Good Daily News...


मंगलवार, 10 सितंबर 2024

इतिहास की 10 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक *

     * 10 सितम्बर 2024*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 23:13 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - 08:04 तक

*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा 

*💫करण-* गर - 10:39 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* विश्कुम्भ - 24:29 तक

*✨पश्चात्-* प्रीति 

*🌅सूर्योदय-* 06:03

*🌄सूर्यास्त-* 18:31

*🌙चन्द्रोदय-* 12:20

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:52 से 12:42

*🤖राहुकाल-* 15:24 से 16:58

*🎑ऋतु-* शरद् 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 भाद्रपद सुदी सप्तमी 23:13 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , मुक्ताभरण सप्तमी व्रत , उमामहेश्वर पूजन , अपराजिता सप्तमी , संतान सप्तमी , संतान दुबड़ी , ललिता सप्तमी , अनुराधा नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का आह्वान - पूजन 20:04 से पूर्व , विघ्नकारक भद्रा 23:13 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:04 से , राजयोग सूर्योदय से 20:04 तक , श्री महालक्ष्मी व्रतारम्भ (पंचांगभेद , कल से भी) , मुक्तावली व्रत (जैन) , शील सप्तमी  (जैन) ,  पं. गोविंद वल्लभ पंत जयन्ती , बासप्पा दनप्पा जत्ती जयन्ती , प्रिंस रंजीत सिंह जयन्ती , अब्दुल हमीद ( परमवीर चक्र विजेता) शहीदी दिवस , हरियाणा राज्य और पंजाब राज्य का दर्जा दिवस (बने एक नवम्बर 1966 को ) व विश्व आत्महत्या निरोध दिवस ( World Anti Suicide Day )।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 भाद्रपद सुदी अष्टमी 11:48 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री राधाष्टमी व्रत , श्री दूर्वाष्टमी।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*अन्नमूर्जस्करं लोके*

     *दत्त्वोर्जस्वी भवेन्नरः ।* 

*सतां पन्थानमावृत्य*

     *सर्वपापैः प्रमुच्यते॥२३॥* 

      • महाभारत अनुशासनपर्व ११२

*अर्थात् 👉* 

      _संसार में अन्न ही बलकी वृद्धि करने वाला है, अतः अन्न का दान करके मनुष्य बलवान् होता है और सत्पुरुषों के मार्ग का आश्रय लेकर समस्त पापों से छूट जाता है।_

🌹


🔅 *10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1303 – फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।

1785 – जर्मन प्रांत प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1794 -  टेनेसी विश्वविद्यालय नॉक्सविले में स्थापित किया गया।

1823 - साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने। 

1845 – किंग विलियम द्वितीय ने एम्टर्डम शेयर बाजार का उद्घाटन किया।

1846 - एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।

1847 - हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।

1858 – जॉर्ज मेरी सारले ने क्षुद्रग्रह 55 पॉनडोरा की खोज की।

1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।

1914 – मेसूरी नामक झील के समीप जर्मनी और रुस की सेनाओं के बीच युद्ध आरंभ हुआ।

1919 – प्रथम विश्व युद्ध के विजयी देशों और ऑस्ट्रिया हंग्री शासन के बीच सेन्ट जर्मन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1926 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ ( 'लीग ऑफ नेशंस' ) में शामिल हुआ।

1939 - कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1940 – बकिंघम पैलेस पर जर्मनी ने बम गिराया।

1943 – जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।

1951 – ब्रिटेन ने ईरान के आर्थिक बहिष्कार की शुरुआत की।

1954 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र ओरालियान वेल में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।

1961 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1966 - संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।

1974 - अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।

1976 - इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।

1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।

1998 - येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया ।

1998 - दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।

2002 - यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

2003 - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।

2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।

2008 – स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।

2009 - जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।

2011- भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।

2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।

2019 - भारत और नेपाल ने मोतीहारी-अमलेखगंज पैट्रोलियम पाइपलाइन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। 

2019 - भारत और आइसलैंड ने सतत मत्‍स्‍य विकास और 2019 से 2022 के दौरान सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।

2020 -  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) का शुभारम्भ किया।

2020 - भारत और जापान ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

2020 - अत्‍याधुनिक युद्धक विमान राफेल विधिवत रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हो गए।

