देवरिया! रुद्रपुर गुरुवार के अपराह्न भभौली चौराहे पर लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर वीरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि लोकजन सोशलिस्ट पार्टी आगामी चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लेगी।
डॉ विश्वकर्मा आईएएस मनीष वर्मा के पिता स्वर्गीय मोहनलाल वर्मा के ब्रह्मभोज श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में वाराणसी से पडरौना कुशीनगर जा रहे थे। रास्ते में भभौली चौराहे पर विश्वकर्मा समाज रुद्रपुर के लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान स्वागत करने वालों में मुख्यरूप से जोधन विश्वकर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, शैलेश विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, एड0 राजकुमार वर्मा, राम अवतार विश्वकर्मा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, रामनिवास विश्वकर्मा, कपिलदेव विश्वकर्मा, रुद्रदेव विश्वकर्मा, मोहन विश्वकर्मा, तूफानी विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा, कुलदीप शर्मा, रघु विश्वकर्मा, सनी विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, श्री निवास विश्वकर्मा, रामाशंकर विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें