Good Daily News...


सोमवार, 20 अक्टूबर 2025

रचनात्मकता शिक्षा का वास्तविक रूप : मुकुल सर




 


*प्रत्युष विहार में सजी सृजनशीलता की छटा, रूम सज्जा प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं, चौथी व पहली कक्षा को मिला प्रथम स्थान*



रुद्रपुर (देवरिया)। प्रत्युष विहार रामचक, रुद्रपुर में शनिवार को रूम सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और सृजनात्मकता के साथ किया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे चार्टों, चित्रों और कलात्मक सज्जा से इस प्रकार निखरा कि हर कक्ष ज्ञान, कला और सौंदर्य का प्रतीक बन गया।

                 प्रतियोगिता को तीन वर्गों—शिशु वर्ग, प्राथमिक वर्ग तथा सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया था। प्रत्येक वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी थीम के अनुरूप कमरों को सजाकर रचनात्मकता की अद्भुत मिसाल पेश की। सीनियर वर्ग में कक्षा नवम, प्राथमिक वर्ग में चतुर्थ तथा शिशु वर्ग में कक्षा प्रथम ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा दशम, पंचम व यूकेजी को द्वितीय स्थान मिला। अन्य कक्षा के छात्रों ने भी मनमोहक सज्जा कर निर्णायकों की प्रशंसा पाई।

              मुख्य अतिथि मुकुल सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, रूम सज्जा जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सृजनशीलता, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को प्रबल करती हैं। हर छात्र जब अपने कक्ष को सजाता है, तो उसमें उसकी कल्पनाशक्ति और परिश्रम झलकता है और यही शिक्षा का वास्तविक रूप है। उन्होंने विजेता टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और कलात्मक दृष्टि को विकसित करते हैं। विशिष्ट अतिथि सभासद प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में साझेदारी और सृजनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं सज्जाद अली ने कहा कि विद्यालयी जीवन में ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आत्मविश्वासी और संवेदनशील बनाते हैं।

            विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने विजेता, उपविजेता टीम को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया। वहीं उपस्थित अतिथियों व अध्यापकों को भी उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, समन्वय और सौंदर्यबोध को प्रोत्साहित करना है। सभी प्रतिभागी सराहना के पात्र हैं। इस दौरान सभी वर्गों के विजेता एवं उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

              कार्यक्रम में डॉ0 ओमप्रकाश सिंह, फिरोज खान, विजय बहादुर सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रशान्त सिंह, प्रभाकर सिंह, सुधांशु सिंह, महक बरनवाल, दीपा यादव, रोशनी गुप्ता, काजल गोंड़, दिव्या मिश्रा, बंक बहादुर, संजीव मणि त्रिपाठी सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की कल्पनाशक्ति और उत्साह से गूंजता रहा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789