2021 - भारत - कजाकिस्तान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का 5वां संस्करण, अभ्यास काजिंद-21 कजाकिस्तान में संपन्न हुआ।

2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में केन्‍द्र राज्‍य विज्ञान सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।

2022 - ब्रिटेन में चार्ल्‍स तृतीय को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया राष्‍ट्राध्‍यक्ष घोषित किया गया। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - तूफान डैनियल व भारी बारिश के बाद दो बांधों के ढहने से लीबिया के डेरना शहर में बाढ़ आने से चार हजार से अधिक लोग मारे गए व आठ हजार लापता हुए।

2023 - स्पेन के फुटबॉल महासंघ के प्रमुख लुइस रुबियल्स ने टीम की विश्व कप जीत के एक महीने बाद इस्तीफा दिया।

2023 - भारत की अध्यक्षता में हुए जी 20 शिखर सम्मेलन का सफल समापन हुआ व अंत में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को जी20 की अध्यक्षता सौंपी। 

2023 - भारत , संयुक्त राज्य अमेरिका , संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फ्रांस , जर्मनी , इटली , जॉर्डन और यूरोपीय संघ की सरकारों द्वारा 2023 जी 20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के दौरान समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।


*10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1872 - रणजी ( प्रिंस रंजीत सिंह) प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1887 - पंडित गोविन्द बल्लभ पंत -(अल्मोड़ा ज़िले के खोत नामक स्थान पर )। भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।

1890 - राधिकारमण प्रसाद सिंह - हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।

1890 - असित कुमार हाल्दार भारत के महान चित्रकार।

1892 - भवानी दयाल संन्यासी - राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।

1895 - विश्वनाथ सत्यनारायण - प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।

1912 - बी. डी. जत्ती - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति ।

1944 - चित्रा मुद्गल - आधुनिक हिंदी कथा - साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका।

1965 - अतुल कुलकर्णी- हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1972 – भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ।

1976 - रवि कांत 'अनमोल' - 

पंजाब के पठानकोट शहर के मोहल्ला रड़ा में पैदा हुए हिंदी उर्दू व पंजाबी के कवि और शायर।


*10 सितंबर को हुए निधन👉*


1915- जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी ।

1923 - सुकुमार राय - बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।

1965 - अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक ।

2014 - रिचर्ड डॉसन कील एक अमेरिकी अभिनेता और आवाज कलाकार थे।

2020 - ब्रिटिश एक्ट्रेस डायना रिग का निधन हुआ।

2021 - अफगानिस्तान में अमरुल्लाह सालेह के बड़े भाई रोहुल्लाह सलेह की तालिबान द्वारा हत्या हुई।

2021 - उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ आत्माराम तोमर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।

2022 - अयोध्या में राम मंदिर का सबूत ढूंढने वाले पद्म विभूषण से सम्मानित पुरातत्वविद ब्रजबासी लाल (BB Lal , 101) का निधन हुआ।

2023 - चिलियन फ़ुटबॉल टीम मैनेजर हर्नान कैरास्को विवान्को (100) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी गायक-गीतकार चार्ली रॉबिसन (59) का निधन हुआ।

2023 - तीन मिशेलिन स्टार हासिल करने वाला पहला व्यक्ति ब्रिटिश स्व-सिखाया शेफ़ (89) का निधन हुआ।

2023 - अंग्रेजी संगीतकार ब्रेंडन क्रोकर (70) का निधन हुआ।


*10 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 पं. गोविंद वल्लभ पंत जयन्ती।

🔅 बासप्पा दनप्पा जत्ती जयन्ती।

🔅 प्रिंस रंजीत सिंह जयन्ती।

🔅 अब्दुल हमीद ( परमवीर चक्र विजेता) शहीदी दिवस।

🔅 हरियाणा राज्य और पंजाब राज्य का दर्जा दिवस (बने एक नवम्बर 1966 को )।

🔅 विश्व आत्महत्या निरोध दिवस ( World Anti Suicide Day )।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं

  अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं  ये अमरीका कबसे कंट्रोल करने लगा भारत को , ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789