Good Daily News...


शनिवार, 15 नवंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 15 नवम्बर 2025*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 26:39 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 23:34 तक

*🌠पश्चात्-* हस्त

*💫करण-* बव. - 13:42 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* विश्कुम्भ - पूर्णरात्रि 

*🌅सूर्योदय-* 06:43

*🌄सूर्यास्त-* 17:27

*🌙चन्द्रोदय-* 27:07

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:44 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 09:24 से 10:44

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅 आज शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी एकादशी 26:39 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , उत्पन्ना एकादशी व्रत (सभी के लिए) , वैतरणी व्रत , यमघण्टयोग 23:55 से सूर्योदय तक , मुक्तावली व्रत (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री बिरसा मुण्डा जयन्ती (जनजातीय गौरव दिवस) , श्री ज्योति प्रकाश निराला जयन्ती (लब्ध अशोक चक्र) , झारखण्ड राज्य गठन दिवस (15 नवम्बर 2000) व राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह (15 से 21 नवम्बर) ।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी द्वादशी 28:49 तक , मूल द्वादशी।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अष्टौ गुणा पुरुषं दीपयंति* 

    *प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।* 

 *पराक्रमश्चबहुभाषिता   च* 

    *दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च॥* 

 *अर्थात् 👉* 

      _आठ गुण मनुष्य को सुशोभित करते है – बुद्धि, अच्छा चरित्र, आत्म-संयम, शास्त्रों का अध्ययन, वीरता, कम बोलना, क्षमता और कृतज्ञता के अनुसार दान।_


*15 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1777 - महाद्वीपीय कांग्रेस द्वारा परिसंघ लेख अपनाया गया।

1808 - महमूद द्वितीय (1808-1839) मुस्तफा चतुर्थ (1807-1808) को तुर्क साम्राज्य के सुल्तान के रूप में चुना गया।

1830 - समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।

1859 - ग्रीस में पहला ज़प्पा ओलंपिक शुरू किया गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1884 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप में योरोपीय देशों के लिए उपनिवशों को बॉटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कॉन्फ़्रेन्स आरंभ हुई।

1901 – मिलर रीस ने विद्युुत से चलने वाले श्रवण सहायक यंत्र (हीयरिंग एड) का पेटेंट कराया।

1902 -  वियतनाम के हनोई शहर में हनोई प्रदर्शनी की स्थापना हुई।

1905 – किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने सेफ्टी रेजर का पेटेंट दिया। इस तरह दुनिया के सामने पहली बार दोनों तरफ धार वाली शेविंग ब्लेड आई।

1920 – लीग ऑफ नेशनस की पहली सभा जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुई।

1936 - नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1947 - विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।

1949 - महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम विनायक गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।

1955 - पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1961 - संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।

1966 – जेमिनी 12 के मिशन की सफल समाप्ति हुई।

1971 – इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर 'इंटेल 4004' लॉन्च किया।

1978 – मक्का से इंडोनेशिया ले जा रहा एक विमान श्रीलंका में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 183 लोगों की मौत हुई।

1988 - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।

1989 – भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने आखिरी टेस्ट 14 नवंबर, 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला।

1989 – पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

1989 – फ्रांस ने मौरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।

2000 - फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।

2000 - झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।

2001 - अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।

2003 - तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।

2004 - आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी।

2004 - अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2007 - चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।

2007 - एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।

2008 - योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।

2012 - शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।

2019 - इटली के वेनिस शहर में करीब 6 फीट (1.87 मीटर) तक पानी भर जाने के बाद सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी ।

2020 - रीजनल इकोनॉमिक कांप्रिहेंसिव पार्टनरशिप (आरसेप) के तहत 15 देशों ने दुनिया के सबसे बड़े व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2020 - असम में बागजान गैस कुएं में आग लगने के 172 दिनों बाद उस पर पूरी तरह से ( सफलतापूर्वक ) काबू पा लिया गया।

2020 - अफगानिस्तान के इंटीरियर अफेयर्स मंत्रालय ने एक लिस्ट जारी ऐलान किया है कि हेलमंद और कांधार में एक महीने पहले शुरू किए गए अभियान में करीब 70 तालिबानी कमांडर मारे गए , 152 पाकिस्तानी लड़ाके ढेर। 

2020 - चीन ने हजारों क‍िमी की दूरी से समुद्र के अंदर युद्धपोतों को न‍िशाना बनाने में सफलता हासिल की , अपनी DF-26B और DF-21D म‍िसाइलें दागकर लक्ष्‍यों को तबाह किया।

2021 - प्रधानमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन किया।

2021 - भारतीय नौसेना ने भारत, सिंगापुर और थाईलैंड त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास (15-16 नवम्बर) 'सिटमेक्स' में भागीदारी की शुरुआत की।

2021 - भारत फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण (15 नवंबर 2021 से शुरू हुआ "युद्धाभ्यास शक्ति 2021” और 26 नवंबर 2021 तक चलेगा)।

2022 - संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या कोष ने जानकारी दी कि आज दुनिया की आबादी 8 अरब की हो गई।

2022 - पीएम मोदी ने विभिन्न G20 नेताओं (अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आदि) से मुलाकात की व बाली में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में भाग लिया।

2022 - भारत और स्वीडन ने लीड-आई टी शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।

2022 - रूस द्वारा यूक्रेन पर दागी मिसाइलें पोलैंड में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौत हुई ।

2023 - जम्मू संभाग के जिला डोडा में बस 300 फीट गहरी खाई में गिरने से 36 की मौत व 19 लोग घायल हुए।

2024 - झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हुई व 37 को खिड़की तोड़कर निकाला गया।


*15 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1866 - कार्नेलिया सोराबजी - भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।

1875 - बिरसा मुण्डा, भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक आदिवासी नेता।

1884 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित जर्मनी के लेखक ग्रेहाई होप्टमैन का जन्म हुआ।

1902 - एस वी कृष्णमूर्ति राव - पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष।

1915 - न्यायमूर्ति वी. आर. कृष्ण अय्यर - भारत के एक न्यायधीश थे।

1922 - त्रिवेणी साही मिश्रा - भारतीय राज्य असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

1937 - रमेश चंद्र शाह हिन्दी उपन्यासकार, नाटककार, निबंधकार तथा कुशल समालोचक।

1950 - अश्विनी कुमार नागालैंड के पूर्व राज्यपाल।

1979 - सुमराइ टेटे - भारत की महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की सदस्य रही।

1986 - ज्योति प्रकाश निराला - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।

1986 – देश की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ।


*15 नवंबर को हुए निधन👉*


1630 – जर्मनी के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री युहान केपलर का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1937 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार।

1938 - महात्मा हंसराज - पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।

1961 - बंकिम मुखर्जी - भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता थे।

1981 - कमलाबाई होसपेट नागपुर स्थित मटरू सेवा संघ नामक सामाजिक संस्था की सहसंस्थापिका थी।

1982 – भूदान आंदोलन का आधार आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का पुनार आश्रम में निधन हुआ।

1996 - आरसी प्रसाद सिंह - भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।

2013 - कृपालु महाराज - मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात 'प्रेम मंदिर' का निर्माण करवाया था।

2015 - सईद जाफ़री - भारत में जन्मे ब्रितानी अभिनेता थे। 

2017 - कुंवर नारायण - हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाते थे।

2020 - बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी (85) का कोलकाता के बेल व्यू क्लिनिक में निधन हो गया।

2021 - इतिहासकार बलवंत मोरेश्वर उर्फ शिवशाहिर बाबासाहेब पुरंदरे (100) का निधन हुआ।

2021 -  मन्नू भंडारी (90)हिन्दी की सुप्रसिद्ध कहानीकार का निधन हुआ।

2023 - राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर (75) का निधन हुआ।

2024 - ब्रिटिश धातुविज्ञानी, शिक्षाविद और यूके सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार रॉबिन निकोलसन (90) निधन हुआ।


*15 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री बिरसा मुण्डा जयन्ती (जनजातीय गौरव दिवस)।

🔅 श्री ज्योति प्रकाश निराला जयन्ती (लब्ध अशोक चक्र)।

🔅 झारखण्ड राज्य गठन दिवस (15 नवम्बर 2000)।

🔅 राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह (15 से 21 नवम्बर)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं

  अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं  ये अमरीका कबसे कंट्रोल करने लगा भारत को , ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789