देवरिया में बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ।इस दौरान चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे ,जबकि नकल के आरोप में चार छात्रों को रिस्ट्रिक्टे कर दिया गया ।तीसरे दिन हिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। जनपद के 29 महाविद्यालय के बीएड तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्र के चार केंद्रों पर परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गई । इन केदो में बाबा राघवदास स्नाकोत्तर महाविद्यालय (बीआरडी पीजी कॉलेज) संत बिनवा पीजी कॉलेज ,स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मथुरा और मदन मोहन मालवीय पीली पीजी कॉलेज भाटपार रानी शामिल थे ।
बीआरडी पीजी कॉलेज में 9 महाविद्यालयों के 343 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि तीन अनुपस्थित थे। संत विनोबा पीजी कॉलेज महाविद्यालयों में 284 परीक्षार्थी शामिल हुए और आठ ने परीक्षा छोड़ दी, स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज माठलार में 7 विद्यालयों के 228 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपार रानी में आठ महाविद्यालयों के 783 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल ने सघन जांच की संत विनोबा पीजी कॉलेज के कक्ष संख्या 7 में बहादुर यादव मेमोरियल महाविद्यालय नगर पंचायत भटनी के दो छात्राएं एक हिस्ट्री और एक मैथमेटिक्स विषय में नकल करते पकड़ी गई। इसी कॉलेज के कक्ष संख्या 9 में राजेश्वरी देवी रामसुखभाग सिंह महाविद्यालय कुर्मी पट्टी पथरदेवा की दो छात्राओं को हिस्ट्री विषय में नकल करते हुए पकड़ा गया, तलाशी के दौरान इन छात्राओं के पास से चीट और गाइड बरामद हुआ ।इसके बाद केंद्र अध्यक्ष प्रोफेसर अर्जुन मिश्रा ने चारों छात्राओं को तत्काल प्रभाव से रस्टिकेट कर दिया, उल्लेखनीय है कि उनसे पहले परीक्षा के पहले दिन भी बीआरडीपीजी कॉलेज में प्रिंसिपल एंड मैथ्स आफ टीचिंग विषय की परीक्षा के दौरान एक छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई थी ।जिसे भी रिस्ट्रिक्टे कर दिया गया था। प्रशासन ने परीक्षा की प्रदर्शित और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी जारी रखने की बात कही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें