-100 दिवसीय टीबी अभियान के पूरे होने पर जिलाधिकारी ने की अपील
-अभियान में लगे स्वास्थ्य कार्मियों को सीएमओ ने किया सम्मनित
देवरिया, 24 मार्च, 2025। सोमवार को विश्व क्षय (टीबी) रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिन पूरे होने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अभियान से जुड़े पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित स्वास्थ्य कार्मियों की सराहना करते हुए बधाई दिया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि क्षय रोग (टीबी) एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही उपचार और जागरूकता से ही जनपद को टीबी मुक्त किया जा सकेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समय पर जांच और इलाज पूरा कराकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।
अभियान के 100 दिन पूरे होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश झा ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जनपद में 586012 सम्भावित लोगों का स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें सीबी नॉट मशीन से 8447 तथा माइक्रोस्कोप से 6973 लोगों की जांच की गयी। वहीं 29818 लोगों को एक्सरे किया गया। जांच के दौरान इस अभियान में कुल 2023 मरीज मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश ने कहा कि प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति को हर हाल में टीबी की जांच एवं उपचार प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुहैया कराया गया है। उन्होंने क्षय रोग उन्मूलन को लेकर बेहतर कार्य करने वाले टीबी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डिप्टी डीटीओ डॉ रंजीत कुशवाहा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, मृत्युंजय पाण्डेय, उदयभान उपाध्याय, मान्धाता सिंह, सुनील सिंह, आरिफ, विजय विश्वकर्मा, डीएन तिवारी, विनोद कुशवाहा, रामदयाल तिवारी, मो. शाहिद, उत्कर्ष त्रिपाठी, प्रवेश पाण्डेय, सद्दाम, राजन, प्रशान्त, संजय, समीर सिह, अभिषेक सिंह, विनय कुशवाहा, धन्नजय सिंह, श्याम देव, गौरव गोविन्द, तनवीर, अब्दुल कलाम, वीरेन्द्र अम्बेडकर, कृष्णा यादव आदि कर्मचारियो को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, सूचना अधिकारी शान्तनु श्रीवास्तव, औषधि निरीक्षक रूद्रेश त्रिपाठी व मुख्य चिकिकित्साधिकारी डॉ राजेश झा को 100 दिवसीय विशेष टीवी अभियान को सफल बनाने हेतु सम्मानित किया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें