बिहार! सारण जिला के माझी विधानसभा क्षेत्र के जैतपुर गांव स्थित बूथ संख्या 41 42 43 44 पर मांझी विधानसभा क्षेत्र के मार्क्सवादीं कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्यशी एवं निवर्तमान विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव के साथ कुछ लोगों ने मारपीट किया और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी साहित अन्य पुलिस मौके पर पहुंचे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर सारण के पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष भी पहुंचे हुए हैं। इस मामले में दाउदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।






-1762419470086.webp)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें