Good Daily News...


रविवार, 13 अप्रैल 2025

1st जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप

 




एम फार गोल्ड के लक्ष्य पर काम कर रहा संजीव सिंह आर्चरी एकेडमी ।

आने वाले 2028 के ओलंपिक में तीरंदाजी में गोल्ड आएगा। एसडीएम हरिशंकर लाल

रूद्रपुर देवरिया।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया रुद्रपुर द्वारा प्रायोजित तथा जिला तीरंदाजी संघ, देवरिया के तत्वावधान में संजीव सिंह तीरंदाजी संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रथम देवरिया जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन   श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी रुद्रपुर हरिशंकर लाल, व गेस्ट ऑफ ऑनर नायब तहसीलदार अनिल तिवारी  रहे। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में

 कोतवाल रुद्रपुर रतन शंकर पांडेय ने प्रतियोगिता में तीर चला कर उद्घाटन किया। 

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने कहा कि

एम फार गोल्ड के लक्ष्य पर  संजीव सिंह आर्चरी एकेडमी कार्य कर रहा है।

आने वाले 2028 के ओलंपिक में तीरंदाजी में गोल्ड आएगा। तीरंदाजी में जितना नर्सरी के प्रशिक्षु अच्छा कर रहे हैं देखकर मन प्रसन्न हो रहा है। 

तीरंदाजी प्रतियोगिता के परिणाम में 8 कपल ब्वाय में अंकुश यादव प्रथम (166), अभिनव सिंह द्वितीय (149), हिमांशु कुमार तृतीय (146) रहे। अंडर-8 गर्ल्स में लिप सिंह प्रथम (150), श्रेया प्रजापति

(142) द्वितीय, आरोही विश्वकर्मा (140) तृतीय स्थान पर रहे। अंडर - 10 एक व्वाय में अयांश पाण्डेय (172) प्रथम, वेदांश सिंह (160) द्वितीय, हिमांशु कुमार (153) तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-10 गर्ल्स रिकर्व में याश्री (164) प्रथम, अलायशा त्रिपाठी (162) द्वितीय, आराध्या पाण्डेय (158) तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर 10 कंपाउंड ब्वाय में उत्कर्ष प्रजापति (301) प्रथम, शशांक यादव (301) द्वितीय स्थान पर रहे।

अंडर 13 रिकर्व गर्ल्स में प्रज्ञा सिंह (310) प्रथम, अंशिका कुमारी (260) द्वितीय, नासरीन (217) तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर - 13 ब्वाय रिकर्व में आलोक गुप्ता (355) प्रथम, प्रभात सिंह (311) द्वितीय, प्रवीन सिंह (306) तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-13 ब्वाय कंपाउंड में देव विश्वास 299 प्रथम, अंश सिंह 243 द्वितीय स्थान पर रहे।

अंडर-13 गर्ल्स कंपाउंड में अंशिका पटेल (264) प्रथम, शिखा शर्मा (244) द्वितीय, अदिति पाण्डेय ॥९१) तृतीय स्थान पर रही। अंडर 17 में अतुल धर द्विवेदी (254) प्रथम स्थान पर रहे।सीनियर कंपाउड (50 मी. में अनामिका त्रिपाठी (273) प्रथम, अनुष्ठा सिंह (255) द्वितीय, संगिनी त्रिपाठी (143) तृतीय स्थान पर रही। चैंपियनशिप में तीरंदाज संजीव कुमार सिंह, तीरंदाजी संघ के सचिव अभिषेक रूपक, गेम टीचर उदयभान सिंह राजेश राय, अनिल सिंह, खड्ग बहादुरसिंह, संकट मोचन चतुर्वेदी, स्पॉन्सर एसबीआई विजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।अंत में प्रधानाचार्या डा० मधु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन  किया

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दी पीसीएस परीक्षा की सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण करने के निर्देश

   देवरिया, 6 अक्टूबर 2025।  जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789