।
नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान में आ रही दिक्कतों को किया साझा। पुलिस की व्यवस्था करने की किया मांग।
देवरिया।
शासन के निर्देशानुसार 'नो हेल्मेट नो फ्यूल विषयक विशेष अभियान दिनाँक 01.09.2025 से 30.09.2015 चलाए जाने के जिलापूर्ति अधिकारी, देवरिया के आदेश से 01 सितंबर 2005 द्वारा जिले के समस्त पेट्रोल पंप उक्त अभियान शुरू किया गया है।
जनपद के पेट्रोलियम डीलर्स बन्धुओं ने जनहित में जारी अभियान का स्वागत करते हुए अपने अपने पेट्रोल पंप पर प्रचार प्रसार को अभियान की जानकारी के लिए बैनर लगा दिया है । दिनांक 1सितंबर 2025 से ही बिना हेल्मेट पहने ग्राहको को पेट्रोल नहीं देने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। किन्तु कतिपय ग्राहक बंधुओं द्वारा इसकी अनदेखी करते हुए पेट्रोल पंप सेल्स मैन स्टाफ से जबर्दस्ती पेट्रोल भरवाने के क्रम में गाली गलौज और बदतमीजी करते हुए जा रहे हैं। जिससे पेट्रोल पम्पों के संचालन से असुविधा के होने के संकेत प्रतीत हो रहा है।
ऐसी परिस्थिति से बचाव के लिए जिले में पेट्रोल पंपों पर कार्यरत स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है, अन्यथा की स्थिति में पम्प सेल्स मैन पम्प का नाजिल बन्द करने को बाध्य हो सकते है।
अतएव जनहित में अभियान की सुचारू सफलता हेतु पुलिस बल की विशेष देखरेख जिले के पेट्रोल पम्पों पर होना आवश्यक है। उक्त आशय का ज्ञापन पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर को पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सौंपा है। इस अवसर पर संरक्षक अंतर्यामी सिंह, अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, महामंत्री अखिलेंद्र शाही, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, मुन्ना गुप्ता आशीष कंसल आदि उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें