Good Daily News...


शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

बिचौलियों से बचें किसान, सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचें धान : जिलाधिकारी

 


देवरिया 19 दिसंबर ।जनपद में धान की सरकारी खरीद पूर्व से ही संचालित है। शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीद को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से जनपद के सभी नामित धान क्रय केंद्रों को पूर्ण रूप से संचालित कर दिया गया है। किसानों की सुविधा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए सभी क्रय केंद्रों पर निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना धान किसी भी परिस्थिति में बिचौलियों अथवा बाजार में कम दामों पर न बेचें। सभी किसान अपना संपूर्ण धान सीधे सरकारी धान क्रय केंद्रों पर लेकर आएँ, जहाँ पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से धान की खरीद की जा रही है।

उन्होंने बताया कि धान बिक्री के दौरान अंश निर्धारण एवं खतौनी से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक तहसील पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। यदि किसी किसान की खतौनी के अंश में कोई त्रुटि है, तो वह संबंधित तहसील की हेल्प डेस्क पर संपर्क कर उसका निराकरण करा सकता है, जिससे धान खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र किसानों का धान खरीदने की समुचित व्यवस्था की गई है। धान खरीद से संबंधित समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शासन एवं जिला प्रशासन किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि धान खरीद प्रक्रिया पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं किसान हितैषी बनी रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789