1-: *आईटीआई गौरीबाजार में होगा प्लेसमेंट कैंप, युवाओं के लिए रोजगार का अवसर*
देवरिया, 11 सितम्बर।
प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीबाजार ने बताया कि कई प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें टाटा मोटर्स प्रा. लि., अहमदाबाद (गुजरात), बीएचटीसी प्रा. लि., भोसारी (गुजरात) तथा टीएम सिटिंग प्रा. लि., भोसारी (गुजरात) शामिल होंगी।
प्लेसमेंट कैंप का आयोजन दिनांक 12 सितम्बर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीबाजार के प्रांगण में किया जाएगा।
तकनीकी योग्यता – फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, मशीनिष्ट ग्राइंडर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एवं मैकेनिक आरएसी व्यवसाय से संबंधित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक अंकपत्रों एवं प्रमाणपत्रों की मूल प्रति, छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
2-: *ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का होगा आयोजन*
देवरिया, 11 सितम्बर।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी देवरिया, वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, जनपद देवरिया द्वारा सभी तहसीलों के ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में जनपद के सभी तहसीलों के बेरोजगार नवयुवक-नवयुवतियाँ, उद्यम में रुचि रखने वाले इच्छुक व्यक्ति, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जो स्वयं का उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, प्रतिभाग कर सकते हैं।
इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेजों के साथ जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, प्रथम तल, जिला पंचायत भवन, देवरिया में जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं।
जागरूकता शिविर में उद्योग की स्थापना से संबंधित सभी पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही, इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://khadi.mectoi.com/ पर जाकर भी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9580503189, 9935526811 एवं 9670844780 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
3-: लघु आपराधिक वादों हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 27 वादों का हुआ निस्तारण
आज दिनांक 11.09.2025 को माननीय जनपद यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री राम मिलन सिंह की मार्गदर्शन में लघु आपराधिक वादों के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, तथा ग्राम न्यायालय में किया गया। उक्त लोक अदालत में विभिन्न फौजदारी न्यायालयों के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल दूसरे दिन 27 वादों का निस्तारण किया गया
उक्त जानकारी श्री मनोज कुमार तिवारी, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा दी गयी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें