ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 18 दिसम्बर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 29:01 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - 20:07 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* विष्टि - 15:49 तक
*💫पश्चात्-* शकुन
*✨योग-* धृति - 15:04 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 07:07
*🌄सूर्यास्त-* 17:27
*🌙चन्द्रोदय-* अगले दिन सुबह 06:33
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:38
*🤖राहुकाल-* 13:34 से 14:52
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉पौष बदी चतुर्दशी 29:01 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , मासिक शिवरात्रि व्रत / शिव चतुर्दशी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 15:47 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:07 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 20:07 तक , बिछुड़ा , भगवान शीतलनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण चतुर्दशी) , गुरु श्री घासीदास जयन्ती (छत्तीसगढ़) , अल्प संख्यक अधिकार दिवस (भारत) , विश्व अरबी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र) व अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस' (International Migrants Day)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष बदी अमावस्या पूर्णरात्रि , स्नानदानश्राद्धादि की देवपितृकार्य पौषी कुहू अमावस्या , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*यः कश्चिदप्यसम्बद्धो*
*मित्रभावेन वर्तते ।*
*स एव बन्धुस्तन्मित्रं सा*
*गतिस्तत् परायणम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३६-३८
*अर्थात्👉*
_पहले से कोई सम्बन्ध न होने पर भी जो मित्रता का बर्ताव करे, वही बन्धु, वही मित्र, वही सहारा और वही आश्रय है।_
*18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1271 – मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई।
1398 - तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।
1777 – अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।
1787 - अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना।
1833 - रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ पहली बार गाया गया।
1839 – अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।
1849 – विलियम बांड ने *टेलीस्कोप के जरिये* चांद की पहली फोटोग्राफ ली।
1865 – अमेरिका में पहला मवेशी आयात कानून पारित हुआ।
1878 - अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना।
1899 – फील्ड मार्शल लार्ड राबर्ट्स दक्षिण अफ्रीका में पहले ब्रिटिश सुप्रीम कमांडर नियुक्त किये गये।
1902 – इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
1914 – ब्रिटेन ने औपचारिक रुप से मिस्र को अपना उपनिवेश घोषित किया।
1917 – सोवियत रेजीमेंट ने फिनलैंड की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1935 – एडवर्ड बेंस चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति बने।
1938 – जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ।
1941 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया।
1945 – दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1960 - नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहाल का शुभारंभ।
1966 – खगोलशास्त्री रिचर्ड वॉकर ने शनि ग्रह के उपग्रह एपिमीथियस की खोज की थी।
1973 - इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना।
1988 – ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की हैट्रिक बनाई।
1989 - सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।
1995 - अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।
1997 - भारत और अमेरिका के मध्य अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।
1999 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।
2002 - हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की।
2005 - भूटान नरेश जिग्मे सिंग्मे वांगचुक ने 2008 में गद्दी छोड़ देने की घोषणा की।
2006 - मलेशिया में बाढ़ से कम से कम 118 लोगों की मौैत तथा चार से लाख से अधिक लोग बेघर।
2006 - संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार चुनाव।
2008 - कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत।
2007 - जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।
2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
2014 - सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2015 - ब्रिटेन के कोयला खादान केलिंगले केलियरी को बंद किया गया।
2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण पदक।
2019 - उच्चतम न्यायालय ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में चारों दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखी।
2019 - अमरीका के दक्षिण पूर्व में आंधी-तूफान से चार लोग मारे गए और कई घायल हो गए।
2020 - इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया के स्कूल से अगवा किए गए 300 बच्चों को छोड़ दिया।
2020 - भारत और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती (IND-INDO CORPAT) का 35 वां संस्करण 17 से 18 दिसंबर 2020 तक आयोजित किया गया।
2021 - भारत ने DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित सतह से सतह पर 1000 से 2000 कि.मी. मारक क्षमता वाली अग्नि प्राइम मिसाइल का ओडिशा के बालासोर से सफल परीक्षण किया।
2021 - भारत औऱ ताजिकिस्तान ने राजनयिक प्रशिक्षण और सहयोग कार्यक्रम के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2021 - पाकिस्तान के कराची में गैस विस्फोट से लगभग 16 लोगों की मौत व 13 अन्य घायल हुए।
2022 - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेश निर्मित P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' को भारतीय नौसेना को समर्पित किया।
2022 - FIFA World Cup : पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल के बाद अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन बना।
2023 - गांसु प्रांत के जिशिशान काउंटी में 6.2 तीव्रता के भूकंप से 127 लोगों की मौत हुई , चीन का 13 वर्षों में सबसे भीषण भूकंप था ये।
2023 - आइसलैंडिक ज्वालामुखी देश की राजधानी रेक्जाविक से 40 किमी दूर रेक्जानेस प्रायद्वीप पर फटा।
2024 - रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (सभी प्रारूपों से) संन्यास लिया।
2024 - मुंबई समुद्र में भारतीय नौसेना की नाव एक यात्री नौका से टकराने से 13 लोगों की मौत हुई जबकि 100 से ज्यादा को बचा लिया गया।
*18 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1756 - गुरु घासीदास - भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत।
1887- भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार।
1909 - वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1924 - ई एस वेंकटरमैय्या भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व 19वें न्यायाधीश।
1955 – उद्योगपति विजय माल्या का जन्म हुआ।
1977 - श्रुति सेठ - एक भारतीय दूरदर्शन वीडियो जॉकी, अभिनेत्री और उद्यमी।
1986 - ऋचा चड्ढा - बॉलीवुड में कार्यरत एक अभिनेत्री।
1987 - राम मोहन नायडू किंजरपु श्रीकुलम (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र), आंध्र प्रदेश से 16 वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के राजनेता और संसद सदस्य।
*18 दिसंबर को हुए निधन👉*
1971 - पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, एक प्रसिद्ध निबंधकार।
1980 - मुकुट बिहारी लाल भार्गव - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य थे।
1980 - एलेक्सी कोज़ीगिन - सोवियत संघ के प्रधानमंत्री थे।
2000 - फ़्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन।
2001 - अमल कुमार सरकार भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 8वें मुख्य न्यायाधीश थे।
2004 - विजय हज़ारे - भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे।
2007 - सदानंद बकरे - भारत के प्रसिद्ध शिल्पकार, चित्रकार व मूर्तिकार थे।
2011 - अदम गोंडवी - भारतीय कवि थे।
2021 - चीन की सबसे बुजुर्ग महिला अलीमिहान सेयती का 135 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 - ब्रिटिश वास्तुकार रिचर्ड रोजर्स (88) का निधन हुआ।
2021 - '2002 गोधरा दंगों' का नेतृत्व करने वाले पूर्व एससी जज जस्टिस जीटी नानावती (86) का निधन हुआ।
2022 - तलवार निगलने के अपने कारनामों के लिए तीन बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक अमेरिकी काउंट डेसमंड (81) का निधन हुआ।
2023 - मोरक्कन फुटबॉल खिलाड़ी अब्देररहीम वुआकिली (53) का निधन हुआ।
2023 - स्वीडिश फुटबॉल खिलाड़ी बो लार्ससन (79) का निधन हुआ।
2024 - जर्मन एथलीट क्लाउस वोल्फमैन (78) का निधन हुआ।
*18 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान शीतलनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण चतुर्दशी)।
🌟 गुरु श्री घासीदास जयन्ती (छत्तीसगढ़)।
🌟 अल्प संख्यक अधिकार दिवस (भारत)।
🌟 विश्व अरबी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस' (International Migrants Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें