देवरिया 01 मई ! जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत तीसरे चरण की प्रक्रिया वर्तमान में प्रचलित है। इसमें छात्रों द्वारा किए गए ऑनलाइन दनों पर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।
छात्रों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन में यदि कोई त्रुटि है, तो उसे छात्र के लॉगिन पर प्रदर्शित किया जाएगा। छात्र 6 मई 2025 तक इन त्रुटियों को सुधार सकते हैं। त्रुटिरहित आवेदन को संस्थान में जमा करने तथा संस्था द्वारा पोर्टल पर पुनः अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 13 मई 2025 निर्धारित की गई है।
जनपद की सभी दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया गया है कि वे अपने संस्थान के अंतर्गत अध्ययनरत समस्त अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र-छात्राओं को इस संबंध में सूचित करें तथा छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित शासनादेश के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें