मुंबई! भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और आरजेडी के छपरा से उम्मीदवार खेसारीलाल यादव नई मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। मीरा रोड स्थित उनके आवास पर मीरा भायंदर महानगरपालिका ने नोटिस जारी करते हुए अनधिकृत निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। नगरपालिका की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि खेसारीलाल यादव के घर के बाहर लगाए गए लोहे के एंगल और शेड को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा अतिक्रमण विभाग की ओर से बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला तब सामने आया जब खेसारीलाल यादव छपरा से आरजेडी से पहले चरण में बिहार से चुनाव के प्रत्याशी हैं, बिहार की जनता का झुकाव उनके तरफ है! उधर महानगरपालिका के क्षेत्र में अतिक्रमण की जांच की गई। इसी दौरान खेसारीलाल यादव के बंगले पर अनधिकृत संरचना पाई गई। खेसारीलाल यादव और उनके परिवार के इस समय बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण मीरा रोड स्थित उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें