आज दिनांक 06.11.2025 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में जिला समन्वयक समेंकित शिक्षा श्री ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा बी0आर0सी0- गौरी बाजार, देवरिया में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण भारतीय कृ़ि़त्रम अंग निर्माण निगम लिमिटेड, कानपुर के सहयोग से आयोजित कराया गया। जिसमें कुल 113 बच्चों का परीक्षणोपरान्त कैंप में ट्राई साइकिल -10, व्हीलचेयर 20,बैशाखी-14; रोलेटर-4, एम0आर0 किट-18, ब्रेल किट 04,स्मार्ट केन -04, वाकि़ग स्टिक -3 सीपी चेयर -10, हियरिंग एड 28 एवं कैलीपर 18 वितरित किया जाएगा। इस प्रकार कुल 133 उपकरण के लिए चिन्हित करते हुए एलिम्को के प्रतिनिधि श्री फैजल, आनन्द सिंह, अभिषेक नरेन्द्र कुमार एवं गजेन्द्र कुमार द्वारा टोकन जारी किया गया। इस अवसर पर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक(समेकित शिक्षा) ने बताया कि जनपद में कुल 4057 दिव्यांग बच्चे चिन्हित है। जिसमें 4056 बच्चें परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत है। गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए जनपद में 50 स्पेशल एजुकेटर, एवं 01 फिजियोथेरेपिस्ट कार्यरत हैं जिनके द्वारा नियमित शैक्षिक सपोर्ट प्रदान किया जा रहा है। आज के उपकरण वितरण शिविर के लिए मापन शिविर का मुख्य उद्देश्य जिन बच्चों को विद्यालय आने-जाने, देखने में असुविधा एवं सुनने में कठिनाई हो रही थी उसकों दूर करने के लिए एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका समुचित उपयोग करते हुए बच्चे नियमित विद्यालय आयेगंे और शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगंे। इसी क्रम में दिनांक 07.11.2025 को बी0आर0सी0 रामपुर कारखाना एवं दिनांक 08.11.2025 को प्राथमिक विद्यालय पुरैना सलेमपुर देवरिया में आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभारी राज किशोर सिंह बी0आर0सी0-गौरीबाजार/रूद्रपुर श्री राजकिशोर सिंह, संजय सिंह, दिनेश यादव, शशिकांत सिंह स्पेशल एजुकेटर मनोज श्रीवास्तव, रीना सिंह, अभय कुमार शर्मा रविभूषण वर्मा राजेश कुमार सत्य प्रकाश सिंह अरविन्द कुमार , विनय कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, , उपस्थित रहकर कार्यक्र्रम में सहयोग प्रदान किया गया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें