ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 06 फरवरी 2025*
*बृहस्पतिवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी - 22:56 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका - 19:30 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* बालव - 11:45 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* ब्रह्म - 18:41 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 07:06
*🌄सूर्यास्त-* 18:04
*🌙चन्द्रोदय-* 12:03
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 13:57 से 15:19
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 माघ सुदी नवमी 22:56 तक पश्चात् दशमी शुरु , महानन्दा नवमी , गुप्तनवरात्र समापन , सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में 07:50 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:49 तक पुन: 19:30 से , यमघण्टयोग सूर्योदय से 19:30 तक , ज्वालामुखीयोग 19:30 से 22:54 तक , पुष्पांजलि व्रत पूर्ण (जैन) , पशु मेला पूर्ण (नागौर) , महापण्डित श्री हरसू ब्रह्मदेव जयन्ती (चैनपुर , माघ शुक्ल नवमी) , श्री मधुसूदन महाराज पुण्य तिथि - सोंगीर (धुले) , भगवान श्री अजितनाथ जी तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल नवमी) , आचार्य श्री विद्यासागर जी समाधि (जैन , माघ शुक्ल नवमी) , कवि श्री प्रदीप जयन्ती , अबदुल गफ्फार खान जयन्ती (भारतरत्न सम्मानित) , श्री फ्लिंडर एंडरसन खोंगलम जयन्ती , श्री मोतीलाल नेहरु स्मृति दिवस , श्री प्रतापसिंह कैरों स्मृति दिवस , नायक श्री यदुनाथ सिंह शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित) ,भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर स्मृति दिवस (तीसरा) , महिला जननांग विकृति व पूर्ण असहिष्णुता उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 माघ सुदी दशमी 21:28 तक पश्चात् एकादशी शुरु , बुध धनिष्ठा नक्षत्र में 18:32 पर , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*क्रियानियमितान् साधून्*
*पुत्रदारैश्च कर्शितान् ।*
*अयाचमानान् कौन्तेय*
*सर्वोपायैर्निमन्त्रयेत् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५९
*अर्थात् 👉*
_कुन्तीनन्दन ! जो स्त्री-पुत्रों के पालन में असमर्थ होने के कारण विशेष कष्ट उठाते हैं; परंतु किसी से याचना नहीं करते और सदा सत्कर्मों में ही संलग्न रहते हैं, उन श्रेष्ठ पुरुषों को प्रत्येक उपाय से सहायता देनेके लिये निमन्त्रित करना चाहिये।_
*6 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1715 - स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।
1716 - ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।
1778 - ब्रिटेन ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
फ़्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।
1788 - मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
1819 - सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1833 - ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
1869 - यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।
1891 - उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।
1899 - स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए।
1911 - अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
1918 - तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
1922 - कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।
1941 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध:यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।
1959 - सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।
1968 - फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन आेलंपिक खेल शुरु।
1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
1989 - पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।
1991 - विद्रोहियों की हिंसा में 47 व्यक्तियों की मौत के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति सीजर गैविरिया ने हिंसक गतिविधियाँ समाप्त करने की अपील की।
1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
1997 - इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।
1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
2002 - पर्ल अपहरण काण्ड में जैश-ए-मोहम्मद के उमर शेख़ की तलाश।
2002 - भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।
2003 - अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।
2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग।
2005 - आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय शृंखला जीती।
2005 - जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में 32 मरे।
2007 - अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।
2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्ना ग्रिमसन से बात-चीत की।
2008 - देश में औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान कि लिए उद्योगपति एम.पी. जिंदल को उद्योग रत्न से सम्मनित किया गया।
2008 - भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को वर्ष 2008 के विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक भू-स्थल के वर्ग में मनोनीत किया।
2009 - भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। किरण कार्णिक सत्यम के नए अध्यक्ष बने।
2017- वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।
2019 - भारत और न्यूजीलैंड ने क्षेत्रीय सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।
2019 - तीन लाख रूपये का इनामी लश्कर आतंकी इरफान शेख को सुरक्षाबलों ने पुलवामा के चकुरा में मार गिराया।
2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 42 कलाकारों को 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए।
2019 - संत निरंकारी मिशन के 18770 भक्तों द्वारा बनाई गई रोशन मिनार की मानव आकृतिगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज।
2020 - सीरिया की सरकारी सेना ने विद्रोहियों के कब्जे वाले एक नगर साराकीब को अपने नियंत्रण में किया।
2020 - लखनऊ में रक्षा प्रदर्शनी-2020 में भारत और रूस के बीच 11 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये व देश में पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन से तीन मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर 177 वैगन के साथ एनाकोंडा मालगाड़ी ने 220 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे में पूरी की।
2020 - येरूशलम में संदिग्ध आतंकवादी कार हमलें में 14 लोग घायल हुए।
2020 - लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद अमेरिकी अंतरिक्षयात्री क्रिस्टिना कोच वापस पृथ्वी पर लौटी। वहां उन्होंने रिकॉर्ड 328 दिन बिताए।
2021 - केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन गुवाहाटी में चाह बगीचा धन पुरस्कार मेले के तीसरे चरण में शामिल हुईं।
2021 - रूस ने जर्मनी, पोलैंड और स्वीडन तीन राजनयिकों को निष्कासित किया।
2021 - नक्सलियों का पल भर में काम तमाम कर देने के लिए बनी कोबरा कमांडो में लेडी कमांडोज को पहली बार शामिल किया गया।
2021 - भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के दौरान, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
2022 - श्रीलंका के विदेश मंत्री जी एल पीरिस तीन दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
2022 - अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में रिक्टर पैमाने पर 4.3 की तीव्रता का भूकम्प आया।
2022 - आंध्र प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में विवाह समारोह से लौट रहे 9 लोगों की मौत हो गई व एक घायल।
2023 - 24 घंटों में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप के 3 झटकों ने तुर्किये और सीरिया में 3700 से अधिक लोगों की मौत , 2000 से ज्यादा घायल व कई इमारतें धराशाही हो गई। शाम को पश्चिमी न्यूयॉर्क में भी 4.2 की तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसे 40 वर्षों का सबसे अधिक शक्तिशाली बताया गया।
2023 - सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जजों को CJI चंद्रचूड़ ने शपथ दिलवाई।
2023 - PM मोदी ने कर्नाटक में एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया।
2023 - मेड इन इंडिया INS विक्रांत पर दो लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग कर नेवी ने इतिहास रचा।
2023 - व्हाट्सएप द्वारा ऑनलाइन भोजन का ऑर्डर करने की भारतीय रेल ने नई सेवा आरंभ की।
2023 - भारत ने तजाकिस्तान और कजाकिस्तान के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
2024 - दक्षिणी फिलीपींस के दावो दे ओरो के मैको कस्बे में मूसलाधार बारिश में भूस्खलन से कम से कम 68 लोगों की मौत व कई लापता हुए।
2024 - मध्यप्रदेश हरदा की पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट से 12 की मौत व 200 से अधिक घायल हुए।
*6 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1890 - ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान - भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी।
1891 - उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी - डच-एंटन हरमान फ़ोकर (Dutch-Anton Harman Fokker)।
1913 - लेफ्टिनेंट कर्नल दीवान रणजीत राय महावीर चक्र सम्मानित एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
1915 - प्रदीप - प्रसिद्ध कवि और गीतकार।
1922 - महाराज कुमारी बिनोदिनी देवी मणिपुरी भाषा की भारतीय लेखिका।
1940 - भूपिंदर सिंह हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक एवं संगीतकार थे।
1945 - एफ़. ए. खोंगलाम - मेघालय के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री रहे।
1948 - कृष्ण कान्त पॉल - भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी रहे।
1983 - अंगद सिंह बेदी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता और मॉडल।
1983 - एस. श्रीसंत - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
*6 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1793 - कार्लो गोल्दोनी - प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।
1900- विलियम विलसन हन्टर -सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी थे।
1931 - मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
1946 - उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी - भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।
1948- नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1965- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1976 - ऋत्विक घटक - भारतीय लेखक और फ़िल्म निर्देशक।
1983- आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक। मुकेश शास्त्री हालुवास, भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1985 - ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।
1993 - टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन।
2001 - वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन।
2006 - गुरबख्श सिंह ढिल्लों - आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।
2020 - हिंदी के समादृत साहित्यकार कृष्ण बलदेव वैद का न्यूयॉर्क में निधन हो गया।
2021 - प्रख्यात रंगकर्मी पद्मश्री बंसी कौल का निधन हुआ।
2021 - न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर ब्रूस टेलर (77) का निधन हुआ।
2022 - भारत की सबसे लोकप्रिया और आदरणीया भारत रत्न गायिका , 'स्वर कोकिला' सुश्री लता मंगेशकर (92) का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हुआ।
2023 - अफ्रीकी फुटबॉल खिलाड़ी जॉन मोएती (55) का निधन हुआ।
2024 - न्यूज़ीलैंड रग्बी यूनियन विंगर डॉन मैके (86) का निधन हुआ।
2024 - स्पेनिश फुटबॉल गोलकीपर मिगुएल एंजेल (76) का निधन हुआ।
*6 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 पशु मेला पूर्ण (नागौर)।
🔅 महापण्डित श्री हरसू ब्रह्मदेव जयन्ती (चैनपुर , माघ शुक्ल नवमी)।
🔅 श्री मधुसूदन महाराज पुण्य तिथि - सोंगीर (धुले)।
🔅 भगवान श्री अजितनाथ जी तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल नवमी)।
🔅 आचार्य श्री विद्यासागर जी समाधि (जैन , माघ शुक्ल नवमी)।
🔅 कवि श्री प्रदीप जयन्ती।
🔅 अबदुल गफ्फार खान जयन्ती (भारतरत्न सम्मानित)।
🔅 श्री फ्लिंडर एंडरसन खोंगलम जयन्ती।
🔅 श्री मोतीलाल नेहरु स्मृति दिवस।
🔅 श्री प्रतापसिंह कैरों स्मृति दिवस।
🔅 नायक श्री यदुनाथ सिंह शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर स्मृति दिवस (तीसरा)।
🔅 महिला जननांग विकृति व पूर्ण असहिष्णुता उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें