*कथा की रूपरेखा को राकेश जयसवाल की आवास पर हुई बैठक
रुद्रपुर, देवरिया। दिव्या ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज जी के सानिध्य में श्री हरि कथामृत का भव्य आयोजन आगामी 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक किया जाएगा। यह पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन श्री दूधेश्वर नाथ इंटर कॉलेज, रुद्रपुर परिसर में प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक संपन्न होगा।
इस पावन अवसर पर आशुतोष महाराज जी के शिष्य, सुप्रसिद्ध कथावाचक स्वामी अर्जुनानंद जी भक्तों को श्री हरि कथा का अमृत रसपान कराएगें। कथा के शुभारंभ से पूर्व 22 दिसंबर दिन सोमवार को नगर में एक भव्य मंगल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
मंगल शोभायात्रा कथा स्थल श्री दूधेश्वर नाथ इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर पूर्वी बाईपास, आदर्श चौराहा, खजुहा चौराहा, इमामबाड़ा, बस स्टेशन, मेन मार्केट व कोतवाली होते हुए पुनः कथा स्थल पर संपन्न होगी।
श्री हरि कथामृत का यह आयोजन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर जामुनी चौराहा स्थित राकेश जायसवाल के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कथा के प्रचारक प्रतिनिधि महात्मा कमल जी की उपस्थिति में आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता राकेश जायसवाल ने की।
इस बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम जी जायसवाल, हेमंत जायसवाल, राम लखन यादव सहित नगर के कई सम्मानित नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें