Good Daily News...


मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


       ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 21 अक्टूबर 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अमावस्या - 17:56 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा 

*🌠नक्षत्र-* चित्रा - 22:59 तक

*🌠पश्चात्-* स्वाति 

*💫करण-* नाग - 17:56 तक

*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना 

*✨योग-* विश्कुम्भ - 27:15 तक

*✨पश्चात्-* प्रीति 

*🌅सूर्योदय-* 06:25

*🌄सूर्यास्त-* 17:46

*🌙चन्द्रोदय-* नहीं 

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - 09:36 तक

*🌛पश्चात्-* तुला

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:28

*🤖राहुकाल-* 14:55 से 16:20

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 कार्तिक बदी अमावस्या 17:56 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दानादि की देवपितृकार्य भौमवती अमावस्या , दीपावली (देशाचारे) , बलि प्रतिपदा (सांय प्रदोष वेला में बलि पूजा , कल भी) , कौमुदी महोत्सव सम्पन्न , केदार गौरी व्रत (द.भा.) , श्री महावीर निर्वाण दिवस (जैन) , स्वामी रामतीर्थ जन्म एवं निर्वाण दिवस (दीपावली के दिन , पंचांगभेद) , महर्षि दयानंद सरस्वती पुण्य तिथि (दीपावली , पंचांगभेद) , श्री कृष्ण सिंह जयन्ती (पूर्व CM बिहार) , श्री सुरजीत सिंह बरनाला जयन्ती , आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस ( 81वां , 1943 , कन्फर्म नहीं) , विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस , शून्य उत्सर्जन दिवस व भारतीय पुलिस स्मृति दिवस।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 कार्तिक सुदी प्रतिपदा - 20:18 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , गोवर्धन पूजा , गोक्रीड़ा , अन्नकूट , श्री विश्वकर्मा दिवस (देशाचार से)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*दुर्जनस्य च सर्पस्य*

        *वरं सर्पो न दुर्जनः ।*

*सर्पो दशति काले तु*

        *दुर्जनस्तु पदे पदे ।।*

*अर्थात्👉*

          _एक दुर्जन और एक सर्प में यह अंतर है कि साँप तभी डसेगा जब उसकी जान को खतरा हो लेकिन दुर्जन अकारण ही पग - पग पर हानि पहुँचाएगा।_


*21 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1296 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।

1555 - इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने से मना किया।

1727 - रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।

1805 – दक्षिण पश्चिमी स्पेन में जिबराल्टर जल डमरु मध्य के निकट द्रफ़ाल्गर नामक युद्ध हुआ। इस युद्ध में ब्रिटेन ने फ्रेंच और स्पेनिश बेड़े को पराजित किया।

1816 - रेव स्पार्के हचिंग्स द्वारा पेनांग के फ्री स्कूको की स्थापना पेनांग द्वीप (आधुनिक मलेशिया में) की।

1824 – जोसेफ एस्पडिन ने पोर्टलैंड सीमेंट का पेटेंट हासिल किया।

1845 - न्यूयॉर्क हेराल्ड बेसबॉल के खेल का उल्लेख करने वाला पहला समाचार पत्र बना।

1854 - फ्लोरेंस नाइटींगेल को 38 नर्स कर्मचारी के साथ क्रिमिया युद्ध में भेजा गया।

1871 - अमेरिका में पहला अव्यवसायी आउटडोर एथलेटिक खेल (न्यूयॉर्क) हुआ।

1918 - मार्गेट ओवन ने 1 मिनट में 170 वीपीएम की टाइपिंग स्पीड के साथ विश्व रिकार्ड स्थापित किया।

1927 – न्यूयॉर्क में जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

1934 – समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।

1934 - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना सिंगापुर में की।

1943 – सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में मुक्त भारत की अस्थायी सरकार के गठन की घोषणा की।

1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने जर्मन शहर ऑकिन पर कब्जा किया।

1945 - फ्रांस में महिलाओं को पहली बार वोट करने का अधिकार मिला।

1948 - संयुक्त राष्ट्र ने आण्विक हथियार नष्ट करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया।

1950 - बेल्जियम में मृत्यु दंड समाप्त।

1950 – चीनी सेना ने तिब्बत पर आक्रमण किया।

1951 - भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।

1954 - भारत और फ्रांस ने पौण्डीचेरी, करैकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता 1 नवम्बर से लागू हुआ।

1959 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में गूगेनहाइम संग्रहालय खुला था।

1970 - नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया।

1998 – अमेरिका की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जेन हेनी औषधि एवं खाद्य प्रशासन (एफडीए) की पहली महिला आयुक्त बनीं।

1999 - सुकर्णो पूत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।

2003 - चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

2005 - सामूहिक बलात्कार की शिकार पाकिस्तान के मुख्तारन माई 'वूमैन आफ़ द इयर' चुनी गई।

2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर पद पर अपनी जीत दर्ज की।

2008 - भारत व पाकिस्तान के बीच 61 वर्ष बाद कारवाँ-ए-तिजास शुरू हुआ।

2012- सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम कर लिया।

2013 - कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।

2014 - प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिये पांच साल की कैद की सजा।

2019 - विश्व का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र सियाचिन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।

2019 - हरियाणा और महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में हरियाणा में लगभग 65 प्रतिशत और महाराष्‍ट्र में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

2019 - भारतीय सेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों का अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया ।

2020 - भारत और बांग्‍लादेश के बीच अंतरराष्‍ट्रीय नागरिक‍ उड्डयन सेवाओं को प्रोत्‍साहन देने के लिए एयर बबल समझौता किया गया।

2021 - भारत ने कोविडरोधी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सौ करोड टीके लगाने की उपलब्धि हासिल कर इतिहास रचा।

2021 - रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए हथियारों की खरीद हेतु अमेरिका के साथ 423 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

2022 - फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF की लिस्ट से पाकिस्तान को बाहर कर दिया गया।

2022 - भारत ने अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल किया।

2023 - इसरो ने गगनयान टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया।

2024 - बुलंदशहर की आशापुरी कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान ढहने पर एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हुई।


*21 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1790 – फ़्रांसीसी कवि अलफोंस डी ला मार्टिन का जन्म हुआ।

1830 - नैन सिंह रावत - हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।

1833 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और डाइनामाइट के आविष्कारक अलफ़्रेड नोबल का जन्म हुआ।

1887 - कृष्ण सिंह - बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।

1889 - काशीनाथ नारायण दीक्षित - भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे।

1925 - सुरजीत सिंह बरनाला -पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1931 – प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ।

1937 - फारूक अब्‍दुल्‍ला - जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री तीन विभिन्न अवसरों पर रहे। 

1939 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री व नृतकी हेलेन का जन्म हुआ।

1944 - कुलभूषण खरबंदा - फ़िल्म अभिनेता।

1950 - जगदम्बिका पाल उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री (कार्यकाल एक दिन) थे।

1957 - अशोक लवासा - भारत के चुनाव आयुक्त बने तथा पूर्व में भारत के वित्त सचिव थे।

1970 - कमल सदाना - फ़िल्म अभिनेता भारत ।


*21 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1998 - अजीत - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

2012 – भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हुआ।

2020 - ‘फख्र-ए- हरियाणा’ सम्मान से सम्मानित महान उर्दू शायर महेंद्र प्रताप चांद का निधन हुआ।

2021 - डच कंडक्टर बर्नार्ड हाईटिंक (92) का निधन हुआ।

2021 - बिल ज़ेलिफ़, अमेरिकी सरायपाल और राजनीतिज्ञ 66 वर्ष की आयु में निधन।

2022 - ऑस्ट्रेलियाई जॉकी हैरी व्हाइट (78) का मल्टीपल स्क्लेरोसिस से निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी बेट्सी रौल्स (95) का निधन हुआ।

2023 - स्वीडिश फुटबॉल मिडफील्डर रीनो बोरजेसन (94) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी समकालीन शास्त्रीय संगीतकार बारबरा कोल्ब (86) का में निधन हुआ।

2024 -  ब्राज़ीलियाई - ब्रिटिश रॉक गायक पॉल डिआनो [एंड्रयूज़] (66) का निधन हुआ।


*21 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 दीपावली (देशाचारे , पंचांगभेद)।

🔅 श्री महावीर निर्वाण दिवस (जैन , पंचांगभेद)।

🔅 स्वामी रामतीर्थ जन्म एवं निर्वाण दिवस (दीपावली के दिन , पंचांगभेद)।

🔅 महर्षि दयानंद सरस्वती पुण्य तिथि (दीपावली ,पंचांगभेद)।

🔅 श्री कृष्ण सिंह जयन्ती (पूर्व CM बिहार)।

🔅 श्री सुरजीत सिंह बरनाला जयन्ती।

🔅 आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस ( 81वां , 1943 , कन्फर्म नहीं)।

🔅 विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस।

🔅 शून्य उत्सर्जन दिवस।

🔅 भारतीय पुलिस स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789