Good Daily News...


गुरुवार, 1 मई 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) : ‘आवास प्लस सूची 2024’ में नाम जोड़ने के लिए सर्वे की अंतिम तिथि बढ़ी

 


*अब 15 मई 2025 तक कराया जा सकेगा सर्वेक्षण*


   देवरिया  01 मई।मुख्य विकास अधिकारी  प्रत्यूष पांडेय ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र पाए गए लाभार्थियों के नाम ‘आवास प्लस सूची 2024’ में शामिल किए जाने हेतु ग्राम पंचायतों में गत दो माह से सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा था, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 निर्धारित थी। जनपद में अब तक सेल्फ सर्वे के माध्यम से कुल 16,642 लाभार्थियों ने स्वयं सर्वे किया है, जबकि विकासखंडों द्वारा नियुक्त सर्वेकर्ताओं के माध्यम से 33,637 लाभार्थियों का सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है।

        भारत सरकार द्वारा अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इस योजना से लाभान्वित करने के उद्देश्य से सर्वेक्षण की अंतिम तिथि 15 मई 2025 तक बढ़ा दी गई है।

      मुख्य विकास अधिकारी ने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि यदि कोई भी परिवार अभी तक सर्वे से वंचित है, तो वे अपने ग्राम पंचायत के सर्वेयर अथवा संबंधित खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर सर्वेक्षण अवश्य कराएं। इच्छुक लाभार्थी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से सेल्फ सर्वे भी कर सकते हैं।

 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789