देवरिया 19 दिसम्बर 2025! अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेन्द्र सिंह द्वारा अपने कार्यकक्ष में उन विभागीय कार्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिनका आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के सापेक्ष संतुष्ट फीडबैक में प्रदर्शन अत्यन्त खराब पाया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा कि संतुष्ट फीडबैक में खराब स्थिति यह दर्शाती है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदकों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण नहीं किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक संदर्भ में आवेदक से अनिवार्य रूप से संपर्क किया जाए, आवश्यकता पड़ने पर स्थलीय निरीक्षण किया जाए तथा शिकायत का वास्तविक और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदक की संतुष्टि सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
माह दिसम्बर 2025 में संतुष्ट फीडबैक की दृष्टि से अत्यन्त खराब स्थिति वाले कार्यालयों में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद गौराबरहज, बरियारपुर, मझौलीराज, रुद्रपुर, लार एवं सलेमपुर, अधिशासी अभियंता (यांत्रिकी), अधिशासी अभियंता विद्युत सलेमपुर, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड, प्रान्तीय खण्ड एवं विद्युत खण्ड, अपर मुख्य अधिकारी, उप संचालक चकबंदी, उपायुक्त, एलडीएम, खंड शिक्षा अधिकारी तरकुलवा, बनकटा एवं बरहज, खण्ड विकास अधिकारी गौरीबाजार, सदर, देसही देवरिया एवं रुद्रपुर, खान निरीक्षक, चकबंदी अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, तहसीलदार भाटपाररानी, परियोजना अधिकारी डूडा, पूर्ति निरीक्षक रुद्रपुर, प्रबंधक/प्रधान प्रबंधक, प्रभागीय वन अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक गौरीबाजार, सदर, बनकटा, भाटपाररानी एवं सलेमपुर, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बनकटा एवं सलेमपुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/अधीक्षिका (महिला), मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सब रजिस्ट्रार रुद्रपुर, सहायक आयुक्त खाद्य, सहायक विकास अधिकारी देसही देवरिया, बैतालपुर, रामपुर कारखाना एवं रुद्रपुर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शामिल हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने उक्त सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन संदर्भों में खराब गुणवत्ता की आख्या अपलोड की गई है, उनके संबंध में विस्तृत विवरण सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि क्यों न उनके विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, नियन्त्रक अधिकारी होने के नाते उनके द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें