Good Daily News...


शुक्रवार, 15 मई 2026

28 मई तक करें आवेदन बकरी पालन योजना में मिलेगा 90 प्रतिशत अनुदान

 


देवरिया। पशुपालन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुदान संख्या 15 के तहत जनपद देवरिया को 10 बकरी इकाइयों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.श्रीनिवास प्रसाद ने जानकारी दी है कि योजना राज्यांश 90 प्रतिशत एवं लाभार्थी अंश 10 प्रतिशत के आधार पर संचालित है। कुल इकाई लागत रु 60 हजार है, जिसमें राज्यांश रु 54 हजार एवं लाभार्थी अंश रु 6 हजार होगा। प्रति इकाई एक नर व पांच मादा बकरी क्रय कराई जाएगी। नर बकरे का मूल्य रु 10 हजार एवं मादा बकरी का मूल्य रु 9 हजार निर्धारित है। शेष धनराशि रु 5 हजार से बीमा,चिकित्सा तथा परिवहन आदि किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य सीमांत कृषकों,भूमिहीन मजदूरों,विधवा,निराश्रित महिलाओं की आय में वृद्धि एवं बकरी पालन को प्रोत्साहन देकर कुपोषण से बचाव के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु,जनपद के निवासी सभी वर्ग के जन सामान्य लाभार्थी पात्र होंगे। भूमिहीन महिला/पुरुष,विधवा, निराश्रित महिला,बेरोजगार परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में 03 प्रतिशत दिव्यांगजन को सम्मिलित किया जाएगा। भेड़ एवं बकरी पालन प्रशिक्षण केन्द्र, इटावा एवं केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान फरह,मथुरा से प्रशिक्षण प्राप्त आवेदकों को वरीयता मिलेगी। लक्ष्य के सापेक्ष 20 प्रतिशत अतिरिक्त लाभार्थियों की प्रतीक्षा सूची भी बनेगी। आवेदन करने की आखिरी तिथि 28 मई तक है। इच्छुक पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय या मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, देवरिया से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिलाधिकारी ने की अभियोजन एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा

    देवरिया 15 मई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता एवं  पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन एव...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789