* लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने एक करोड रुपए में खरीदा मोहल्ले में बांटी गई मिठाइयां
देवरिया । खुखून्दू थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाली परासिया तिवारी के नमन तिवारी का आईपीएल 2026 के लिए चयन हो गया है। लखनऊ सुपर जॉइंट्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक करोड रुपए में खरीदा है। नमन सूर्यनाथ तिवारी के पुत्र हैं नमन तिवारी के चयन की खबर मिलते ही देवरिया जनपद में उत्साह का माहौल देखा गया गांव कस्बा और शहरों में लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी उनके पैतृक गांव गुलाली परासिया में विशेष खुशी व्यक्त की गई ।नमन तिवारी ने साधारण परिस्थितियों में क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया, सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत अनुशासन और निरंतर अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ क्रिकेट के अभ्यास को भी जारी रखा स्थानीय जिला और प्रदेश स्तर के मैचों में उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें