देवरिया, 29 जुलाई 2025।जनपद देवरिया के करुअना-परसिया- मगहरा-सलेमपुर मार्ग (अर्जित०म०) के सतह सुधार कार्य हेतु शासन द्वारा ₹1369.61 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य कुल 13.10 किमी की लंबाई में संपन्न कराया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत प्रथम किश्त के रूप में ₹6.89 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। पीडब्लूडी द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
यह मार्ग जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी केंद्रों से जोड़ता है। सतह सुधार कार्य के पूर्ण होने से आवागमन में सुगमता आएगी तथा स्थानीय आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अधोसंरचना विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ प्राप्त हो सके।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें