ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 02 सितम्बर 2025*
*मंगलवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी - 27:54 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* मूल - 21:52 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* तैतिल - 15:24 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* प्रीति - 16:39 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 05:59
*🌄सूर्यास्त-* 18:42
*🌙चन्द्रोदय-* 15:01
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 15:31 से 17:06
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 भाद्रपद सुदी दशमी 27:54 तक पश्चात् एकादशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , दशावतार दशमी व्रत , सुगन्ध धूप दशमी , तेजा दशमी , दोरक धारण , मूल नक्षत्र में ज्येष्ठागौरी का विसर्जन 21:52 से पूर्व , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:52 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , अनन्त व्रत प्रारम्भ (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मेला श्री तेजाजी महाराज (नागौर , राज. , भाद्रपद शुक्ल दशमी) , मेला श्री रामदेव जी (नवलदुर्ग) , मेला श्री रामदेव रोणेचा (जोधपुर , राज.) , खेजड़ली शहीदी दिवस एवं राष्ट्रीय वन शहीद दिवस , विश्व का एकमात्र वृक्ष मेला (जोधपुर के खेजड़ली गांव में) , श्री दरोगा प्रसाद राय जयन्ती , श्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्मृति दिवस व विश्व नारियल दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 भाद्रपद सुदी एकादशी 28:23 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , जल झूलनी / पद्मा एकादशी व्रत , परिवर्तनी एकादशी , श्री श्याम बाबा जागरण , डोल एकादशी (मध्यप्रदेश)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*न धर्मकाल: पुरुषस्य निश्चितो*
*न चापि मृत्यु: पुरुषं प्रतीक्षते।*
*सदा हि धर्मस्य क्रियैव शोभना*
*यदा नरो मृत्युमुखेऽभिवर्तते।।*
*अर्थात्👉*
मनुष्य के लिए धर्म का पालन करने का कोई निश्चित समय नहीं होता और मृत्यु भी मनुष्य की प्रतीक्षा नहीं करती। अतः धर्मकर्म (सत्कर्म) का आचरण तो सदा ही उचित और शोभनीय है, क्योंकि पता नहीं कब मनुष्य मृत्यु के मुख में प्रवेश कर जाए।
*2 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1573 - अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
1666 - लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी।
1775 - पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
1789 - अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1801 – ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।
1806 – भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।
1867 – नीदरलैंड के हारलेम नेथ में पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।
1898 – मशीनगन का युद्ध में पहली बार इस्तेमाल किया गया।
1926 - इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1930 - ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
1946 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।
1962- सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
1969- अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन *_ऑटोमैटिक टैलर मशीन_* (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
1970 - नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।
1970 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन किया।
1990- काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
1991 – अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1992 – अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए।
1992 – निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।
1996 - मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
1998 - डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सर मंडेला द्वारा उद्घाटन।
1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000 - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन ।
2000 - संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
2001 - विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का भपहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
2006 - पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।
2007 - अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
2008 - कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।
2008 - भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सी.एमडी. नियुक्त किया गया।
2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।
2019 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने टोक्यो में जापान के रक्षा मंत्री श्री ताकेशी इवाया के साथ जापान-भारत रक्षा मंत्रालयी बैठक की अध्यक्षता की।
2020 - भारत - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने "मिशन कर्मयोगी" - राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को मंजूरी दी , कैबिनेट ने भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और फिनलैंड के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी व कैबिनेट ने उच्च गुणवत्तापूर्ण वस्त्रों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और जापान के बीच सहमति पत्र को मंजूरी दी।
2020 - यूरोपीय संघ के वर्तमान अध्यक्ष जर्मनी ने भारत के साथ अपनी हिन्द-प्रशांत रणनीति लॉन्च की।
2021 - भारतीय नौसेना ने बांग्लादेश को दो सचल ऑक्सीजन संयंत्र सौंपे।
2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने INS विक्रांत के रूप में पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत का जलावतरण किया व भारतीय नौसेना के लिए नए ध्वज का भी अनावरण किया।
2022 - गुजरात के अरावली जिले में कार दुर्घटना से 6 श्रद्धालुओं की मौत व 9 घायल हुए।
2022 - अफगानिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में बम धमाके से 20 लोगों की मौत व 22 घायल हुए।
2023 - आदित्य-एल1 भारत के पहले सौर मिशन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने लॉन्च किया।
2024 - राजस्थान के बाड़मेर में फाइटर प्लेन MiG-29 क्रैश हुआ , पायलट सुरक्षित रहा।
2024 - हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रक - पिकअप की टक्कर से गोगामेड़ी जा रहे सात श्रद्धालुओं की मौत हुई।
*2 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1885 - टी. के. माधवन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।
1922 - दरोगा प्रसाद राय - बिहार के 10वें मुख्यमंत्री रहे थे।
1941 - साधना - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1965 - पार्थो सेन गुप्ता, भारतीय फ़िल्म निर्माता।
1971 - पवन कल्याण, भारतीय अभिनेता।
1984 - उदिता गोस्वामी, भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।
1988 - इशांत शर्मा, भारतीय क्रिकेटर ।
1989 - इश्मीत सिंह सोढ़ी, भारतीय पार्श्वगायक।
*2 सितंबर को हुए निधन👉*
1955 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
1956 - हबीब - उर - रहमान लुधियानवी मजलिस - ए - अहरार - ए - इस्लाम के संस्थापकों में से एक थे।
1976 - विष्णु सखाराम खांडेकर - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
2009 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वाई.एस.राजशेखर रेड्डी का निधन हुआ।
2016 - इस्लोम अब्दुग्'अनिएविच करिमोव उज़्बेकिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति थे।
2020 - इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर और दिग्गज क्रिकेटर डेविड कैपेल (David Capel) का निधन।
2021 - पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार ( द पायोनिर, के प्रबंध-निदेशक ) चंदन मित्रा का निधन हुआ।
2021 - सिद्धार्थ शुक्ला एक भारतीय अभिनेता, होस्ट और मॉडल थे।
2022 - उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय (65) का निधन हुआ।
2022 - प्रसिद्ध कर्नाटक संगीतकार, टीवी शंकरनारायण (77) का निधन हुआ।
2023 - माली के पूर्व प्रधानमंत्री सालिफ कीता (76) का निधन हुआ।
2024 - जेम्स डैरेन [एर्कोलानी], अमेरिकी अभिनेता, गायक और निर्देशक (88) का हृदय गति रुकने से निधन हुआ।
*2 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 मेला श्री तेजाजी महाराज (नागौर , राज. , भाद्रपद शुक्ल दशमी)।
🔅 मेला श्री रामदेव जी (नवलदुर्ग)।
🔅 मेला श्री रामदेव रोणेचा (जोधपुर , राज.)।
🔅 खेजड़ली शहीदी दिवस एवं राष्ट्रीय वन शहीद दिवस।
🔅 विश्व का एकमात्र वृक्ष मेला (जोधपुर के खेजड़ली गांव में)।
🔅 श्री दरोगा प्रसाद राय जयन्ती।
🔅 श्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्मृति दिवस।
🔅 विश्व नारियल दिवस
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें