Good Daily News...


बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त बैंक प्रबन्धकों/फाइनेन्स कम्पनीयों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठक

 

 Deoria.


जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया  देवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मार्च 2025 की सफलता हेतु समस्त बैंक प्रबन्धकों व फाइनेन्स कम्पनीयों के प्रतिनिधियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, संजय कुमार सिंह द्वारा समस्त बैंक/फाइनेन्स कम्पनीयों के प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैकों के ऋण वसूली मामलों का निस्तारण किया जाना हैं जिसके लिए वे अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिन्हित करें, जिसे सुलह समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराया जा सकें। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,  मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि समस्त बैंक प्रबन्धक, बैंक में नोडल अधिकारी नियुक्त करें। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में लगने वालें मामलों का चिन्हांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर किया जा सकें। 

         सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि  08 मार्च 2025 को आयोजत राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु व्यापाक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए पोस्टर, बैनर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से आमजनमानस को जागरूक करें।

      इस बैठक में मुख्य रूप से यू0पी बडौदा बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, भारतीय स्टेट बैक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैंक, इण्डियन बैंक, इत्यादि बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज गिरने से 4 लाशें मलब्वे से निकली----

 ब्रेकिंग न्यूज़ । प्रयागराज:सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का यह कोल्ड स्टोरेज है इसमें तीन लाख पैकेट आलू आते हैं. तीन हिस्से में एक हिस्सा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789