में जहर मिलाकर अपने तीन बच्चों श्याम 4 वर्ष ,माधुरी 2 वर्ष, और सबसे छोटे बच्चे सुंदर 18 माह को पिला दिया उसके बाद रानू ने स्वयं भी वह जहरीली चाय पी ली कुछ देर बाद चारों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी बच्चों की बिगड़ती हालत देखकर आसपास के लोगों को अनहोनी की शंका हुई ,उन्होंने तत्काल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी चालक अनिल और मेडिकल टेक्नीशियन विजय कुमार मौके पर पहुंचे और चारों को गंभीर हालत में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया जबकि रानू गोड का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार सबसे छोटे बच्चे सुंदर 18 माह की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है अन्य दो बच्चों की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है ।इस संदर्भ में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है सूचना मिलते ही भाटपार रानी थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें