Good Daily News...


सोमवार, 18 अगस्त 2025

नई दिल्ली: डूबने को तैयार मुंबई? आने वाले दिनों में और बिगड़ सकते हैं हालात----

 




*नई दिल्ली:* मौसम ने एक बार फिर मुंबई में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 से 19 अगस्त तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबईवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। 


*किन जिलों में खतरा ज्यादा:*


मौसम विभाग ने मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ठाणे और पालघर जिलों में 18 और 19 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। रत्नागिरी में 18 अगस्त को रेड अलर्ट और बेहद भारी बारिश की आशंका जताई गई है। लगातार हो रही बारिश से मुंबई की सड़कों पर पानी भर गया है। निचले इलाकों में जलभराव ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। दादर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर पानी भरने से लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


*किन इलाकों में हालात सबसे खराब:*


बताया जा रहा है कि, नालासोपारा और वसई-विरार के कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। इसके अलावा  स्टेशन रोड, तुलिंज रोड, सेंट्रल पार्क, नगीनदास पाड़ा, अचोले रोड, गाला नगर, संकेश्वर नगर, नालासोपारा बस डिपो, विवा कॉलेज और वसई एवरशाइन रोड इन सभी क्षेत्रों में पानी जमा होने की खबर है। बारिश के चलते शहर का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे तक बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रह सकता है ऐसे में प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789