देवरिया, 29 सितंबर 2025।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने सोमवार को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की समग्र सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों व रोशनदानों की सुरक्षा तथा अन्य तकनीकी पहलुओं का गहन अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार समय-समय पर इस प्रकार का निरीक्षण कराया जाता है, ताकि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान एएसडीएम अवधेश निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें