*18- अगस्त - सोमवार
* पीएम मोदी बोले- भारतीय हैं तो भारत में बना सामान खरीदें, व्यापारी विदेशी छोड़ मेड इन इंडिया प्रोडक्ट बेचें; द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
*'संविधान को सिर पर रखकर नाचने वालों ने ही उसे कुचला', पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार
* सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, फिलहाल महाराष्ट्र के हैं राज्यपाल
* तमिलनाडु में जन्म, RSS से जुड़ाव, 40 साल का सियासी सफर.. तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले सीपी राधाकृष्णन की गिनती बीजेपी से सिनियर नेताओं में होती रही है
* चुनाव आयोग बोला-न कोई पक्ष, न विपक्ष, हमारे लिए सब बराबर, वोट चोरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल संविधान का अपमान नहीं तो और क्या
* '7 दिन में हलफनामा दें या देश से माफी मांगें', राहुल गांधी को चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- कोई तीसरा विकल्प नहीं, ‘झूठे आरोपों से नहीं डरता चुनाव आयोग’,
* राहुल का नाम लिए बिना चुनाव आयोग का निशाना, प्रेजेंटेशन में दिखाया डेटा हमारा नहीं, वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगे
* बिहार: SIR में नाम कटने वाले वोटर्स की लिस्ट जारी, सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद EC ने उठाया कदम :
* बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा', लालू बोले-BJP को उखाड़ फेंको, राहुल ने कहा- ये संविधान बचाने की लड़ाई; तेजस्वी ने चुनाव आयोग को कठपुतली बताया
* 'चुनाव आयोग ने फिर झूठ बोला', EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस का पलटवार; वीडियो से दिया जवाब,'CEC ने राहुल गांधी के किसी भी सवाल का नहीं दिया सार्थक जवाब', EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया
*राहुल गांधी से एफिडेविट मांगते हैं, लेकिन अनुराग ठाकुर से क्यों नहीं; EC पर कांग्रेस का पलटवार
* कांग्रेस के बाद NCP शरद पवार गुट ने EC को घेरा, कहा- राहुल के सवालों का जवाब नहीं दिया, 'वोट चोरी' से बनी फडणवीस सरकार
* लालू राज में राहुल आते तो अपहरण हो जाता; वोट अधिकार यात्रा पर बिहार बीजेपी नेता संजय जायसवाल का तंज
* मानसून सत्र का 18वां दिन, लोकसभा में शुभांशु शुक्ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा पर विशेष चर्चा; बिहार SIR पर हंगामे के आसार
*डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के सीएम', कांग्रेस विधायक ने किया दावा तो पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस,शिवकुमार ने इस बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने शिवगंगा के बयान को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करार दिया और कहा कि उन्हें नोटिस दिया जाएगा। कई चेतावनियों के बावजूद, शिवगंगा ऐसे बयान देते रहे
* उम्र 104 साल, स्मार्टफोन चलाने में महारत; तेजी से ढूंढ लेते हैं प्रार्थना गीत वाली रील,एर्नाकुलम जिले के असमन्नूर के एमए अब्दुल्ला मौलवी 104 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा रील का चयन करने और यूट्यूब पर महत्वपूर्ण समाचार देखने में अविश्वसनीय रूप से आत्मनिर्भर हैं
* लालच इंसान को कहां तक गिरा सकता है, इसका ताजा उदाहरण बीकानेर में सामने आया है। यहां एक मेल नर्स ने 50 लाख रुपए के इंश्योरेंस क्लेम के लिए खुद को 'मरा हुआ' घोषित कर दिया। हद तो तब हुई जब उसने श्मशान घाट से अपने ही अंतिम संस्कार की फर्जी रसीद बनवाई और नगर निगम से डेथ सर्टिफिकेट तक निकलवा लिया। लेकिन, बैंक की पैनी नजरों के आगे उसका यह खेल ज्यादा देर टिक नहीं पाया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है
*GST के फैसले के बाद इस सप्ताह किस करवट लेगा शेयर बाजार, कई फैक्टर्स भी रहेंगे अहम, दिवाली तक जीएसटी व्यवस्था में बड़े सुधार, पुतिन ट्रंप शिखर सम्मेलन और एसएंडपी के भारत की साख में सुधार, और पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन से आशान्वित हैं, दिवाली से पहले जीएसटी दरों से संभावित कटौती के उनके बयान से बाजार की धारणा में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है, और शेयर बाजार सुस्ती की गिरफ्त से बाहर आ सकता ह
➡गोरखपुर-सीएम योगी का गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन,आज दौरे के तीसरे दिन करेंगे पूजा अर्चना,गौ सेवा ,CM योगी आज लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम,गोरखनाथ मंदिर में लगेगा जनता दर्शन कार्यक्रम.
➡ लखनऊ-यूपी में स्कूलों की पेयरिंग पर बड़ी खबर, आज SC में होगी अहम सुनवाई, आप सांसद संजय सिंह की याचिका, याचिका में फैसले को असंवैधानिक बताया, शिक्षा के अधिकार कानून का उल्लंघन बताया.
➡लखनऊ-स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी के बाद ट्रेन में भीड़, छुट्टियों के बाद दिल्ली लौटने वालों की बढ़ी भीड़,लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल,लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम में लंबी वेटिंग,तत्काल कोटे में भी यात्रियों को नहीं मिली राहत,कुछ मिनटों में ही 200 से ऊपर पहुंचा वेटिंग का आंकड़ा,भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें,वाराणसी से लखनऊ होकर चंडीगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन,रविवार रात 9 बजे लखनऊ से नई दिल्ली के लिए भी स्पेशल ट्रेन,
स्पेशल ट्रेनों में भी स्लीपर, एसी क्लास में वेटिंग लिस्ट बनी.
➡ लखनऊ-KGMU में जल्द शुरू होगी हाइब्रिड ओटी की सुविधा, OT में ही होगी इमेजिंग तकनीक की जांच और सर्जरी ,सीटी स्कैन, MRI, एंजियोग्राफी रहेंगे एक ही स्थान पर, जटिल सर्जरी में डॉक्टरों को बड़ी सहूलियत मिलेगी,
इंटरवेंशन रेडियोलॉजी के प्रोसीजर भी होंगे आसान,सभी विभाग साझा तरीके से कर सकेंगे इसका इस्तेमाल,हाइब्रिड ओटी के लिए 18 करोड़ का बजट हुआ आवंटित,साल के अंत तक शुरू हो जाएगी हाइब्रिड ओटी सुविधा.
➡लखनऊ में दो दिनों से बारिश थमी-बढ़ी गर्मी-उमस, अच्छी बारिश के लिए करना होगा 3 दिन इंतजार,मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिन करना होगा इंतजार,रविवार दोपहर कुछ इलाकों में मिनट भर हल्की बारिश,
हजरतगंज, पुराने लखनऊ, आलमबाग में छिटपुट बूंदाबांदी,शाम तक शहर में मात्र 4.8 मिमी बारिश दर्ज,दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री, सामान्य से 3.2 अधिक,न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री, सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा,
21 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना कम- मौसम विभाग.
➡ गाजियाबाद-मधुबन बापूधाम थाने में तैनात सिपाही सोहेल सस्पेंड, सोशल मीडिया पर मंदिर में जन्माष्टमी का फोटो लगाया,फोटो के बैकग्राउंड में अल्लाह को इबादत के लिए बताया,आपत्तिजनक पोस्ट पर हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी,
एसीपी कविनगर को सौंपी गई मामले की जांच,हिंदू रक्षा दल ने की थी मामले की शिकायत.
➡हापुड़-दबंगों ने रास्ते में रोककर युवक को पीटा,तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी,मां ने चार दबंगों के खिलाफ दर्ज कराया केस,थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव मतणावली का मामला.
➡ अलीगढ़- दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो आया सामने,युवक को पीटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस तफ्तीश में जुटी,बन्नादेवी थाना के ADA कॉलोनी जेल रोड की घटना.
➡ अलीगढ़- बाइक के पीछे दौड़े कुत्तों ने मारा झपट्टा, असंतुलित होकर गिरने से महिला की मौत,गोरई थाना के छैछऊ निवासी थी मृत महिला.
➡लखनऊ-अवैध धर्मांतरण के आरोप का मामला, छांगुर को तुर्किये की कंपनी से फंडिंग के सबूत मिले, जांच एजेंसियों ने फंडिंग का किया खुलासा, शेल कंपनी के जरिए इस्लामिक संगठनों से हो रही थी फंडिंग, छांगुर का करीबी नवीन रोहरा इस कंपनी से जुड़ा था, नवीन के विदेशी खातों में 2 साल में 20 करोड़ ट्रांसफर, STF, ATS कर रही अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट की जांच, जांच में सामने आया नवीन ने यूएई में खोली थी 5 कंपनियां, कंपनियों के कई बैंक खाते भी खोले गए थे
एक खाता शारजाह स्थित स्विस बैंक में भी था, नवीन की सालाना आय केवल 5-6 लाख रुपये थी, कंपनियां खुलते ही खातों में आने लगे करोड़ों रुपये.
➡ हापुड़-हाईवे पर रखे पत्थर से टकराई बाइक, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल,फास्टैग लगाने वालों ने छोड़ा था पत्थर,हादसे में मासूम बच्चा भी हुआ घायल,बृजघाट टोल के पास का मामला.
➡हापुड़-चोरी का माल छिपाने के विरोध में पिटाई, 2 सौतेले भाइयों पर पिटाई करने का आरोप, घर में छिपा रहे थे चोरी का माल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, सिंभावली क्षेत्र के नवादा गांव का मामला.
➡हापुड़-आवारा कुत्ते के हमले से मां-बेटी घायल, घर के बाहर मासूम को खिला रही थी मां, सड़क पर घूम रहे कुत्ते ने दोनों को काटा, गढ़ रोड फ्लाई ओवर के नीचे का मामला.
➡ कन्नौज- निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत,पेट में पस होने के कारण परिजनों ने कराया था भर्ती,परिजनों ने ऑपरेशन के बाद मौत का लगाया आरोप,युवक की मौत के बाद डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार,
परिजनों का आरोप डॉक्टर ने अस्पताल में ताला डाला ,मौके पर गार्ड ने कबूला पूरा स्टाफ मौके से हुआ फरार,घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी,युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर काटा हंगामा,छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल का मामला.
➡झांसी-घर में घुसकर दबंगों ने पीड़ित परिवार पर किया हमला,मारपीट में वृद्ध महिला का हाथ टूटा, कई गंभीर घायल,पीड़ित पक्ष का आरोप पुलिस नहीं कर रही थी सुनवाई,मजदूरी के पैसों के विवाद में हुई गुंडई, अस्पताल में भर्ती,
झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के परीछा का मामला.
➡ लखनऊ- यूनियन बैंक के सीए और कर्मियों पर केस दर्ज,चित्रकूट के पुजारी विष्णुकांत ने दर्ज कराई FIR,पुजारी के नाम पर फर्जी तरीके से लिया गया लोन,पुजारी विष्णुकांत ने गुडंबा थाने में केस कराया दर्ज,
पुजारी ने सरधुवा शाखा में किया था लोन का आवेदन,लोन रिजेक्ट होने पर हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा,लखनऊ में पुजारी के नाम से लिए गए 2 लोन,फर्जी दस्तावेज़ लगाकर लिया गया लोन,जांच के बाद सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई.
➡ रायबरेली-बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा,नशे में धुत बताए जा रहे बाइक सवार दोनों युवक,हादसे में दोनों युवकों को आई गंभीर चोट,दोनों घायलों को CHC से अस्पताल किया गया रेफर,गुरबक्श गंज क्षेत्र के पूरे मछरिया के पास की घटना.
➡ झांसी-झांसी में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी,बिजली गिरने से किसान झुला, 2 भैंसों की मौत,किसान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया,झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के मठ गांव का मामला .
➡ रूड़की- गंग नहर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल,मुठभेड़ की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे,पुलिस बदमाश का आपराधिक इतिहास खोज रही,पुलिस ने बदमाश से तमंचा कारतूस किया बरामद,रुड़की गंगनहर कोतवाली इलाके का मामला.
---------------------------------







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें