देवरिया । सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में व्यवसायिक राजकमल तिवारी के अपहरण की साजिश रचने वाले बदमाश को एसटीएफ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
व्यवसायि के अपहरण के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई जारी है। अब तक चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।जबकि चार नाम जद्द आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस और एसटीएफटी लगातार दबीश देकर फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगी है । पुलिस अब उस शख्स की भी तलाश कर रही है जिसने पूरे अपहरण की योजना बनाई थी और जिसे फिरौती की रकम में 50% हिस्सेदारी मिली थी ।अभी तक उसकी पहचान पूरी तरह से उजागर नहीं हो पाई है लेकिन विवेचना के दौरान उसके नाम सामने आने की संभावना है सलेमपुर के पाडरी तिवारी ग्राम निवासी राजकमल तिवारी ईट भट्ठा व प्रॉपर्टी डीलिंग सहित कई व्यवसाययों से जुड़े हैं । वहीं उनके गांव के ही अरविंद कुमार तिवारी सलेमपुर में होटल संचालन के साथ गुजरात व अन्य राज्यों में भी कारोबार करते हैं ,और क्षेत्र के प्रमुख व्यवसाईयों में शामिल है। बदमाशों ने 5 दिसंबर की रात में चौराहे के पास अपहरण की योजना बनाई थी इस साजिश की भनक पहले ही एसटीएफ को लग गई सूचना मिलते ही एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इसमें घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान हिमांशु यादव समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया ।
6 दिसंबर को तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि अंकित यादव (मरदह गाजीपुर) सर्वेश उर्फ गोलू यादव (सारीलखी मऊ )पंकज यादव (सारीलखी मऊ) और सूरज गोड (महुआ डीह देवरिया) अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ के बाद से उनके मोबाइल फोन बंद है और नेपाल भागने की आशा जताई जा रही है ।अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है उन्होंने कहा कि पुलिस को जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार करने की उम्मीद है ।उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें